यूँ तो हम सभी जानते है की सेक्स हमारी लाइफ का एक अहम हिस्सा है पर क्या आप ये जानते है है की शारीरिक संबंध बनाने का सही समय क्या है ?

Sex करने  का सही समय क्या है इस को लेकर वैज्ञानिक कई तरह के शोध और सर्वे करते रहते है ताकि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी मिले।

SUGGESTED :- 

पत्नी से प्यार से शारीरिक सम्बन्ध बनाने का तरीका

शारीरिक संबंध बनाने का सही समय क्या है विज्ञान और शोध से साबित हुआ 

जानिए संबंध बनाने का सही समय जिससे होते हैं बेहतरीन फायदे।

1.

विज्ञान के अनुसार शारीरिक सम्बन्ध बनाने का रात का वक़्त है सही

शोध कहता है की कपल्स के लिए रात 10 से 12 बजे का समय शारीरिक संबंधों के लिए बेहतर होता है।

क्योंकि इस समय महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्राव तेजी से होता है जिसके कारण उनकी यौन उत्तेजना बढ़ जाती है।

साथ ही यह पार्टनर के प्रति आकर्षण भी बनाए रखता है।

2.

शोध के अनुसार सुबह का टाइम है बिल्कुल सही

वही सुबह 5 से 7 बजे का समय सबसे अच्छा माना जाता है।

क्योंकि इस समय, पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्राव तेजी से होता है। जिसके कारण पुरुष दिल से शारीरिक संबंध का आनंद लेते हैं।

3.

हल्की – फुल्की कसरत के बाद 

जब आप व्यायाम करते हैं तो आपका शरीर टेस्टोस्टेरोन जो की एक महत्वपूर्ण सेक्स हार्मोन है जिसे वो पंप करता है।

ऑस्टिन में टेक्सास विश्वविद्यालय के एक अध्ययन में 20 मिनट की बाइक की सवारी के बाद सेक्स के प्रति महिलाओं की प्रतिक्रियाओं की तुलना की गई और पाया गया कि कसरत के बाद उनके जननांग क्षेत्र में रक्त का प्रवाह 169 प्रतिशत अधिक था।

4.

पीरियड के 14 वें दिन 

एक हालिया अध्ययन में पाया गया है कि आपके चक्र के लगभग दो सप्ताह बाद का समय सेक्स करने के लिए सही माना जाता है | 

 इस दिन आप आसानी से  ऑर्गेज्म प्राप्त कर सकते है।

5.

जब आप काफी तनाव से गुजर रहे हो 

शोध से पता चलता है कि सेक्स करने से नसें शांत होती हैं, रक्तचाप कम होता है और तनाव कम होता है। 

एक अध्ययन में यह भी पाया गया कि जिन लोगों ने एक बिजी और Hectic समय के बाद  यौन संबंध बनाए उनका स्ट्रेस रिलीफ हो गया।

6.

जब आपकी तबियत थोड़ी खराब हो 

यह आपको बकवास लग सकता है, लेकिन अध्ययनों से पता चलता है कि सेक्स करने से वास्तव में आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलता है और इसे मैंने भी प्रयोग किया है ये वाकई काम करता है 

ऐसे में अगर आपको हलकी बुखार है तो आप संभोग कर सकते है इससे काफी हद तक आपको आराम मिलेगा।  

7.

शास्त्र के अनुसार यौन सम्बन्ध बनाने का सही समय 

हमारे धर्म शास्त्रों में बताया गया है की रात्रि के प्रथम पहर यानि शाम 6 बजे से लेकर रात 9 बजे तक में यौन सम्बन्ध बनाना चाहिए क्योंकि उस वक़्त सम्बन्ध बनाने पाए जो संतान होती है वो भाग्यशाली होती है। 

8.

प्रेगनेंट होने के लिए कब करना चाहिए सेक्‍स

सुबह 7.30 बजे से पहले सेक्‍स करने से आपके प्रेगनेंट होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। इस समय पुरुषों के सीमन की क्‍वालिटी दिन के बाकी समय के मुकाबले सबसे ज्‍यादा होती है। वहीं मार्च, अप्रैल और मई के महीनों में ये रूल सबसे ज्‍यादा कारगर साबित होता है।

हालांकि, मोडेना यूनिवर्सिटी की टीम ने अपनी रिसर्च में पाया कि दोपहर के बाद के घंटों में पुरुषों के स्‍पर्म की गतिशीलता और संख्‍या सबसे ज्‍यादा होती है। सुबह 6 से 9 बजे के बीच में पुरुषों का टेस्‍टेस्‍टेरोन सबसे ज्‍यादा होता है और रात 10 बजे से 1 बजे तक कामवासना अधिक होता है। इसलिए इस समय आप प्रेगनेंट होने के लिए ट्राई कर सकती हैं।

दोस्तों आज के ब्लॉग में हमने शारीरिक संबंध बनाने का सही समय क्या है इसपर खुल कर बात की अब मुझे लगता है की आपके सारे Doubts क्लियर हो गए होंगे। मिलते है एक नए ब्लॉग पर तब तक के लिए धन्यवाद।  

error: Content is protected !!