आज हम बात करेंगे शादी के बाद आने वाली परेशानियां के बारे में। हम सभी जानते हैं कि मैरिज के बाद हम सभी के जीवन में बहुत सारे बदलाव आते जिनके साथ हमें आगे बढ़ना होता है।

शादी के बाद आने वाली परेशानियां तब खड़ी होने लगती है जब हम परिवर्तन को स्वीकार करने में असमर्थ हो जाते है और फिर घुटन महसूस होने लगती है। 

मैं भी एक शादीशुदा महिला हूँ जिसके नाते मैं आपको बताउंगी शादी के बाद आने वाली परेशानियां के बारे में और साथ ही उनसे आपको कैसे डील करना है उस बारे में भी।

शादी के बाद आने वाली परेशानियां 

शादी के बाद आने वाली परेशानियां एवं उनसे निबटने के तरीके

हर किसी के वैवाहिक जीवन में कई तरह की समस्याएं होती हैं जो की सामान्य है। चलिए जानते है की उन परेशानियों की वजह और उनसे बचने के तरीकों के बारे में।

 1. शादी के बाद सबकुछ बदल जाता है 
 2. नए माहौल में खुद को ढ़ालने की ज़द्दोज़हद 
 3. पार्टनर के साथ सामंजस्य बिठाने में वक़्त लगना
 4. शादी के बाद पाटर्नर में दिलचस्पी न रहना
 5. आर्थिक समस्या के बोझ तले दबना 
 6. शारीरिक संबंधों में उदासीनता 
 7. खुद के रिश्ते को प्राथमिकता न देना
 8. बच्चे एवं परिवार की समस्या 
 9. पार्टनर का बुरी आदतों का शिकार होना 
 10. पहले जैसा प्यार ना रहना 
 11. एक दूसरे से बातें छिपाना 

ऊपर मेरे द्वारा बताये गए बिंदुओं को अब हम विस्तार से समझने की कोशिश करते है।

1. शादी के बाद सबकुछ बदल जाता है

आप चाहे कुछ भी कर ले पर विवाह के बाद हम सभी के जीवन में बदलाव आते ही है।

ये परिवर्तन किसी भी रूप में हो सकता है जैसे की सामाजिक या पारिवारिक।

ऐसे में इतने बड़े चेंजेस होने के कारण परेशान होना तो लाजिमी है।

शादी के बाद आने वाली परेशानियां 

2. शादी के बाद आने वाली परेशानियां – नए माहौल में खुद को ढ़ालने की ज़द्दोज़हद

लड़कों के तुलना में लड़कियों को ज़्यादा कोशिश करनी पड़ती है खुद को नए परिवेश में ढालने में।

क्योंकि हमारे पितृसत्तात्मक समाज में विवाह के बाद बेटियों को उनका घर और परिवार हमेशा के लिए छोड़ना पड़ता है जिस वजह से सबसे ज़्यादा उन्ही को सफर करना पड़ता है।

ऐसे में नए परिवार और उनके कायदे में ढलने में वक़्त लगता है जिससे घबराना तो बनता ही है।

3. शादी के बाद आने वाली परेशानियां – पार्टनर के साथ सामंजस्य बिठाने में वक़्त लगना

भारत में ज्यादातर शादियां परिवार वालों की मर्जी से ही होती है जिसे हम अरेंज मैरिज के नाम से जानते हैं।

ऐसे में लड़का एवं लड़की एक दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अपरिचित होते हैं।

जिसके परिणामस्वरूप उन्हें एक दूसरे को समझने और ताल मेल बिठाने में समय लगता है।

4. शादी के बाद पाटर्नर में दिलचस्पी न रहना

विवाह के कुछ वर्षों के उपरांत ही कई पति पत्नी ऐसे होते है जिन्हे अपने साथी के प्रति किसी तरह की दिलचस्पी या आकर्षण नहीं रहता।

ऐसे में जाहिर है की अगर आपका पार्टनर आपमें रूचि ना दिखाए तो फिर आप परेशान तो होंगे ही।

मिया – बीवी के बीच प्यार होना ज़रूरी है और अगर यही नहीं हो तो फिर रिश्ते में क्या ही बचेगा।

5. शादी के बाद आने वाली परेशानियां – आर्थिक समस्या के बोझ तले दबना

ब्याह के बाद हम सभी के जीवन में बदलाव तो आते ही है पर साथ में जिम्मेवारी भी आती ही है।

जिस वजह से नए खर्चों को उठाने में थोड़ी – बहुत दिक्कत तो होती है।

शादी के बाद आने वाली परेशानियां 

6. शारीरिक संबंधों में उदासीनता शादी के बाद आनेवाली मुख्य परेशानियों में से एक है

शादी के कई साल बाद ऐसा भी समय आता है जब जोड़ों के बीच के संबंधों में पहले वाली बात नहीं रहती है।

वो एक दूसरे के साथ शारीरिक तौर पर भी अलग – थलग रहने लगते है जो की गंभीर समस्या की तरफ इशारा करता है।

अब अगर पति या पत्नी अपने साथी के साथ ऐसा व्यवहार करेंगे तो रिश्ते पर क्या असर पड़ेगा।

7. खुद के रिश्ते को प्राथमिकता न देना विवाहिक रिश्ते को खोखला बनाता है

कई बार ऐसा होता है की हम परिवार और बाकी चीजों में ऐसे उलझ जाते है।

हमें अपने रिश्ते के बारे में सोचने का मौका ही नहीं मिलता।

खुद के पति पत्नी वाले सम्बन्ध के ऊपर भी ध्यान देना ज़रूरी है।

8. बच्चे एवं परिवार की समस्या

विवाह के बाद परिवार और बच्चों से जुड़ी समस्या शादी शुदा ज़िंदगी को पूरी तरह से उलझन में डाल देती है।

अभिभावक बनने के बाद छोटे बच्चे की परवरिश करने में ही सारा वक़्त चला जाता है।

ऐसे में कपल्स एक दूसरे से दूर होते चले जाते है।

9. पार्टनर का बुरी आदतों का शिकार होना

अगर पार्टनर को किसी तरह की गन्दी आदतें है तो उस के कारण लड़ाई झगड़े होना स्वभाविक है।

जैसे की बेवजह देर रात तक घर से बाहर रहना , शराब या स्मोकिंग की लत होना आदि।

ऐसे स्थिति में घर एक जंग का मैदान बन जाता है और रिश्ते में दरार पर जाती है।

शादी के बाद आने वाली परेशानियां 

10. शादी के बाद आने वाली परेशानियां  पार्टनर के बीच पहले जैसा प्यार ना रहना

समय के साथ बहुत सारी चीजें बदल जाती है जो पति-पत्नी के रिश्ते पर भी लागु होती है।

उनके बीच बोरियत आ जाती है एवं रिश्ते के भीतर होने वाले प्यार से भी थक जाते हैं।

उनके बीच पहले जैसा प्रेम भाव नहीं रहता जो की किसी भी वैवाहिक रिश्ते का सबसे बड़ी समस्या होती है।

11. एक दूसरे से बातें छिपाना

विवाहिक जीवन में एक ऐसा भी पड़ाव आता है जब जोड़ें एकदूसरे से बातें छिपाना शुरू कर देते है।

छोटी – छोटी बातों पर एक दूसरे से झूठ बोलने लगते है जो की शादी के बाद आने वाली सबसे बड़ी परेशानी में से एक है।

एकदूसरे से सीक्रेट रखने से मैरिड लाइफ में प्रॉब्लम बढ़ जाती हैं।

ये तो थी शादी के बाद आने वाली परेशानियां अब उनसे निबटने के बारे में बात करते है।

शादी के बाद आने वाली परेशानियों से घबराना नहीं है – मैं बताउंगी आपको इनसे बाहर निकलने का उपाय

विवाहित जिन्दगी में समस्याएं होना आम बात है जो की हर किसी को होती है।

ऐसा तब होता है जब हम अपने पार्टनर को वो सपोर्ट और अंडरस्टैंडिंग नहीं दे पाते है जिन्हे उनकी ज़रुरत होती है।

कई मामलों में दोनों की सोच नहीं मिलती और मतभेद पैदा होने शुरू हो जाते हैं।

रिश्ता भले ही एक चुटकी सिंदूर और मंगलसूत्र से बनता है पर उसे निभाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होती है।

एक दूसरे को समझना और खुलकर बात करना किसी भी रिलेशनशिप की एक ऐसी खूबसूरती है जिसे आप नकार नहीं सकते।

तो चलिए आगे के ब्लॉग की तरफ बढ़ते है और जानते है इसके समाधान के बारे में।

साथी के प्रति ईमानदार रहे 

ईमानदारी एवं विश्वास किसी भी रिश्ते की मजबूत नीव होती है।

अपने साथी के प्रति एकदम लॉयल रहें। कोई समस्या है तो उसे मिलकर सुलझाएं।

ऐसा करने से आप एकदूसरे के साथ धोखेबाजी करने से बच जाएंगे।

अपने रिश्ते को महत्त्व दे 

अपनी मैरिड लाइफ को प्राथमिकता दे एक दूसरे के शारीरिक स्पर्श बनाए रखें, जैसे गले लगना, किस करना, साथ में बैठना आदि।

एक दूसरे के साथ कही बाहर घूमने जाये इससे आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा।

साथी को थैंक यू कहना ना भूले 

आपके साथी ने जो कुछ भी आपके और परिवार के लिए किया है उसके लिए उन्हें धन्यवाद जरूर करें।

थैंक यू बहुत ही छोटा शब्द है पर ये आपके रिश्ते में एक नई चमक ला सकता है।

कम्यूनिकेशन गैप ना होने दे 

मैं हर वक़्त ये बात हमेशा कहती हूँ की बातचीत करे , उसे बंद ना करे।

ये बेहद ज़रूरी है आपके रिश्ते के लिए।

अगर आप एकदूजे से बात ही नहीं करेंगे तो फिर काम कैसे चलेगा।

एक दूसरे को समय-समय पर सरप्राइज दें 

एक दूसरे को गिफ्ट देना ना भूले ये रिश्ते में जान डालता है।

मैं ये नहीं कह रही की आपको बहुत महंगे सरप्राइज ही अपने साथी को देने है।

इंसान तोहफे की कीमत नहीं बल्कि उसके प्यार को देखता है।

एकदूसरे के फैसलों का सम्मान करें 

कपल को एकदूसरे की बात का सम्मान करना चाहिए।

उनकी बातों और सुझावों पर ध्यान एवं अमल ज़रूर करे अगर वो आपको सही राय दे रहे है तो।

इसमें ईगो हर्ट या सेल्फ रेस्पेक्ट नीचे होने जैसी कोई बात नहीं है।

पार्टनर के साथ वक्त बिताना है बेहद ज़रूरी

आप कितने भी बिजी क्यों ना हो अपने पार्टनर के लिए वक़्त ज़रूर निकाले।

एक दूसरे के साथ डिनर डेट या मूवी पर जाए।

इससे आप दोनों को फिर से जुड़ने का मौका मिलेगा और आपसी प्यार भी बढ़ेगा।

ये रहा आज का ब्लॉग जिसमे हमने बात की शादी के बाद आने वाली परेशानियां क्या है उनके बारे में एवं कैसे उनसे निबट सकते है उसके ऊपर भी विस्तार से चर्चा की। अब मुझे आप बताए की आप इनमे से किस परेशानी से जूझ रहे है और उसके समाधान के लिए कौन सा उपाय चुनने वाले है। साथ ही अगर आपको इस ब्लॉग से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर पूछे , मैं आपके सवालों के जवाब अवश्य दूंगी , तो मिलते है फिर नए ब्लॉग पर तब तक के लिए धन्यवाद !

error: Content is protected !!