“पति पत्नी में झगड़े हो तो क्या करें” – आपके मन में कभी भी ये सवाल उठता है क्या ? अगर हाँ तो आप बिलकुल सही ब्लॉग पर आए हैं । आजकल ये समस्या हर विवाहित जोड़े की हैं।

पति पत्नी में झगड़े हो तो विवाहित दम्पति को शांति और संयम के साथ बातचीत करके कलह के कारण को जानने का प्रयास करना चाहिए। जिन घरों में पति पत्नी के झगड़े होते हैं, उन घरों में कभी सुख – शांति नहीं होती है।


आज मैं आप सभी को अपने ब्लॉग के जरिये पति पत्नी के बिच होनेवाले झगड़े का कारण बताउँगी। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप कमैंट्स में ज़रूर बताए।

पति पत्नी में झगड़े हो तो क्या करें

पति पत्नी में झगड़े हो तो क्या करें – आइये जानते हैं 🙂

पति पत्नी के बिच झगड़ा होना सामान्य हैं। जब झगड़ा हद से ज्यादा बढ़ जाये तब परेशानी शुरू हो जाती हैं। आइये जानते हैं की आखिर पति पत्नी में झगड़े हो तो क्या करें ।

 1. झगड़े का कारण जानने की कोशिश करें
 2. एक दूसरे के साथ समय बिताये
 3. छोटी – छोटी बातों पर लड़ना बंद करें
 4. एक – दूसरे के पसंद – नापसंद का ख्याल रखे
 5. साथी को ये अहसास कराये की वो आपके लिए कितने अहम हैं
 6. एक दूसरे पर छीटाकशी करने से बचे
 7. पति पत्नी एक साथ भोजन करें
 8. एक दूसरे के साथ बिताये हुए अच्छों पलों की चर्चा करें
 9. साथी पर चिल्लाये नहीं बल्कि प्यार से बात करें
 10. बेडरूम में खुशनुमा माहौल बनाये

आये ऊपर तालिका में दिए गए बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी प्राप्त्त करते हैं।

सबसे पहले झगड़े का कारण जानने की कोशिश करें

अगर पति पत्नी के बिच अक्सर झगड़े होते रहते हैं तो झगड़े के पीछे क्या कारण हैं वो पता करें।

कई बार ऐसा होता हैं की झगड़े की वजह छोटी – छोटी बातें होती हैं। अगर आपको कारण पता होगा तभी तो आप समस्या सुलझायेंगे।

पति पत्नी में झगड़े हो तो एक दूसरे के साथ समय बिताये 🙂

पति पत्नी में झगड़े हो तो इसे सुलझाने के लिए एक दूसरे के साथ समय बिताये। साथ में सिनेमा देखे या फिर कहीं बाहर घूमने जाये।

जितना आप एक साथ वक्त बिताएंगे आप के बिच की दुरी कम होती जाएगी।

छोटी – छोटी बातों पर लड़ना बंद करें

जितना हो सके उतना छोटी – मोटी बातों पर लड़ने से बचे। आप दोनों के बिच जितनी कम लड़ाई होगी उतना ही अच्छा आपका वैवाहिक जीवन होगा।

पति पत्नी अगर लड़ाई करते हैं तो उसका बुरा प्रभाव परिवार पर पड़ता हैं।

एक दूसरे की पसंद और नापसंद का ख्याल रखे 🙂

जी ये बेहद जरुरी हैं की आपको अपने साथी की पसंद और नापसंद पता हो। उन चीजों को जरूर करें जिससे आपके साथी को खुशी मिलती हो।

ये हमेशा याद रखे की साथी की खुशी आपके लिए मायने रखती हैं।

साथी को ये अहसास कराये की वो आपके लिए कितने अहम हैं 🙂

अक्सर ऐसा होता हैं की शादी के कुछ साल बाद पति पत्नी के बिच प्यार फीका पर जाता हैं।

ऐसे में रिश्तों में प्यार बनाये रखने के लिए अपने साथी को ये अहसास दिलाये की वो आपके लिए कितने खास हैं।

पति पत्नी में झगड़े हो तो क्या करें

पति पत्नी में झगड़े हो तो छीटाकशी करने से बचे

एक दूसरे को ताना बिल्कुल ना मारे।  अक्सर देखा गया हैं की पति पत्नी एक दूसरे पर छींटाकशी (ताना) करते हैं।

इन तानो के वजह से झगड़े होते हैं। कभी कभी तो  झगड़े मारपीट में भी तब्दील हो जाते हैं।

पति पत्नी एक साथ भोजन करें 🙂

प्रत्येक दिन कम से कम दो भोजन साथ में खाये। खाते वक्त साथी से बेफिज़ूल की बातें बिल्कुल ना करें।

ऐसा कुछ ना कहे या करें जिससे साथी को गुस्सा आये। शांति और प्यार से साथ में खाने का आनंद ले।

एक दूसरे के साथ बिताये हुए अच्छों पलों की चर्चा करें

एकांत में बैठ कर साथी के साथ उन अच्छे पलों की चर्चा करे। उन्हें याद दिलाये की आप साथ में कितने खुश थे।

साथी जब उन पलों को याद करेगा तब उनके दिल में आपके लिए फिर से प्यार जग जायेगा।

साथी पर चिल्लाये नहीं बल्कि प्यार से बात करें 🙂

ये हमेशा याद रखे की साथी पर चिल्लाये नहीं अपितु प्यार से बात करें।

आप अपने साथी से प्यार से पेश आएंगे तो जाहिर हैं वो भी आपके साथ अच्छा बर्ताव करेंगे।

पति पत्नी में झगड़े हो तो लीजिये रोमांस का सहारा

शारीरिक अंतरंगता किसी भी वैवाहिक रिश्तें का एक मजबूत आधार हैं।

अपने साथी के साथ बेडरूम में अच्छे पल बिताएं।

सिर्फ शारीरिक ही नहीं अपितु एक दूसरे से भावनात्मक प्यार भी करें।

दोस्तों मैंने आपको बताया की पति पत्नी में झगड़े हो तो क्या करें  अब आगे बढ़ते हैं।

पति – पत्नी के बिच झगड़े क्यों होते हैं – आइये कारण जानते हैं 🙂

पति पत्नी के बिच आखिर झगड़े क्यों होते हैं। वैसे तो पति पत्नी का मनमुटाव हर घर की कहानी हैं।

पर क्या आप जानते हैं की ये मनमुटाव होता क्यों हैं। तो चलिए उन कारणों को जानते हैं।

वैसे मैंने एक ब्लॉग लिखा हैं जिसमे पति पत्नी के रिश्ते की समस्याओं के बारे में हैं चाहे तो पढ़ सकते हैं।

पति पत्नी में झगड़े हो तो क्या करें

अहंकार के कारण पति पत्नी के बिच झगड़े होते हैं

पति-पत्नी के रिश्ते में झगड़े की वजह अहंकार है। अहंकार के कारण शादी टूटने के कगार पर पहुंच जाते हैं ।

पति-पत्नी जब अपनी लाइफ में सफल हों तो एकदूसरे के सामने झुकना पसंद नहीं करते।

ऐसे में रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाता और टूट जाता हैं।

आर्थिक स्थिति के कारण पति पत्नी के बिच झगड़े होते हैं 

आर्थिक स्थिति पति पत्नी के बिच झगड़े की वजह हैं।

किसी वजह से पति अपनी पत्नी के मांग को पूरी नहीं कर पाता हैं तो , ऐसे में दोनों के बिच झगड़े होने शुरू हो जाते हैं।

विश्वास की कमी के कारण पति पत्नी के बिच झगड़े होते हैं

हर रिश्ता विश्वास की नीव पर टिका होता हैं। रिश्ते के मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे पे विश्वास होना जरुरी हैं।

पति पत्नी जब एक दूसरे पर भरोसा करना छोड़ दे तब रिश्ते में कड़वाहट आनी शुरू हो जाती हैं।

पति पत्नी में झगड़े हो तो क्या करें

गैर पुरुष और स्त्री के साथ नजायज सबंधो के कारण पति पत्नी में झगड़े होते हैं

पति पत्नी के रिश्तें में झगड़े का एक मुख्य कारण नाजायज सम्बन्ध भी हैं।

अगर दोनों में से किसी एक का भी पराये औरत या पुरुष से गलत सम्बन्ध हो तो रिश्ते में दरार आ जाती हैं।

शारीरिक सम्बन्धों में असमर्था के कारण पति पत्नी के बिच झगड़े होते हैं

कई बार ऐसा होता हैं की सेक्स संबंधी कारणों के कारण पति पत्नी के बिच अनबन होती हैं।

सेक्स पति-पत्नी को एकदूसरे के करीब लाता है। ऐसे में अगर साथी को सेक्स में रूचि नहीं हैं तो उनके बिच झगड़े शुरू हो जाते हैं।

समझदारी की कमी के कारण पति पत्नी के बिच झगड़े होते हैं

पति पत्नी दोनों में अगर समझदारी न हो तो रिश्ता बिखर जाता हैं।

अगर दो लोग एक दूसरे को समझेंगे नहीं तो कैसे रिश्ता चलेगा।

अक्सर पति पत्नी के बिच समझदारी की कमी के कारण आपस में लड़ाई शुरू हो जाती हैं।

पति पत्नी में झगड़े हो तो क्या करना चाहियें

पति पत्नी के बिच झगड़े का कारण एक दूसरे में रूचि कम होना

अक्सर देखा गया है कि शादी के कुछ साल बाद ही पति-पत्नी के बीच का प्यार खत्म हो जाता है।

दोनों में एकदूसरे के लिए रूचि खत्म हो जाती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े होने लगते हैं।

जिससे रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता हैं।

मैंने आपसभी को ऊपर पति पत्नी के बिच होनेवाले झगड़े का कारण बताया। अब दूसरी बातों से भी रूबरू कराती हूँ।

पति पत्नी के रिश्तें में होने वाली समस्या

ऐसा कोई रिश्ता नहीं हैं जहाँ मनमुटाव नहीं होता हैं। पति पत्नी का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही हैं।

पति-पत्नी के रिश्तों की नींव प्यार और विश्वास पर टिकी होती है।

लेकिन कभी – कभी इस रिश्तें में समस्याओं का दीमक भी लग जाता हैं ।

पति पत्नी के रिश्ते की समस्याओं कई कारण से होती हैं।

अक्सर देखा गया हैं की झगड़े की कोई ठोस वजह नहीं होती हैं ।

बस छोटी – छोटी बातें और रिश्तेदारों के ताक झांक से बेवजह के झगड़े होते हैं।

वैसे मैंने एक ब्लॉग लिखा हैं जिसमे पति पत्नी के रिश्ते की समस्याओं के बारे में हैं चाहे तो पढ़ सकते हैं।

बिगड़े हुए पति को कैसे सुधारे

बिगड़े हुए पति को कैसे सुधारे ये दुनिया की हर पत्नी की समस्या हैं।

इस समस्या के कारण ना जाने कितने परिवार टूट गए हैं।

पति के बिगड़ने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं।

जैसे घर में किसी बड़े बुजुर्ग का ना होना, गलत दोस्तों का साथ, बेरोजगारी, दूसरी औरत के साथ सम्बन्ध आदि।

वैसे मैंने एक ब्लॉग लिखा हैं बिगड़े हुए पति को कैसे सुधारे चाहे तो पढ़ सकते हैं।

मैंने आपको ऊपर पति के बिगड़ने के कुछ कारण बताये हैं।

मैं चाहती हूँ की आप खुद अपने पति के गलत राह पर निकलने के पीछे का कारण जानने की कोशिश करे।

आज मैंने आप सभी को इस ब्लॉग में पति पत्नी में झगड़े हो तो क्या करें वो बताया और उससे जुड़े कुछ और पहलुओं से भी अवगत करवाया। अगर फिर भी आपके मन में कोई सवाल हैं तो कमेंट में जरूर बतायें मैं जरूर जवाब दूंगी । आशा करती हूँ की आपको मेरा ब्लॉग पसंद आया हो तो फिर मिलते हैं नए ब्लॉग पर।

error: Content is protected !!