पति को अपना कैसे बनाये इस संधर्व में आपको आये दिन इंटरनेट पर बहुत सारी ऐसी जानकारी मिलेगी जहाँ टोने- टोटके और ना जाने क्या – क्या बताया जाता है। पर क्या वो जानकारी सही है ?

मैं आपको पति को अपना बनाने के लिए किसी भी तरह के जादू – टोना करने जैसा कोई भी तरीका नहीं बताने वाली, क्योंकि ये सब गलत और अंधविश्वास है।

SUGGESTED :-

पति की मन की बात कैसे जाने

पति को अपना कैसे बनाये ? 31 Tips

पति को अपना कैसे बनाये इसके लिए मैं आपके साथ कुछ महत्वपूर्ण टिप्स शेयर करुँगी जिससे आप अपने पति के दिल में जगह बनाने में सफल रहेगी।

1.

पति को अपना बनाने के लिए उन्हें जानने की कोशिश करें

साथी के दिल तक पहुंचना है तो सबसे पहले तो उन्हें जानने की कोशिश करें।

आप किसी भी इंसान को अपना तभी बना सकते है जब आप उसे अच्छे से जानते हो।

उनके बारे में जानिए जैसे उन्हें क्या पसंद है , क्या नहीं पसंद है वगैरह – वगैरह।

जब आप उनको जानेंगी तभी तो साथी का दिल जीत पाएंगी।

2.

आपसी तालमेल है बेहद ज़रूरी

किसी भी दो इंसान के बीच आपसी तालमेल का सही से होना बेहद ज़रूरी है।

जब आपकी अपने पति से बनेगी तभी तो आप उनके दिल में जगह बना पायेगी।

साथी के साथ मेलजोल बढ़ाये , जिससे आप उनके करीब आ सकेंगी।

3.

व्यक्तिगत स्पेस देना भी ज़रूरी है

किसी भी व्यक्ति को अगर आप उनका पर्सनल स्पेस नहीं देंगे तो ते तय है की वो असहज महसूस करेगा।

पति को उनकी व्यक्तिगत आज़ादी दे जिसमे वो अच्छा फील कर सके।

अगर वो आपको अपनी बात नहीं बताना चाहते तो उनपर दवाब मत डालें।

4.

खुद भी खुश रहना सीखे 🙂

सबसे पहले तो खुद को खुश रखना सीखे।

आपने कभी सोचा है की अगर आप खुद के साथ ही खुश नहीं रहेंगी तो दूसरे कैसे आपके साथ अच्छा महसूस कर पाएंगे।

जब आप खुद को प्रसन्न पाएंगी तब आप देखेंगी की आपके आस पास के लोग भी प्रसन्न-चित्त है।

आपका ये हसमुख चेहरा आपके पति को आपके करीब लाएगा।

5.

पति के परिवारवालों के साथ इज्जत और प्यार से पेश आये

पति के दिल में जगह बनानी है तो सबसे पहले उनके माता – पिता की इज्जत करे।

मर्दों को वो औरत बिल्कुल नहीं पसंद जो उनके घरवालों का आदर ना करें।

अगर आप चाहती है की आपका पति आपका बने इसके लिए उनके परिवार को अपना समझे।

6.

बेवजह शक ना करें

शक करना बहुत ही बुरी बात है।

अगर आप बेवजह पति पर हर बात के लिए शक करेगी तो कभी भी उनके दिल के करीब नहीं आ सकेंगी।

खुद सोचिये , की आपका शक्की स्वभाव भला क्यों उनको पसंद आएगा ?

7.

पति को अपना बनाना चाहते है तो उनपर जासूसी ना करें

कई महिलाएँ ऐसी होती है जो चाहती है की उसका पति उसे सबकुछ बताए।

सबकुछ जानने की चाहत में वो अपने साथी पर जासूसी भी करना शुरू कर देती है।

पुरुषों को ये बात कतई अच्छी नहीं लगती की उनकी बीवी उनपर नज़र रखे।

8.

फ़िज़ूल और तनावपूर्ण बातों को करने से बचे

हर घर में किसी न किसी बात को लेकर समस्या और तनाव होते ही है।

पत्नी को ऐसे में चाहिए की जब शाम को पति थका हारा घर आये तो आते ही उन्हें टेंशन देने वाली बात ना बताए।

पुरुष बेचारे पहले से ही अगर काम के तनाव में हो और आप भी उन्हें परेशान करने वाली बात बोले तो उन्हें आप पर गुस्सा तो आएगा ही।

9.

किसी और से उनकी तुलना ना कीजिये

पुरुषों को नहीं पसंद की उनकी पत्नी किसी और मर्द से उनकी तुलना करे।

उन्हें ये कतई भी अच्छा नहीं लगता की उनकी बीवी किसी और पुरुष की प्रशंसा करे।

आपके ऐसा करने से उनके पुरुष स्वाभिमान को ठेस पहुंचेगी जिससे आपके बीच की खाई और चौरी हो जाएगी।

10.

उनकी कही हर बात को ध्यान से सुने

पति को अपना बनाना चाहती है तो सबसे पहले उनकी बातों पर ध्यान दे।

कुछ भी ऐसा ना करे जिससे उन्हें परेशानी हो।

उनकी कही हुई किसी भी बात को ना काटे अगर वो गलत नहीं है तो।

11.

पति के प्रति अपनी निष्ठा और प्रेम की भावना को प्रबल बनाये

दुनिया की हर औरत चाहती है की उसका पति सिर्फ और सिर्फ उसका ही बनकर रहे।

कोई और औरत उनके साथी के ज़िंदगी में आये , ये किसी भी स्त्री को गवारा नहीं है।

आप बस अपने पति के लिए अपार प्रेम और समर्पण की भावना रखिये।

यकीं मानिये आपके इस निस्वार्थ स्नेह से उनके दिल के दरवाजे आपके लिए खुल जायेंगे।

12.

पति को उनकी द्वारा की कई गयी गलतियों की याद ना दिलाए

साथी चाहे कैसा भी क्यों न हो , कोई भी गलती क्यों ना की हो उसे उस भूल की बार – बार याद ना दिलाए।

अगर आप उनकी भूल को लेकर उनसे कुछ कहेंगी तो उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा।

पति के मन में अपनी जगह बनाने के लिए आपको इस बात का ख्याल रखना होगा की बीती बातों को ना दोहराये।

13.

बेवजह की रोक टोक ना करें

पुरुषों को ये कतई नहीं गवारा होता की कोई भी उनपर रोक टोक लगाए।

पत्नी होने के नाते आपके ये फ़र्ज़ बनता है की पति को सही गलत का अंतर बताए।

बस आपको ये याद रखना है की जहाँ ज़रुरत ना हो वहां हस्तक्षेप ना करें।

जानिए साथी का दिल जीतने का तरीका

14.

अपने मायके वालों के सामने उनकी बुराई ना करे

कई बार ऐसा होता है की हम अपने मायके वालों के सामने अपने पति की बुराई कर देते है।

भले आपने ये बात यू ही कह दी हो पर पति के दिल में ये बात घर कर जाती है की उनकी पत्नी उनके बारे में ऐसा सोचती है।

पति आपके है अगर उनमे कमी है तो उसे आप पूरा करने की कोशिश करे न की उनका मज़ाक बनाये।

15.

पति को अपनी मर्जी से चलाने की कोशिश ना करे

पति को अपना बनाना है तो उन्हें अपनी मर्ज़ी के अनुसार चलाने की कोशिश ना करे।

मर्दों को ये बात नहीं पसंद की उनकी औरत उनपर हुकूम चलाये।

उनके फैसले उन्हें खुद से लेने की आज़ादी दे , ना की उनपर अपनी बात ज़बरदस्ती थोपे।

16.

पति द्वारा दी गयी छोटी – सी – छोटी चीजों की कदर करे

जीवनसाथी का दिया गया हर तोहफा अनमोल होता है।

ज़रूरी नहीं की उपहार में सिर्फ कीमती वस्तु ही दी जाए या ली जाए।

पति ने अगर आपको दिल से कुछ भेट दिया है तो उसकी कदर करिये, उसे सम्भाल कर रखिये, भले ही उसका मूल्य कुछ भी हो।

17.

बिस्तर पर उनके साथ सिर्फ प्यार की बातें करे

पति के दिल में जगह बनानी है तो बिस्तर पर उनके साथ प्यार भरी बातें करे।

सारे तनाव और परेशानी को अपने कमरे के बाहर ही छोड़ दे।

याद रखिये की आपका शयनकक्ष ही वो जगह है जहाँ आप अपने साथी के सामने खुलकर अपना प्यार जता सकती है।

18.

खुद का ध्यान भी रखे  🙂

शादी के बाद अक्सर ये देखा गया है की लड़की खुद पर ध्यान देना बंद कर देती है।

सजने सवरने के लिए वो खुद के लिए समय ही नहीं निकालते।

खुद से जब प्यार करोगे तभी तो कोई और आपसे प्यार करेगा।

19.

पति का दिल जीतने के लिए उनकी पसंद का खाना बनाये

अपने पति के दिल में जगह बनाना है तो सबसे पहले उनके पेट में जगह बनाये।

मेरे कहने का मतलब है की पुरुषों के दिल तक पहुंचने का रास्ता उनके पेट से होकर गुजरता है।

तो फिर देर किस बात है की , उनकी पसंद को जानते हुए उनके लिए खाना बनाए।

20.

उनके लिए सरप्राइज प्लान करिए

सरप्राइज किसे नहीं पसंद होती है।

साथी के लिए कुछ ऐसा जिसके बारे में उन्होंने सोचा ना हो और उसे करिये जिससे उनको ख़ुशी मिले।

बीच – बीच में उनके लिए ऐसा कुछ कीजिये जिससे उन्हें आश्चर्य और ख़ुशी दोनों एक साथ अनुभव हो।

21.

साथी के सामने हर वक़्त अपना दुखड़ा ना रोते रहे

किसी भी इंसान के सामने अगर आप हर वक़्त अपना दुखड़ा रोते रहेंगी तो वो आपसे ऊब जायेगा।

चाहे वो इंसान आपका पति ही क्यों ना हो।

पति को अपना बनाना है तो उनके आगे अपना दुखड़ा रोना बंद करे।

22.

उनकी ज़िंदगी की हर छोटी सी बड़ी कामयाबी पर उनका हौसला अफ़ज़ाई करें

पत्नी होने के नाते आप को चाहिए की आप हमेशा उनका साथ दे , उनका हौसला बढ़ाये।

वो जब भी कुछ नया करने की सोचे तब उनकी हिम्मत को जोड़े।

अब भले ही परिणाम कैसा भी हो आपको अपने बातों के ज़रिये उन्हें निराश नहीं होने देना है।

यहाँ बात मैं अपनी करू तो मैंने अपने पति का अच्छे और बुरे दोनों वक़्त में साथ नहीं छोड़ा और अपने तरफ से हरसंभव कोशिश की जिससे उनका हौसला नहीं टूटने दिया।

23.

पति की कमाई के हिसाब से घर को चलाये

पति को अपना बनाना है तो सबसे ज़रूरी है की खुद को उस माहौल में ढाल लीजिये जो वो आपको दे सकते है।

वो जितना कमाते है उसी में खुश रहे , दुसरो की कमाई और परिस्थिति से तुलना ना करे।

जितनी उनकी सैलरी है उसमे घर को चलाये , ज़्यादा डिमांड ना करे।

जानिए साथी का दिल जीतने का तरीका

24.

मुसीबत के समय उनका साथ कभी ना छोड़े

रिश्ते तो बहुत सारे होते है पर पति पत्नी का रिश्ता सबसे अलग और प्यारा होता है।

आपने देखा भी होगा की जब सारे रिश्ते मुसीबत के वक़्त साथ छोड़ देते है तब पत्नी ही ऐसी होती है जो अपने पति का साथ नहीं छोड़ती।

आपको भी ऐसा ही मजबूत सम्बन्ध कायम करना है और उनका साथ देना है।

25.

साथी के साथ ट्रेवल करें

जितना हो सके पति के साथ बाहर घूमने जाये।

इससे आपको दो फायदा होगा एक तो आपका स्ट्रेस दूर होगा कर दूसरा पति को जानने का मौका भी मिलेगा।

पति पत्नी जब साथ में ट्रेवल करते है तो उनके रिश्ते की ख़ूबसूरती और बढ़ती है ताजापन महसूस होता है और दूरियां भी घटती है।

पति को अपना कैसे बनाये

26.

उनके ज़रूरतों का ख्याल रखे

पति के दिल तक पहुंचना है तो उनके ज़रूरतों का ख्याल रखा करिये।

आपके जीवनसाथी को कब और क्या चाहिए वो आपको पता होना चाहिए।

आखिर जब आप उनकी आवश्यकता को समझेंगे तभी तो उनके करीब आ पाएंगे।

27.

पति के सामने उनके रिश्तेदारों की बुराई बिल्कुल ना करे

पति को अपना भी बनाना है और उनके सामने उनके घरवालों की बुराई भी करनी है।

आखिर आप ही सोचों की दुनिया का कौन सा मर्द होगा जो अपने परिवार वालों की बुराई करने वाले इंसान को पसंद करेगा।

भले ही पति के रिश्तेदार कैसे भी हो आपको भूल कर भी उनके सामने उनके बारे में गलत नहीं बोलना है।

28.

जब भी पति आपके लिए कुछ करें , उन्हें “धन्यवाद” ज़रूर बोले

आपको पता है की थैंक यू कितना छोटा सा शब्द है लेकिन है बहुत ही जादुई।

आपके पति आपके और पुरे परिवार के लिए कितना कुछ करते है लेकिन सोचिये की क्या आपने उन्हें कभी भी शुक्रिया बोला है।

जीवनसाथी को आभार व्यक्त करिये जो भी आप उनके लिए करते है।

29.

उन एक्टिविटी के बारें में सोचे जो आप उनके साथ कर सकती है

साथी के साथ रहने के मौके निकालिए।

वैसे एक्टिविटी की लिस्ट तैयार करिये जो आप उनके साथ कर सकती है जिससे आपका समय एक साथ निकले।

पति को अपना बनाने का इससे अच्छा उपाय आपको कही नहीं मिलेगा।

30.

पति को अपना कैसे बनाये ? उन पर गुस्सा ना करें

एक गुस्सैल औरत किसी को नहीं पसंद होती है जो हर बात पर गुस्सा दिखाए।

साथी का दिल जितना है तो खुद के गुस्से पर नियंत्रण करना सीखे।

पति के साथ प्यार से पेश आइये , प्यारी – प्यारी बातें करिये।

31.

पति को ये अहसास दिलाए की आप उनपर विश्वास करती है

हम सभी विश्वास की अहमियत को अच्छे से समझते है।

उनके बारे में कोई भी सुनी – सुनाई बात पर यकीं ना करे।

आपको अपने पति को भरोसा दिलाना है की आपको उनपर पूरा भरोसा है।

मेरा एक ब्लॉग है जिसमे मैंने पति पत्नी का रिश्ता कैसा होना चाहिए ये बताया है आप चाहे तो पढ़ सकती है।

आज के ब्लॉग में मैंने आपको बताया की पति को अपना कैसे बनाये। अगर आपके मन में कोई सवाल है तो प्लीज कमेंट बॉक्स में ज़रूर पूछे , मैं आपके सवालों का जवाब ज़रूर दूंगी 🙂 मिलते है फिर नए ब्लॉग पर धन्यवाद !

error: Content is protected !!