ईर्ष्यालु पति से कैसे निपटें यह सवाल ज़्यादातर उन महिलाओं के ज़ेहन में आता है जो अपने हस्बैंड के ईर्ष्या वाले व्यवहार से तंग आ चुकी है और इससे निपटने का रास्ता ढूंढ रही है।
ईर्ष्यालु पति से कैसे निपटें इसके लिए आपको सबसे पहले उनके ऐसे स्वभाव का कारण जानना होगा और फिर उनसे डील करने का एक रास्ता ढूंढना होगा।
आज के ब्लॉग में हम ईर्ष्यालु पति से कैसे निपटें इसके बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे और साथ ही आपके साथ कुछ उपाय भी शेयर करेंगे जिससे आप इस परेशानी से मुक्त हो पाएंगी।
ईर्ष्यालु पति से कैसे निपटें ? पढ़िए जलनखोर हस्बैंड से निबटने के 15 तरीके
काफी महिलाओं की यह समस्या होती है की उनके पति उनसे इर्षालु व्यवहार रखते है।
यह भावना किसी भी इंसान के अंदर तब आती है जब वो Insecure फील करता है।
नीचे तालिका में मैं आपको कुछ जरूरी बिंदुओं से अवगत करा रही हूँ।
1. ऐसा कुछ ना करें जिससे आपके पति को तकलीफ हो |
2. नफरत के बदले नफरत ऐसा व्यवहार बिल्कुल भी ना करें |
3. पति के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें |
4. उनके छोटी सी अचीवमेंट पर भी उनकी प्रशंसा करे |
5. अपनी सकारात्मक सोच हमेशा बनाए रखें |
6. पति से बात करिए उनके इस व्यवहार के बारे में |
7. उन्हें परिवार के साथ जोड़ने की कोशिश करें |
8. बात-बात पर भूलकर भी उन्हें नीचा ना दिखाएं |
9. उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करिए |
10. पति के साथ झगड़ा करने से बचे लेकिन बात अगर आपके आत्म सम्मान की हो तो खुद के लिए जरूर खड़े हो |
11. उनके साथ बातचीत करना बंद मत करिए |
12. उनके अच्छाइयों के बारे में उन्हें बताएं |
13. अपने दोस्तों और सहकर्मी से पति को ज़रूर मिलाये |
14. अगर वह कुछ अच्छा करते हैं तो उनकी तारीफ जरूर करें |
15. उनके कहे गए किसी भी शब्द से खुद को आहत ना होने दे |
ऊपर दिए गए बिंदुओं को विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं।
1.ईर्ष्यालु पति से कैसे निपटें ? ऐसा कुछ ना करें जिससे उन्हें तकलीफ हो
जी हां अपने हस्बैंड के सामने चीजें बिल्कुल ना करें जो उन्हें चोट पहुंचाती हो।
जॉब कर रही हो और आपको किसी चीज में सफलता मिली हो तो उनके सामने यह चीजें शेयर ना करें।
आपकी इन बातों से उनके मन में आपके लिए ईर्ष्या की भावना पैदा होगी।
2. नफरत के बदले नफरत ऐसा व्यवहार बिल्कुल भी ना करें
चाहे आपके पति आपसे कितना भी नफरत क्यों ना करते हो।
नफरत के बदले नफरत यह वाला भाव कभी भी ना अपने रिश्ते न लाये।
वो गलत कर रहे हैं इसका मतलब यह नहीं कि आपको भी उनके साथ गलत करना है।
3. पति के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें
ईर्ष्यालु पति से निपटने के लिए जरूरी है कि आपका उनके साथ समय बिताना।
जितना ज्यादा आप उनके साथ रहेगी उतना ही आपको उन्हें समझने में आसानी मिलेगी।
किसी भी एक्टिविटी के बहाने चाहे मूवी हो या कोई गेम इस दौरान उनके साथ रहे।
4. उनके छोटी सी अचीवमेंट पर भी उनकी प्रशंसा करे
सबसे पहले तो किसी जलन खोर इंसान के मानसिक स्थिति के बारे में सोचिये।
ऐसा इंसान अपने बारे में सिर्फ अच्छा ही सुनना चाहता है।
ऐसे में हस्बैंड की छोटी से छोटी अचीवमेंट के लिए भी उनकी तारीफ किया करे।
5. अपनी सकारात्मक सोच हमेशा बनाए रखें
इन सब में सबसे ज्यादा जरूरी है आपका खुद के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में सोचना।
मैं समझ सकती हूं कि पति के व्यवहार से आपका दिल छलनी होता होगा लेकिन आपको अपनी सकारात्मक सोच को बनाए रखना है।
अच्छी चीजों पर अपना ध्यान केंद्रित करें हो सके तो किताबें पढ़े।
6. पति से बात करिए उनके इस व्यवहार के बारे में
आपको हिम्मत जुटाने ही होंगी कि आप अपने पति से इस विषय में बात कर सके।
उन्हें बताइए कि आपके ऊपर क्या बीत रही है उनके ऐसे करने से।
और उनसे सवाल करिए कि उन्हें क्या दिक्कत हो रही है आपसे।
7. उन्हें परिवार के साथ जोड़ने की कोशिश करें
कोई भी इंसान जब ईर्ष्या की आग में जलता है तब उसकी समझ भी उसके साथ जल जाती है।
ऐसी सिचुएशन में जरूरी होगा कि उन्हें आप परिवार के साथ जोड़े रखे ना की अलग – थलग रहने दे।
जब वह बैठे हो तो बच्चों को उनके पास भेज दे कोई एक्टिविटी के लिए ताकि उनका मन परिवार से हटे ना।
8. बात-बात पर भूलकर भी उन्हें नीचा ना दिखाएं
कभी – कभी अनजाने में हम अपने पतियों को ऐसा कुछ बोल देते हैं जिनका हमें खुद भी पता नहीं होता है।
और हमारे यही शब्द उन्हें चोट पहुंचाते हैं और उनके अंदर द्वेष की भावना को प्रज्वलित करते हैं।
भूल के भी कभी भी अपने हस्बैंड को नीचा ना दिखाए ना ही किसी बात का ताना मारे।
9. ईर्ष्यालु पति से कैसे निपटा जाए ? भावनाओं को समझने की कोशिश करिए
अपने पति को समझने की कोशिश करें कि उनके मन के अंदर क्या चल रहा है ?
ऐसा भी हो सकता है कि वह किसी तरह की परेशानी से अंदर ही अंदर जूझ रहे हो।
जिसके परिणाम स्वरुप वह आपसे द्वेष रखने लगे है।
10. पति के साथ झगड़ा करने से बचे लेकिन बात अगर आपके आत्म सम्मान की हो तो खुद के लिए जरूर खड़े हो
यह याद रखिए की आपको झगड़ा लड़ाई नहीं करना है अपने पति से बिल्कुल भी।
वह जो छोटी मोटी गलतियां करते हैं तो उसे नजरअंदाज कर दीजिए।
लेकिन जब बात आपके खुद के आत्मसम्मान पर आये तो आपको उनके सामने डट कर खड़े रहना है।
फिर उस क्षण भूल जाइए कि आप किसी की पत्नी भी है अपने लिए बोलिए।
11. ईर्ष्यालु पति से कैसे निपटें ? उनके साथ बातचीत करना बंद मत करिए
यह जानकर आपको थोड़ा हैरत होगा पर यह उपाय कारगर है।
मैं समझ सकती हूं की आपको उनके रवैए को देखकर उनसे बात करने का भी मन नहीं करता होगा।
मैं हमेशा यही कहती हूं बात करना बंद ना करें।
बातचीत ही एकमात्र रास्ता है जिससे आप बड़ी से बड़ी समस्या का भी समाधान कर सकते हैं।
12. ईर्ष्यालु पति से कैसे निपटें ? उनके अच्छाइयों के बारे में उन्हें बताएं
जब इंसान के मन के ऊपर जलन वाली परत बैठ जाती है ना तो उनकी अच्छाई अंदर ही अंदर दब जाती है।
आपको अपने पति के अंदर सोए हुए उसी अच्छे इंसान को जगाना है जो अब कही खो गया है।
गाहे – बगाहे किसी भी तरीके से बात ही बात में उन्हें अच्छी बातें याद दिलाए जो उनके बारे में कभी हुआ करती थी।
13. अपने दोस्तों और सहकर्मी से पति को ज़रूर मिलाये
हो सकता है कि आप एक वर्किंग वुमन है और आपके पति घर संभालते हो।
आपको करना यह है कि अपने पार्टनर को अपने सहकर्मी और दोस्तों के साथ मिलवाये।
बड़े ही सम्मान पूर्वक अपने पति का परिचय करवाए ताकि उनके मन में जो यह भावना है जलन वाली वो शांत हो जाये।
14. ईर्ष्यालु पति से कैसे निपटें ? अगर वह कुछ अच्छा करते हैं तो उनकी तारीफ जरूर करें
कभी-कभी हम अपने आप में इतना ज्यादा मसगुल हो जाते हैं कि हमारे आस – पास क्या हो रहा होता है हमें नहीं पता होता।
दूसरे लोगों की बात अलग है लेकिन वह आपके जीवन साथी है ऐसे में आपको उनके हर बात की जानकारी होनी ही चाहिए।
उनके बुरे एवं अच्छे काम की भी खबर हमें होनी चाहिए।
और जब भी वो कुछ सही चीज करते हैं तो उनकी पीठ थपथपाई और तारीफ भी करें।
15. उनके कहे गए किसी भी शब्द से खुद को आहत ना होने दे
हम सभी के जीवन में कोई ना कोई ऐसा तो होता ही है जो हमसे जलन की भावना रखता है।
हम सभी के मन के अनुसार खुद को नहीं ढाल सकते हैं।
तो ऐसे में उनकी बातों को दिल पर ले कर खुद को आहत ना करें।
खुद में खुश रहा करिए और याद रखिए कि आप की सबसे बड़ी ताकत आप खुद है।
तो ये रहा ईर्ष्यालु पति से कैसे निपटना है इसके बारे में जानकारी अब ज़रा आपको दूसरी बात से भी अवगत कराती हूँ।
अहंकारी पति से कैसे निपटें ?
अहंकारी और ईर्ष्यालु एक ही सिक्के के दो पहलु है।
शादी के बाद कई महिलाएं अपने पति के घमंडी स्वभाव के कारण काफी परेशान रहती है।
अहंकारी होना वाकई में एक असाध्य रोग की तरह है जो समय के साथ फैलता ही चला जाता है।
जिसमे इंसान खुद को ही सर्वस्य मानने की सोच से चलते है।
उनमे “मैं ही सबकुछ हूँ ” यह भावना ज़्यादा घर कर जाती है।
अहंकारी व्यक्ति ना तो अपनी पत्नी और ना ही अपने परिवार की कदर करता है।
ऐसे में लाज़िमी है की आपको गुस्सा आएगा , लेकिन गुस्से से बात और बिगड़ेगी।
तो ऐसे में परेशान मत होइए आप मेरा लेख अहंकारी पति से निपटने के तरीके को पढ़ सकते है।
दोस्तों आज के ब्लॉग में मैंने आपको ईर्ष्यालु पति से कैसे निपटें इसके बारे में तरीके बताये है , और उम्मीद करती हूँ की आप अब तक समझ गए होंगे की आपको क्या करना है। अगर आपका कोई सवाल है तो प्लीज कमेंट में ज़रूर पूछे और आप मुझे मेल भी कर सकते है तो चलिए मिलते है फिर नए ब्लॉग पर धन्यवाद !

नमस्ते। मेरा नाम दिव्या अरविंद पटेल है। मैं दिव्या दैनिका की संस्थापिका और मुख्य सम्पादिका हूँ। मेरा ब्लॉग मानवीय रिश्तों, विवाहित ज़िन्दगी और लोगो की अंदरूनी पहचान को उभारने के लिए समर्पित है । दिव्या दैनिका के हर लेख के पीछे मेरी खुद की ज़िन्दगी का अनुभव छुपा है।