पति पत्नी का रिश्ता पानी की तरह साफ़ होना चाहिए बिल्कुल पारदर्शी जिससे वो एक दूसरे के मन के भीतर झांक सके , भले ही वो एक दूजे से कितने भी अलग क्यों ना हो पर उनका साथ उन्हें पूरा करता हो।

पति पत्नी का रिश्ता बराबरी का होना चाहिए ना की एक दूसरे पर रौब डालने वाला। इस रिश्तें का वजूद दोनों के साथ होने से ही पूरा होता है।

SUGGESTED :-

पति पत्नी में झगड़ा हो तो क्या करें

 

पति पत्नी का रिश्ता कैसा होना चाहिए ? 26 महत्वपूर्ण टिप्स एक आदर्श रिश्ते के लिए 

पति पत्नी का रिश्ता जितना प्यारा और मजबूत होता है उतना ही नाज़ुक भी होता है।

हम सभी सोचतें है की आखिर कैसा होना चाहिए एक आदर्श पति पत्नी का रिश्ता।

मैं लेकर आयी हूँ 26 ऐसी महत्वपूर्ण बातें जो हर विवाहित जोड़ें के रिश्तें में होना ही चाहिए।

नीचे उन्ही बातों की सूची दी गयी है आइये इसपर नज़र डालते है।

1.

पति पत्नी के रिश्तें में झूठ की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए

झूठ एक दीमक की तरह होता है जो किसी भी रिश्तें को खोखला कर देता है।

पति पत्नी के रिश्तें में झूठ तो होना ही नहीं चाहिए।

एक अच्छा विवाहित जोड़ा वही होता है जिनके बीच पारदर्शिता होती है।

2.

पति पत्नी का रिश्ता विश्वास की डोर से बंधा होना चाहिए

किसी भी रिश्तें में विश्वास का होना बहुत ही ज़रूरी है।

बिना भरोसे के ताउम्र साथ चलना बहुत ही मुश्किल होता है।

दम्पति के बीच भरोसे की नीव बहुत ही मजबूत होनी चाहिए।

पति पत्नी का रिश्ता विश्वास से भरा होना चाहिए।

3.

एक दूसरे की गलती को माफ़ करना आना चाहिए

एक अच्छे पति पत्नी वही होते है जो एक दूसरे की गलतियों को माफ़ कर आगे बढ़ते है।

माफ़ करने का ये पहलु उनके रिश्तें को सुन्दर और पहले से ज्यादा मजबूत बनाता है।

पति पत्नी को एक दूसरे की गलती को माफ़ करने आना ही चाहिए।

4.

पति पत्नी का रिश्ता कैसा होना चाहिए ? दम्पति के बीच हो बराबरी का दर्जा

औरत मर्द के रिश्तें में अगर बराबरी हो तो वो उस सम्बन्ध को और खूबसूरत बनाता है।

पति पत्नी का रिश्ता समानता ( बराबरी ) का होना चाहिए।

शादीशुदा जोड़ों के बीच बराबरी का दर्जा उनके अच्छी सोच को भी दर्शाता है।

5.

पति पत्नी का रिश्ता ऐसा हो जिसमे एक दूसरे के प्रति हो सम्मान का भाव

एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना होना तो बहुत ज़रूर है।

जब पति और पत्नी एक दूसरे की इज्जत करते है तो सम्बन्धों में मधुरता घुल जाती है।

जिस तरह पत्नी अपने पति इज्जत करती है ठीक उसी तरह जब पति भी अपनी पत्नी की इज्जत करता है तो रिश्ता और भी मजबूत बनता है।

6.

पति पत्नी के रिश्ते में बेशुमार प्यार होना चाहिए 

पुरुष स्त्री के रिश्तें में प्यार का होना बहुत ज़रूरी है।

आप खुद सोचिये की जिस पति पत्नी के रिश्तें में प्रेम है वो सम्बन्ध कितना मधुर होगा।

दोनों के बीच निस्वार्थ प्रेम होना चाहिए।

7.

एक दूसरे को प्रोत्साहन दे और साथ आगे बढ़े

हर विवाहित जोड़ें का रिश्ता ऐसा होना चाहिए जिसमे वो एक दूसरे को प्रोत्साहित करें।

भले ही समाज और दुनिया कुछ भी सोचे पति पत्नी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़े।

हर वो अच्छे काम जो साथी करना चाहता है उसके लिए बढ़ावा दे।

8.

किसी भी परिस्थिति में कभी भी एक दूसरे का साथ ना छोड़े

एक अच्छा रिश्ता वही होता है जिसमे हर हाल में साथी एक दूसरे का साथ दे ।

चाहे कैसी भी परिस्थिति क्यों ना हो पति पत्नी को एक दूजे का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए।

विवाहित रिश्ता बहुत अनमोल होता है और साथी का साथ देना अच्छे जोड़ें की निशानी है।

9.

एक दूसरे के प्रति समर्पित हो

रिश्तों में अगर समर्पण की भावना हो तो ऐसे सम्बन्ध बहुत मजबूत होते है।

पति पत्नी के बीच अगर समर्पित करने वाले भाव हो तो फिर क्या कहना।

हर विवाहित जोड़ें के रिश्तें में समर्पण तो होना ही चाहिए।

10.

पति पत्नी के रिश्तें में लड़ाई झगड़े की कोई जगह नहीं होनी चाहिए

छोटी – मोटी लड़ाई तो हर रिश्ते में होती है , जो की गलत नहीं है।

मियाँ – बीवी में भी नोकझोक होना लाज़िमी है।

परन्तु झगड़े और लड़ाई इतनी नहीं होना चाहिए की रिश्तों में कड़वाहट घुल जाए।

11.

एक दूसरे पर शक ना करते हो

मिया – बीवी के रिश्तें में शक की कोई भी जगह नहीं होनी चाहिए।

जिस रिश्ते में संदेह की गुंजाइश हो वो रिश्ता खोखला हो जाता है।

एक अच्छे दम्पति कभी भी एक दूसरे पर शक नहीं करते है।

12.

एक दूसरे के सामने अपनी भावनाएं और विचार खुल कर ज़ाहिर कर सके

सम्बन्ध इतना प्यारा और सिंपल होना चाहिए जिसमे आप अपनी बात खुल कर रख पाओ।

एक अच्छे रिश्तें की यही पहचान होती है जिसमे विचारों की स्वंत्रता हो।

मिया – बीवी का रिश्ता ऐसा होना चाहिए जिसमे स्वछंदता हो।

13.

एक दूसरे के काम की तारीफ़ करें

पति पत्नी का रिश्ता ऐसा होना चाहिए जिसमे वो एक दूसरे की काम की तारीफ करे।

साथी का काम छोटा हो या बड़ा , उसकी पीठ थपथपाना चाहिए।

एक अच्छे विवाहित सम्बन्ध का ये सर्वोउतम मापदंड है।

14.

एक दूसरे के काम में हाथ बटाया करें

दम्पति के बीच का रिश्ता ऐसा होना चाहिए जिसमे वो हर काम में एक दूसरे का हाथ बटाया करें।

पति कितना भी थका क्यों न हो अगर वो रसोई में पत्नी की मदद करता है तो कितना अच्छा लगता है।

विवाहित जोड़ा ऐसा हो जो एक दूसरे की सहायता करें , सहारा बने।

15.

एक दूसरे का ख्याल रखें

शादी ज़िंदगी भर की पार्टनरशिप होती है जिसमे एक दूसरे का ख्याल रखना अच्छे रिश्ते की निशानी है।

एक दूसरे की परवाह और फ़िक्र पति पत्नी के अच्छे बॉन्ड को बताता है।

मिया -बीवी का रिश्ता तो ऐसा ही होना चाहिए जिसमे वो अपने साथी का ध्यान रखते हो।

16.

पति पत्नी को खुले एवं अच्छे विचारों वाला होना चाहिए

पति पत्नी का रिश्ता ऐसा होना चाहिए जिसमे खुले और अच्छे विचारों की जगह हो।

एक अगर गलत रास्तें पर जा रहा हो तो दूसरा उसे सही राह दिखाए।

जीवनसाथी एक दूसरे को उनकी अच्छाई से परिचित कराए।

17.

दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता होना ही चाहिए

पति पत्नी का रिश्ता ऐसा होना चाहिए जिसमे वो एक दूसरे के दोस्त हो।

जहाँ बिना किसी शर्म या झिझक के वो आपस में अपनी बातें शेयर करें।

जीवनसाथी के साथ दोस्ती वाला सम्बन्ध हो तो रिश्ता परफेक्ट होता है।

18.

मिया बीवी का रिश्ता ऐसा हो जिसमे दोनों को आज़ादी मिले  

एक अच्छा रिश्ता वो होता है जिसमे औरत मर्द एक दूसरे पर रोक टोक न करते हो।

वह एक दूसरे की सोच की इज्जत करें।

एक – दूजे को व्यक्तिगत रूप से वो आज़ादी दे जिनके वे हक़दार है, बात बात पर पाबन्दी ना लगाए।

19.

अपने परिवार की जिम्मेदारी को अच्छे से निभाए

औरत मर्द का संबंध ऐसा होना चाहिए जिसमे वो अपने ज़िमेदारी अच्छे से निभाए।

पति पत्नी को ज़िम्मेदार एवं कर्तव्यनिष्ठ होना चाहिए।

मिया बीवी का संबंध ऐसा हो जिसमे वो अपने घर के प्रति ज़िम्मेवार हो।

20.

अपने साथी की तुलना कभी किसी और से ना करें

कपल्स को एक दूसरे के साथ इस तरह  रहना चाहिए  जिसमे वो अपने साथी की तुलना किसी और से नहीं करते है।

पति पत्नी को एक दूसरे पर नाज़ होना चाहिए।

दूसरे जोड़ें क्या कर रहे है इसको लेकर वो आपस में कभी मतभेद ना करते हो।

21.

पति पत्नी के रिश्तें में किसी तीसरे की कोई जगह नहीं होनी चाहिए

एक अच्छा वैवाहिक रिश्ता वो होता है जिसमे पति पत्नी और “वो” ना हो।

शादी जैसे पवित्र रिश्ते में मिया बीवी का किसी तीसरे के साथ अफेयर होना बिल्कुल गलत है।

22.

एक दूसरे की ख़ुशी का ख्याल रखे

वैवाहिक रिश्ता ऐसा होना चाहिए  जिसमे उन्हें एक दूसरी की ख़ुशी का ख्याल हो।

पति पत्नी अपने साथी को खुश रखने की हर छोटी सी छोटी कोशिश करें।

हर उन बातों का ख्याल करें जिससे पार्टनर को ख़ुशी मिलती हो।

मिया बीवी का रिश्ता कैसा होना चाहिए

23.

एक दूसरे को आर्थिक रूप से सहयोग देना

बात जब आर्थिक सहयोग की हो तो रिश्ता ऐसा होना चाहिए जिसमे जोड़ें एक दूसरे का साथ दे।

पति पत्नी दोनों मिलकर काम करते है तो घर चलाने में काफी मदद मिलती है।

24.

एक दूसरे को उनकी कमियों और खूबियों के साथ अपनाना

वो रिश्ता बहुत खूबसूरत होता है जहाँ साथी एक दूसरे को उनकी खूबियों और कमियों के साथ अपनाते है।

जीवनसाथी जैसा भी हो उसे ख़ुशी – ख़ुशी अपनी ज़िंदगी में अपनाते है।

किसी भी दूसरे दम्पति के रिश्ते से अपने रिश्ते की माप तौल नहीं करते है।

25.

पति पत्नी का रिश्ता ऐसा होना चाहिए जहाँ एक दूसरे को ताना ना मारते हो

मिया बीवी का ऐसा रिश्ता हो जहाँ नफरत और ताने की कोई जगह नहीं हो।

जिन रिश्तों में एक दूसरे को ताना दिया जाता है ऐसे सम्बन्ध में कोई खुश नहीं रहता।

प्यार से रहने में जो मज़ा है वो एक दूसरे को कोसने में नहीं है।

पति पत्नी का रिश्ता कैसा होना चाहिए  ?

26.

पति पत्नी का रिश्ता ईमानदारी से भरा होना चाहिए

वैवाहिक रिश्ते का सबसे अहम और मजबूत बिंदु है “ईमानदारी”।

पति पत्नी के रिश्ते में सच्चाई तो होनी ही चाहिए।

मिया बीवी के रिश्ते में निश्छलता होनी चाहिए।

दोस्तों तो ये रहा आज का ब्लॉग पति पत्नी का रिश्ता कैसा होना चाहिए ? जहाँ मैंने 26 महत्वपूर्ण बिंदु बताये है जो हर पति पत्नी के रिश्ते में होनी ही चाहिए। उम्मीद करती हूँ की आपको मेरा ब्लॉग पसंद आया होगा , अगर इस लेख से जुड़ा आपके पास कोई भी सवाल हो तो उसे ज़रूर कमेंट बॉक्स में ज़रूर पूछे , मैं आपके सवालों के जवाब ज़रूर दूंगी। धन्यवाद !

error: Content is protected !!