आज हम बात करेंगे शादी के लिए कैसी लड़की चुने ? शादी से पहले अक्सर लड़के बहुत उत्साहित एवं असमंजस में होते हैं अपने भावी जीवनसाथी को लेकर की आखिर होनेवाली पत्नी कैसी होनी चाहिए ?

हम सभी जानते हैं की विवाह हमारी ज़िंदगी का एक बेहद महत्वपूर्ण और अहम हिस्सा है। शादी एक बार ही होता हैं तो ऐसे में शादी के लिए लड़की तो चाहिए ही पर साथ ही कैसी होनी चाहिए इस बात पर भी ध्यान देना ज़रूरी है।

जिस किसी से भी आपकी शादी होगी आपको उन्हीं के साथ पूरी ज़िन्दगी गुजारनी होगी। अगर आपकी पत्नी अच्छी हुई तो वह आपके जीवन को खुशियों से भर देगी और अगर बुरे स्वाभाव वाली या नासमझ निकली तो फिर आप समझ ही सकते है।

भावी पत्नी में होनेवाले गुण

शादी के लिए कैसी लड़की चुने ? जानिए कुछ ज़रूरी गुण जो भावी पत्नी में होने ही चाहिए

आज का यह लेख सभी लड़को के लिए समर्पित है क्योंकि उनका ये जानना बहुत ही जरुरी हैं की उन्हें किस प्रकार की लड़की से शादी करनी चाहिए।

तो चलिए जानते हैं की आखिर शादी कैसी लड़की से शादी करें ?

 1. लड़की पढ़ी लिखी होनी चाहिए
 2. अच्छे संस्कार हो
 3. घरेलु लड़की होनी चाहिए
 4. बड़े – बूढ़े का सम्मान करें
 5. होनेवाली पत्नी में बुद्धिमानी और समझदारी होनी चाहिए 
 6. परिवार को महत्व देने वाली होनी चाहिए
 7. सिंपल और अच्छे स्वभाव वाली हो
 8. जो ईमानदार हो और वास्तिवकता में जीना पसंद करे
 9. खुद को बेहतर बनाने की ख़ूबी 

ऊपर दी गयी तालिका में मैंने कुछ बिंदुओं को दर्शाया है जिसे अब मैं आपको विस्तार से समझाती हूँ।

1. शादी के लिए कैसी लड़की चुने – भावी पत्नी का पढ़ा – लिखा होना ज़रूरी है

वैसे तो यह इस बात पर भी निर्भर करता हैं की आप की क्वालिफिकेशन कितनी हैं।

अगर आप एक पढ़े लिखे लड़के हैं तो आपको भी किसी अच्छी पढ़ी लिखी लड़की से ही शादी करना चाहिए।

क्योंकि वह दौर गया जब आप कम पढ़ी लिखी लड़की से भी घर परिवार चल जाता था, पर आज ज़माना बदल गया है।

शिक्षा का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व होता हैं एक शिक्षित महिला पूरे परिवार को शिक्षित करती है। इसलिए आपको एक ऐसी युवती को चुनना चाहिए जो शिक्षित हो। 

पढ़ी लिखी लड़कियों का चीजों के प्रति एक अलग नजरिया होता है और वे चीजों को अलग तरीके से देखती हैं।

ऐसी युवतियों को घर और बाहर दोनों जगह सामंजस्य बनाने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है।

वह सभी तरह के लोगों के साथ बातचीत करने में बहुत सहज होती है हमेशा सभी बातो से भलीभांति परिचित होती है।

उसे देश और दुनिया में होने वाली चीजों का अच्छा ज्ञान होता है और वह इतनी शिक्षित होती है कि वह कम से कम अपने बच्चों का अच्छी परवरिश, अच्छे संस्कार अच्छी शिक्षा और सोच समझ दे सकती है।

2. शादी के लिए ऐसी लड़की चुने जिसमे अच्छे संस्कार हो 

एक लड़की में अच्छे संस्कार होना आज बहुत ही मायने रखते हैं, एक संस्कारी कन्या लड़के के माता पिता और परिवार की पहली पसंद होती हैं।

अगर लड़की संस्कारी है तो वह लाइफपार्टनर के लिए बहुत ही उत्तम होगी।

साथ ही आपके घर वाले की भी चहेती बहु बन कर रहेगी, इससे भविष्य में आपके घर में किसी प्रकार का मतभेद होने की संभावना भी कम होगा।

आजकल ज्यादातर लड़कियां अपनी मर्जी से जीना चाहती हैं और वे शादी के बाद भी अपनी मर्जी से जीना चाहती हैं जो शादी से पहले की उनकी लाइफ थी।

कई बार यही ऐटिटूड परेशानी की वजह बन जाता हैं। पर जो संस्कारी लड़की होती हैं वो शादी के बाद अपनी जिम्मेदारी को बहुत अच्छी तरह से समझती हैं की उसे क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

लड़की को अपने सास ससुर व बुजुर्गों के ख्याल रखना आना चाहिए।

ऐसी युवती की तलाश करें जो आपके माता-पिता को छोड़ कर अकेले रहने की जिद न करे बल्कि पुरे परिवार को एक साथ लेकर चले। जो सभी की खुशी का ख्याल रखें।

3. विवाह के लिए घरेलु लड़की होनी चाहिए

आप जिस भी लड़की से शादी करने की सोच रहे हो चाहें वह अरेंज मैरिज या लव मैरिज आप उस लड़की से यह जरूर जान ले की उसे घर का काम आता भी हैं या नहीं।

लड़की ऐसी होनी चाहिए कि जिसे घर के काम आते हों। यह बहुत ही ज्यादा जरुरी चीज़ हैं जो एक लड़की में होना चाहिए।

क्योंकि कई बार हमने देखा हैं की घर का काम न आने के वजह से कई बार पत्नी का पति या सास से झगड़ा भी हो जाता हैं।

इसलिए अच्छा होगा कि आप ऐसी लड़की को शादी के लिए चुने जो कुछ सामान्य चीजें बना सके और घर का काम कर सके।

अगर थोड़ा भी घर का काम जरुरत की चीज़े आती हैं तो भी काम चलेगा क्योंकि धीरे – धीरे वह सिख जाएगी। पर यह ध्यान देना जरुरी हैं की लड़की घर के कामो में दिलचस्पी ले रही हैं या नहीं।

शादी के लिए कैसी लड़की चुने

4. शादी के लिए कैसी लड़की चुने – बड़ो का सम्मान करने वाली हो

शादी लिए लड़की देखने के समय यह भी देखें की लड़की अपनों से बड़ो का सम्मान करती हैं या नहीं।

क्योंकि कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो बहुत मुँहफट होती हैं जो बिना सोचें समझें कुछ भी कह देती हैं।

ऐसी लड़कियाँ बड़ो से भी किसी बात को लेकर उलझ जाती हैं।

कुछ तो ऐसी भी होती हैं की शादी के बाद अपने पति को ही डराना शुरू कर डेती हैं।

ऐसी कन्या से शादी करना आपके और आपके परिवार के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं हैं।

इसलिए शादी के लिए ऐसी लड़की को चुने जो पति की बातों को सुने उनकी बात माने और उनका पालन करे।

घर के बड़ों की सेवा और सम्मान करें उनका ख्याल रखें करें, रिश्तेदारों के साथ अच्छा व्यवहार रखें।

5. शादी के लिए लड़की बुद्धिमान और समझदार होनी चाहिए   

एक बुद्धिमान और समझदार लड़की मिलना वैसे तो आसान काम नहीं पर अगर आपको ऐसी कोई लड़की मिलती हैं तो वह आपके लिए शादी के लिए अति उत्तम विकल्प होगा।

आज के समय में बुद्धिमान और समझदार लड़के एवं लड़किया दोनों के लिए बहुत जरूरी हैं अगर आपको अच्छा रिजल्ट पाना हो।

समझदार और बुद्धिमान लड़की से शादी के बाद आपके घर परिवार में अच्छे से शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा।

एक समझदार लड़की ही अपने पति, बच्चों, सास और ससुर व अपने परिवार के अन्य सदस्यों की अच्छी तरह देखभाल कर सकती है।

हर मुश्किल परिस्थिति में एक समझदार पत्नी ही आपका साथ देती हैं।

आज के समय में यह जरूरी नहीं है कि हर चीज का फैसला सिर्फ पति ही ले एक समझदार पत्नी का होना भी बहुत जरूरी है जो उनके किसी भी फैसले पर अपनी राय दे सके।

जब भी आप किसी लड़की से बात करें तो उसे अच्छे से समझें जाने इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि वह लड़की कैसी है।

शादी के लिए कैसी लड़की चुने

6. विवाह के लिए ऐसी युवती चुने जो परिवार को महत्व देने वाली हो

जब आप लड़की से मिले तो उनसे यह जानने की कोशिश करें वह आपके परिवार के बारे में क्या सोचती हैं और शादी के बाद वह कैसा रहना पसंद करेगी।

इससे आपको आईडिया हो जाएगा की वह आपके परिवार को अपना समझ कर रहेगी या उनके मन में पहले से अलग होने का विचार हैं।

क्योंकि कई बार ऐसा भी होता जब शादी के बाद कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं जो पति का घर को अपना नहीं, बल्कि सास ससुर का घर मानती है।

उसका सपना होता हैं की वह कही दूर अलग रहे खुद का घर बना कर जहा सास ससुर न हो।

इस प्रकार की सोच रखने वाली लड़की घर परिवार के अन्य सदस्य से घुल मिल कर नहीं रह पाती।

इसलिए आपको ऐसी लड़की को शादी के लिए चुनना चाहिए जो आपके घर को अपना घर मानती हो और आपके परिवार के सभी सदस्यो को अपना मानती हो एवं उनके साथ रहना चाहती हो।

7. सिंपल और अच्छे स्वभाव वाली हो 

अगर आपको अच्छी लड़की चाहिए मैरिज के लिए तो आपकी कोशिश होनी चाहिए की आप एक ऐसी कन्या को चुने जो रहने में सिंपल और साधारण स्वभाव की हो।

आप इस प्रकार की युवती को ज्यादा प्राथमिकता दें, ऐसी लड़कियां अक्सर अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से जानती और समझती हैं।

सरल और शांत स्वभाव की कन्या हर किसी के साथ आपसी मेल बना कर रखती है बिना किसी मतभेद के।

ऐसी युवतियां अपने पति को समझती है और ज्यादा मांग नहीं करती है साथ ही ये काफी खुशमिज़ाज और प्रेम करने वाली होती हैं।

8. मैरिज के लिए लड़की कैसी होनी चाहिए – ईमानदार और वास्तिवकता में जीने वाली 

एक ईमानदार और वास्तविकता में जीने वाली लड़की शादी के लिए बहुत अच्छी लड़की मानी जाती हैं।

क्योंकि ऐसी लड़की अपने रिश्तो के प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहती हैं और वास्तविकता में जीना पसंद करती हैं।

वह किसी प्रकार की झूठी दुनिया में नहीं जीती न बड़े – बड़े ख्याब देखती हैं।

ऐसी लड़की अपने पति के साथ कभी धोखा भी नहीं देती, एक झूठे प्यार की दुनियाँ, एक झूठे रिश्ते में रहने से अच्छा एक सच्ची ईमानदार जीवनसाथी बनाए।

यदि आप अपने साथी पर विश्वास रखते हैं उन पर भरोसा रखते हैं तो आप उनके साथ एक खुशहाल शादीशुदा जीवन बिता सकते हैं।

9. खुद को बेहतर करने की ख़ूबी 

यह एक ऐसी क्वॉलिटी जो उस इंसान को बेहतर से बेहतर इंसान बनने में मदद करता हैं, अगर यह खूबी उस लड़की में हैं तो बेसक उसे घर में मान सम्मान मिलेगा।

साथ ही वह अपने परिवार घर वालो का ज्यादा अच्छे से ख्याल रख पायेगी।

क्योंकि वक़्त के साथ शादी के बाद एक लड़की को जानने और सीखने को बहुत कुछ मिलता हैं।

इसके अलावा उनमे कुछ कमियाँ भी होती हैं जिसमें सुधार करना एक अच्छे इंसान की निशानी हैं।

अगर ऐसी लड़की आपको मिलती हैं जिसमे यह क्वॉलिटी हैं तो यकीनन यह आपके लिए एक बहुत अच्छी जीवनसाथी साबित होगी।

एक परिपक्व महिला हमेशा एक खुशहाल जीवन जीने के लिए सुधार करना पसंद करती है।

शादी के लिए कैसी लड़की होनी चाहिए

होनेवाली पत्नी कैसी होनी चाहिए ? पूछे खुद से

इस सवाल का जवाब आपसे बेहतर किसी के पास नहीं हो सकता।

वैसे मैंने तो यहाँ बता दिए है कुछ गुण पर कैसी पत्नी चाहिए ये तो आपको ही पता होगा।

ज़िंदगी आपको साथ में जीना है तो फिर खुद ही अपनी सोच से निर्णय लेना होगा।

अगर आपको शादी करने के लिए एक अच्छी लड़की चाहिए तो तो आपको कोशिश करना है की उनमे ऊपर बताए गुणो में कुछ गुण तो अवश्य ही हो।

इन गुणों या अच्छी आदतों का होना इस बात की निशानी हैं की वह लड़की आपके लिए एक अच्छी वाइफ, एक अच्छी जीवनसाथी साबित होगी।

जो आपके शादीशुदा जीवन को खुशहाल, शांतिपूर्ण और आनंदमय बनाने में अहम योगदान देगी।

शादी के लिए सही लड़की का चयन करना और स्वयं एक अच्छा साथी होना एक स्थायी रिश्ते और दीर्घकालिक संतुष्टि के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है।

दोस्तों आज के ब्लॉग के माध्यम से मैंने आपको बताया की शादी के लिए कैसी लड़की चुने या आपको शादी के लिए कैसी लड़की ढूंढनी चाहिए उम्मीद करती हूँ की आपको आपके सारे सवाल का जवाब मिल गए होंगे , अगर फिर भी आपके मन में किसी प्रकार की उलझन हो तो आप मुझे कमेंट में पूछ सकते हो और आपको यह लेख कैसा लगा ये मुझे नीचे कमैंट्स में ज़रूर बताये धन्यवाद !

error: Content is protected !!