शादी के लिए कैसा लड़का चुने – ये सवाल हर लड़की के मन में आता ही हैं। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहती हैं तो आप बिल्कुल सही ब्लॉग पर आयी हैं।

शादी ऐसे लड़के से करना चाहियें जो आपको समझे। बिना किसी शर्त के आप को अपनी जिंदगी में शामिल करें। अच्छी और खुशहाल शादी के लिए ईमानदार साथी का होना बहुत जरुरी हैं।

आज के इस ब्लॉग में मैं आपको बताऊँगी की शादी कैसे लड़के से करें। तो आइये आगे बढ़ते हैं और जानते हैं विस्तार से की। शादी के लिए कैसा लड़का चुने।

शादी के लिए कैसा लड़का चुने 

शादी के लिए कैसा लड़का चुने – जाने कुछ मुख्य बातें

वैसे तो आपको पता ही होगा की आप कैसे लड़के से शादी करना चाहती हैं लेकिन मैं फिर भी ऐसी कुछ जरुरी बातें बता रही हूँ जो यक़ीनन आपके काम आएगी। आइये जानते हैं शादी के लिए कैसा लड़का चुने।

 1. लड़का और उसका परिवार शिक्षित हो

2. शादी ऐसे लड़के से करें जो किसी भी तरह का नशा नहीं करता हो 

3. लड़का हसमुख स्वभाव का होना चाहियें

4. होनेवाला पति सुरक्षात्मक स्वभाव का हो

5. होनेवाले पति की नौकरी अच्छी हो

6. होनेवाला पति ईमानदार हो

7. शादी जिससे करो वो खुले और अच्छे विचारों का हो 

8. होनेवाला पति विश्वासी होना चाहियें

9. होनेवाला पति काफी समझदार हो

10. होनेवाला पति बच्चों की तरह मासूम होना चाहियें

11. होनेवाले पति  का स्वभाव मदद करने वाला हो

12. शादी उससे करे जो नारीवाद का समर्थन करता हो 

13. होनेवाला जीवनसाथी विकसित दिमाग वाला हो

14. शादी ऐसे लड़के से करे जो किसी भी काम को छोटा ना समझे 

15. ऐसे लड़के से शादी करे जो घर के कामों में आपका हाथ बटाये

16. आपके होनेवाले पति और आपमें उम्र का फासला ज़्यादा नहीं होना चाहियें 

17. होनेवाले पति को अच्छा खाना बनाना आता हो

18. शादी ऐसे लड़के से करो जो आपको अच्छे से समझे 

19. आपके होनेवाले पति और आपमें उम्र का फासला ज़्यादा नहीं होना चाहियें ऐसे लड़के से शादी करे जो आपसे प्यार करता हो 

ऊपर बताये गए बिंदुओं को अच्छे से समझते है।

1. शादी के लिए कैसा लड़का चुने – जिसका शिक्षित हो परिवार

ये बहुत जरुरी हैं की लड़का शिक्षित हो लेकिन साथ – साथ ये भी उतना ही जरुरी हैं की लड़के के परिवार वाले भी पढ़े – लिखे हो।

ऐसा होगा तो आप पर वो ज़ुल्म नहीं करेंगे।

वैसे मैंने एक पूरा ब्लॉग सिर्फ महिलओ पे होने वाले ज़ुल्म के खिलाफ कानूनों पे लिखा है । आप चाहे तो पढ़ सकते हैं ।

मैं यहाँ खुद की शादी का उदाहरण आप सबको दे रही हूँ – मेरी शादी में मेरे पति शिक्षित हैं पर मेरे ससुराल वाले पढ़े – लिखे नहीं हैं जिसके कारण हमारी सोच एक दूसरे से बिलकुल उलटी हैं जो बातें मेरे लिए गलत होती हैं वो उनके लिए सही होती हैं इस तरह से हमारे वैचारिक मतभेद होते हैं।

 ये बेहद जरुरी हैं की आपके पति के साथ – साथ ससुराल वाले भी शिक्षित हो।

अगर वो शिक्षित होंगे तो वो आपके विचारों का सम्मान करेंगे।

शादी के लिए कैसा लड़का चुने 

2. शादी ऐसे लड़के से करें जो किसी भी तरह का नशा नहीं करता हो 

नशा एक बहुत ही गंदी आदत हैं।

नशा करने वाला इंसान कभी भी अपने परिवार को खुश नहीं रख पाता।

नशे की लत के कारण ऐसे लोग अपनी जान तो गवाते ही हैं साथ में परिवार का भविष्य भी ताक पर रख देते हैं।

शादी के लिए कैसा लड़का चुने ये सवाल मन में कभी भी आये तो इस बात का हमेशा ख्याल रखे की लड़का नशा नहीं करता हो।

3. लड़का हसमुख स्वभाव का होना चाहियें

शादी के लिए लड़का हसमुख स्वभाव वाला होना चाहिए।

लड़का हसमुख होगा तो वो आपके साथ भी हसते – मुस्कुराते रहेगा।

हसमुख लड़के काफी जिंदादिल होते हैं।

अपने जिंदादिली से हर नकारात्मक चीजों में सकारांत्मक बातें ढूंढ लेते हैं।

और मुश्किल समय में भी आसानी से बाहर आ जाते हैं।शादी के लिए कैसा लड़का चुने

4. होनेवाला पति सुरक्षात्मक स्वभाव का हो

ये सवाल आपके मन में बार – बार आते हैं की शादी कैसे लड़के से करना चाहिए।

शादी ऐसे लड़के से करें जो सुरक्षात्मक और जिम्मेवार स्वभाव का हो।

ऐसे लड़के आपको लेके काफी जिम्मेवार रहेंगे।

आपकी हर तरह से देखभाल करेंगे।

आपको कभी भी किसी भी परेशानी में नहीं छोड़ेंगे अपितु आपके साथ डट कर खड़े रहेंगे।

5. होनेवाले पति की नौकरी अच्छी हो

शादी के लिए जब भी लड़का ढूंढे ये हमेशा याद रखिए की लड़के की नौकरी अच्छी हो।

नौकरी अच्छी होगी तभी तो आपका घर अच्छे से चल पायेगा।

आपकी जरूरतों को वो अच्छे से पूरी कर पायेगा।

घर में किसी भी साधन की कमी नहीं होंगी।

और आप दोनों ख़ुशी – ख़ुशी अच्छी शादी शुदा जिंदगी जी पाओगे।

होनेवाले पति की नौकरी अच्छी हो

6. होनेवाला पति ईमानदार हो

शादी के लिए ऐसा लड़का चुने जो ईमानदार हो।

ईमानदार लड़के हर रिश्तें को ईमानदारी के साथ निभाते हैं।

ईमानदार लड़के सीधे और सच्चे होते हैं।

और इसमें कोई शक नहीं की ऐसे लड़के अपनी शादी को भी ईमानदारी से निभाएंगे।

7. शादी जिससे करो वो खुले और अच्छे विचारों का हो 

शादी के लिए ऐसे लड़के को चुनिए जो खुले और अच्छे विचारों वाला हो।

ऐसे लड़के से शादी करने से आपको बहुत फायदा होगा।

ऐसे लड़के लकीर के फकीर वाले सोच पे नहीं चलते।

अपितु वो नए और अच्छी बातों को अपनी ज़िंदगी में लाते हैं।

ऐसे लड़के आपके ऊपर किसी भी बातों के लिए पाबंदी नहीं लगाते हैं।

ऐसे लड़के आपको आगे बढ़ने के लिए सहयोग करते हैं।

शादी जिससे करो वो खुले और अच्छे विचारों का हो 

8. होनेवाला पति विश्वासी होना चाहिए

शादी के लिए लड़का चुनते वक्त इस बात का ध्यान रखियेगा की लड़का विश्वासी हैं या नहीं।

कई बार आपने ऐसे समाचार पढ़े और देखे होंगे जिसमे ये दिखाया जाता हैं की पति ने अपनी पत्नी को बेच दिया वगैरह – वगैरह।

इसलिए आपका साथी ऐसा हो जिसपे आप विश्वास कर सके।

इसके लिए आप लड़के से मिलिए उसके साथ समय बिताएं ।

आपको खुद पता चल जायेगा की लड़का भरोसेमंद हैं या नहीं।

9. होनेवाला पति काफी समझदार हो

लड़का ऐसा चुनिए शादी के लिए जो काफी समझदार हो।

समझदार लड़के हर समस्याओं को अपने समझदारी से हल कर लेते हैं।

अगर आपसे कभी कोई गलती भी हो गयी जाने – अनजाने में तो ऐसे लड़के आपसे प्यार और धैर्य से आपकी गलती के बारे में पूरी जानकारी लेंगे और फिर समझदारी के साथ आपको उस गलती को ठीक करने की सलाह देंगे।

शादी के लिए कैसा लड़का चुने

10. होनेवाला पति बच्चों की तरह मासूम होना चाहियें 

शादी के लिए बच्चों की तरह मासूम लड़के को चुने।

ऐसे लड़के का दिल बच्चों की तरह साफ होता हैं।

ऐसे लड़के अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं ऐसा मैं अपने अनुभव से आप को बता रही हूँ।

ऐसे लड़के चुटकी में आपके मुरझाये चेहरे पे हसी ला देते हैं।

11. होनेवाला पति का स्वभाव मदद करने वाला हो

शादी के लिए ऐसा लड़का चुने जिसका मदद करने वाला स्वभाव हो।

ऐसे लड़के दयालु होते हैं और वो दुनिया की परवाह किये बगैर किसी भी हाल में आपका साथ देते ही देते हैं।

मान लो आप की आपके मम्मी – पापा बूढ़े हो बीमार हो अकेले रहते हो उन्हें देख – रेख की जरूरत हो।

तो ऐसे में  ये लड़के बेटे की तरह आपके माँ – पापा को सहारा देते हैं उनका ख्याल रखते हैं।

मदद करने वाला पति

12. शादी उससे करो जो नारीवाद का समर्थन करता हो 

शादी के लिए लड़का चुनते हुए इस बात का जरूर ध्यान रखे की लड़का नारीवाद का समर्थन करता हो।

नारीवाद का समर्थन करने वाला लड़का हमेशा आपको सहयोग करेगा ।

वो आपको आपकी शर्तों पर ज़िंदगी जीने देगा।

भले ही आपके ससुराल वाले आपका साथ न दे।

फिर भी ऐसा लड़का सबके खिलाफ जाके आपको बढ़ने और आपके ख्वाब पूरा करने में साथ देगा।

13. शादी के लिए ऐसा लड़का चुने जो विकसित दिमाग वाला हो 

विवाह के लिए विकसित दिमाग वाला लड़का चुने।

विकसित दिमाग वाला लड़का बहुत तरक्की करता हैं।

ऐसे लड़के 0 से 100 बनाने की क्षमता रखते हैं।

ऐसे लड़के ज़िंदगी में बहुत आगे बढ़ते हैं और अच्छे धन – सम्पदा से भरे – पुरे होते हैं।

ऐसे लड़के से शादी करने पर आपका जीवन काफी सुखमय बीतेगा।

शादी के लिए कैसा लड़का चुने

14. शादी ऐसे लड़के से करो जो किसी भी काम को छोटा ना समझे  

शादी के लिए ऐसा लड़का चुने जो किसी भी काम को छोटा न समझता हो।

ऐसे लड़के हर काम को मन लगाके करते हैं और जमीन से जुड़े होते हैं।

सीमित साधनों में भी ये आगे बढ़ने का हुनर अपने आप में रखते हैं।

ऐसे लड़के परिवार की सारी जरूरतों को बखूबी निभाते हैं।

इन्हे आगे बढ़ने के लिए किसी के सहारे की जरुरत नहीं होती ये खुद मेहनत करके आगे बढ़ते हैं।

15. शादी के लिए कैसा लड़का चुने – जो घर के कामों में आपका हाथ बटाये 

शादी ऐसे लड़के से करे जो घर के कामों में आपका हाथ बटाएं।

ऐसे लड़के से शादी करोगे तो आपको घर काम में मदद मिलेगी।

कभी आपकी तबियत खराब हो या आप दफ्तर के कामों के कारण घर देर से पहुंची।

ऐसे में आपका साथी बच्चों को तैयार कर उन्हें स्कुल छोड़ देगा।

और घर के जरुरी कामों को भी निपटा लेगा तो हो गयी न टेंशन खत्म।

होनेवाला पति का स्वभाव मदद करने वाला हो

16.आपके होने वाले पति और आपमें उम्र का फासला ज्यादा नहीं होना चाहियें 

शादी ऐसे लड़के से करे जो आपका हमउम्र हो।

या ऐसा लड़के को चुने जो आपसे बस 1-2 साल बड़ा हो।

हमउम्र होने से हमारी सोच में काफी समानता आती है।

एक दूसरे के साथ अच्छे से अपनी बातें रख सकते और समझ सकते हैं।

17. शादी के लिए कैसा लड़का चुने – जिसे अच्छा खाना बनाना आता हो

शादी के लिए ऐसा लड़का चुने जो अच्छा खाना बनाना जानता हो।

ऐसे लड़के से शादी करने पे आपको तरह – तरह के अच्छे खाने खाने को मिलेंगे।

अगर घर पर कोई मेहमान आने वाले हो और आपको अच्छा खाना बनाने नहीं आता हो।

तो ऐसे में आपका साथी आराम से आपकी मदद कर देगा।

शादी के लिए कैसा लड़का चुने 

18. शादी के लिए कैसा लड़का चुने – जो आपको अच्छी तरह से समझे

होनेवाले पति में संस्कार अच्छे तो होने ही चाहिए।

लेकिन आपको वो अच्छी तरह से समझे ये भी बेहद जरूरी हैं।

 होनेवाला पति ऐसा हो जो आपकी भावनाओ को अच्छे से समझे।

 अगर पति और पत्नी में अच्छी समझदारी हो तो वैवाहिक गाड़ी अच्छे से पटरी पर दौड़ती हैं और आगे तक जाती हैं।

19. शादी के लिए कैसा लड़का चुने – जो करें आपसे प्यार 🙂

  शादी के लिए ऐसा लड़का चुने जो आपसे प्यार करता हो।

आप में बिना कोई बदलाव चाहे आपको प्यार करे और आपको अपनाये।

ऐसे लड़के शारीरिक सुंदरता के बजाये आपके आंतरिक सुंदरता यानि आपके विचारों से प्यार करते हैं।

ये हर स्थिति में आपका साथ निभाते हैं और आपको सच्चे दिल से प्यार करते हैं।

शादी के लिए कैसा लड़का चुने 

जीवन साथी ढूंढ़ने में कुछ आवश्यक बातों का ध्यान रखें

मैंने आपको ऊपर बताया की शादी के लिए कैसा लड़का चुने। होनेवाले पति में संस्कार जो होने चाहिए वो सारे संस्कार मैंने ऊपर बताया अब मैं आपको दूसरे पहलुओं से भी वाकिफ कराती हूँ जो आपके लिए बेहद जरुरी हैं तो देखते हैं की वो कौन से पहलू हैं।

शादी करने के लिए सूरत पर ही नहीं सीरत पे जाइये

आप शादी करने का सोच रही हैं और साथ ही साथ ये सवाल भी आपके मन में आ रहा हैं की शादी के लिए कैसा लड़का चुने या शादी करने के लिए लड़के में कौन से गुण जरुरी होने चाहिए लड़के में सारे गुण हैं बस वो देखने में अच्छा नहीं हैं ऐसे में आप हाँ करे या ना करें ?

मान लो आपके घरवाले आपके लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं और आपको लड़का देखने में अच्छा नहीं लग रहा इस वजह से आप ना बोल रहे हो जबकि लड़का समझदार हैं आपको पसंद करता हैं अच्छी नौकरी हैं आपको आगे बढ़ने में सहयोग करेगा वगैरह – वगैरह तो फिर क्या दिक्कत हैं।

ऐसे में बस उसके अच्छे न दिखने के कारण उस रिश्तों को मत ठुकराए। ऐसा लड़का किस्मत वालों को मिलता हैं और शादी शुदा ज़िंदगी अच्छी और खुशहाल हो इसके लिए सूरत से ज्यादा सीरत का अच्छा होना जरुरी होता हैं।

खुद की पसंद को समाज के डर से न छुपाएं

अगर आप किसी लड़के से प्यार करती हैं उसे पसंद करती हैं तो ऐसे में अपनी पसंद को समाज के डर से बिल्कुल न छिपाएं।

एक अच्छे पति में क्या खूबियां होनी चाहिए ये तो अब आपको पता ही हैं और अगर ये सारी खूबियां आपके पसंद के लड़के में हैं तो आपको लिए इससे अच्छी बात तो कोई और हो ही नहीं सकती।

तो बस हिम्मत जुटाइये और अपने पसंद किये हुए लड़के के बारे में अपने घरवालों को बताएं ज्यादा से ज्यादा क्या होगा वो डाटेंगे आपको पर जब लड़के से मिलेंगे तो वो खुद आपके फैसले की कदर करेंगे।

गुलाम नहीं हैं आप – सोच बदलिए और अपने लायक लड़का ढूंढिए

समय बहुत तेज़ी से बदल रहा हैं ऐसे बदलते समय में अगर समय के साथ साथ हम सोच को बदले तो हमारी ज़िंदगी आसान हो जाएगी।

आपको अपने शादी के लिए कैसा लड़का चाहिए ये बहुत अच्छे से पता होगा तो ऐसे में ये जरुरी नहीं की मम्मी – पापा ही लड़का ढूंढेंगे।

आप अपनी पसंद के अनुसार खुद से भी अपने लिए लड़का ढूंढ सकती हैं।

और इसमें कोई बुराई नहीं हैं क्योकि शादी आपको करनी हैं और आप किस तरह के लड़के से शादी करना चाहती हैं ये भी आपकी ही मर्जी हैं।

आप किसी के गुलाम नहीं हैं तो सोच बदलिए और अपने लायक लड़का खुद ढूंढिए।

अगर आपका शादी के बारे में पढ़ने का मन करे तो ‘पति पत्नी का दिव्य व्यहवार‘ नामक किताब ज़रूर पढ़े।

मैंने इस ब्लॉग में आपको बताया की शादी के लिए कैसा लड़का चुने , आपके होनेवाले पति में क्या खूबियां होनी चाहिए वो बताया साथ ही साथ आपको बाकी के जरुरी पहलू भी बताएं आप अब खुद से सोचियें की आप अपने होनेवाले पति में कैसे गुण चाहती हैं। मिलते हैं फिर अगले ब्लॉग पर।

 

 

error: Content is protected !!