पति पत्नी में शारीरिक संबंध बनाने के फायदे है की , जितना शारीरिक सम्बन्ध बेहतर होता है उतना ही उनके बीच का भावनात्मक रिश्ता भी मजबूत बन जाता है।

वैवाहिक जीवन में शारीरिक सम्बन्ध एक महत्वपूर्ण कड़ी है जो पति और पत्नी को आपस में जोड़ता है और दोनों को एक दूसरे के करीब लाता है। 

पति पत्नी में शारीरिक संबंध बनाने के फायदे के बारे में हम इस ब्लॉग में बात करने वाले है तो पूरी बात जानने के लिए बने रहे मेरे साथ और ब्लॉग को आखिर तक ज़रूर पढ़े।

पति पत्नी में शारीरिक संबंध बनाने के फायदे क्या है आइये जानते है 🙂

कुछ कपल्स सेक्स के साथ डेली सेक्स करने में विश्वास रखते है इसलिए उन सभी को ध्यान में रखते हुए मैं ये ब्लॉग लिख रही हूँ।

जी हाँ कपल के बीच अगर नियमित संबंध बने तो इससे शरीर को कई तरह के जबरदस्त फायदे मिलते हैं।

एक्सपर्ट का मानना है कि शारीरिक सम्बन्ध रोज बनाने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। सेक्स हमारे शरीर में गुड हॉर्मोन छोड़ता है जो हमारी बेहतर नींद के लिए जिम्मेदार होते हैं।

 1. एक दूसरे के बीच प्यार बढ़ता है
 2. वैवाहिक जीवन में एक्साइमेंट बढ़ जाती है 
 3. तनाव कम हो जाता है 
 4. शारीरिक सम्बन्ध बनाने से शरीर में ब्लड सर्क्टुलेशन बेहतर होता है
 5. कैलोरी बर्न करने में मदद करता है
 6. रोजाना शारीरिक सम्बन्ध बनाने से ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है
 7. यह मूड को बेहतर बनाता है 
 8. दर्द से राहत भी दिलाता है 
 9. इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है 

ऊपर दिए तालिका में जिन बिंदुओं को बताया गया है अब उन्हें विस्तार से समझने की कोशिश करते है।

1. पति पत्नी में शारीरिक सम्बन्ध बनाने से एक दूसरे के बीच प्यार बढ़ता है

कपल के बीच उनके रिश्ते को बेहतर बनाने में भी सेक्स का एक अहम रोल होता है।

यह पति पत्नी के बीच के बांड को मजबूत और उनके प्यार को गहरा बनाने में काफी मदद करता है।

शारीरिक सम्बन्ध बनाते वक़्त वे शरीर के साथ साथ भावनात्मक तौर पर भी एक दूसरे से कनेक्ट होते है।

पति पत्नी के बीच शारीरिक सम्बन्ध बनाने के फायदे

 2. नियमित सम्भोग से वैवाहिक जीवन में एक्साइमेंट बढ़ जाती है 

पति पत्नी का रोजाना शारीरिक सम्बन्ध बनाना उनकी लाइफ में एक ऊर्जा लाता है।

नए तरीके और साथी के साथ प्यार भरे छुअन से यौन क्रिया करने से एक एक्साइमेंट आती है।

हफ्ते में अगर रोज ना सही पर 5 दिन भी अगर आप सम्भोग के पल को एन्जॉय करे तो आपकी शादीशुदा ज़िंदगी में एक नयापन आएगा ही आएगा।

 3. रोजाना शारीरिक सम्बन्ध बनाने से तनाव कम हो जाता है 

आज के इस तेज रफ़्तार वाली ज़िंदगी में काफी भागदौड़ सी है इस वजह से पति पत्नी भी एक दूसरे को वक़्त नहीं दे पाते है।

पार्टनर के साथ रोजाना सेक्स करने से हमारी जिंदगी में तनाव कम होता है।

सहवास के दौरान हमारे शरीर में अच्छे हॉर्मोन रिलीज होते हैं जो हमें खुश रखते हैं जिस वजह से हम इस टेंशन भरी लाइफ से तनाव कम होता जाता है।

इससे शरीर में ऑक्‍सीटॉसिन, डोपोमाइन और एंड्रोफिन जैसे तत्वों का निर्माण होता है जो तनाव दूर करने में मददगार हैं।

इसलिए तनाव रहित लाइफ जीने के लिए एक हेल्दी सेक्स लाइफ होना बेहद ज़रूरी है।

पति पत्नी के बीच शारीरिक सम्बन्ध बनाने के फायदे

 4. शारीरिक सम्बन्ध बनाने से शरीर में ब्लड सर्क्टुलेशन बेहतर होता है

सेक्स की वजह से शरीर में ब्लड सर्क्टुलेशन बेहतर होता है जिससे खून शरीर के सभी अंगों में ज्यादा कुशल और प्रभावशाली तरीके से पहुंचता है।

इस कारण से शरीर को वह मॉइश्चर मिलता है जिसकी उसे ज़रुरत होती है।

डॉ. थॉमस के अनुसार “सेक्स के दौरान कोलाजन के साथ ही एस्ट्रोजेन और टेस्टोस्टेरॉन जैसे केमिकल्स रिलीज होते हैं।

ये वो केमिकल्स हैं जो स्किन टोन को बरकरार रखते हैं जो आपको जवां दिखने वाली त्वचा देता है “।

 5. डेली सेक्स कैलोरी बर्न करने में मदद करता है

कपल जब रोजाना यौन-क्रिया करते है तो इससे उन्हें शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

दरअसल, सेक्स एक तरह की एक्सरसाइज होती है। जिसे आप जितना ज्यादा करेंगे, उतनी अधिक कैलोरी आपकी बर्न होगी।

रोजाना सेक्स करने से आपको वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

“एक पुरुष सेक्स के दौरान हर मिनट 4.25 कैलोरी बर्न करता है और महिलाएं लगभग 3.1 कैलोरी बर्न करती हैं।

तो फिर क्यों ना हेल्दी सेक्स के साथ साथ हेल्दी एक्सरसाइज का भी मज़ा लिया जाये।

 6. रोजाना शारीरिक सम्बन्ध बनाने से ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है

पति पत्नी अगर डेली शारीरिक सम्बन्ध बनाते है तो इससे उन्हें रक्तचाप का खतरा कम हो जाता है।

विषेशज्ञ की माने तो रोजाना सेक्स करना ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हैं।

इससे तनाव कम होता है और इसके कम होने की वजह से ब्लड प्रेशर की समस्या होने के जोखिम को रोकने में मदद मिलती है।

 7. पति पत्नी में शारीरिक सम्बन्ध बनाने से यह उन के मूड को बेहतर बनाता है 

मूड को अच्छा बनाने के लिए शारीरिक सम्बन्ध बनाना काफी मददगार होता है।

इससे फील गुड हॉर्मोन की बढ़ोतरी होती है जिसका असर अगले दिन तक बरक़रार रहता है।

साथ ही यौन क्रिया के बाद हमारे शरीर की थकान और सारी टेंशन दूर हो जाती है जिसके कारण बॉडी और माइंड दोनों को आयाम मिलता है और अच्छी नींद आती है।

पति पत्नी के बीच शारीरिक सम्बन्ध बनाने के फायदे

और अगर अच्छी नींद पूरी हो रही है तो मूड अच्छा होना स्वभाविक है , तो फिर रोजाना सेक्स करना तो बनता है।

 8. सेक्स दर्द से राहत भी दिलाता है 

पति पत्नी अगर रोजाना सम्भोग करते है तो इससे उनका शरीर दर्दहीन हो जाता है।

पार्टनर को अगर बदन दर्द, जोड़ो का दर्द और माइग्रेन की समस्या है तो यह उन से राहत दिलाती है।

वही उन औरतों के लिए भी यह काफी फायदेमंद है जब उन्हें मासिक धर्म की अनियमितता और दर्द से परेशानी होती है, तब नियमित संबंध बनाने से इन तकलीफों छुटकारा मिल जाता है।

सेक्स करते वक़्त महिलाओं के पेडू की अच्छे से कसरत हो जाती है, जिससे वे मज़बूत बनते है और बाद में जब वह प्रेगनेंट होती है तो उसे कोई मुश्किल का सामना नही करना पड़ता ।

 9. इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है 

मैं अगर आपको कहूँगी तो शायद आप ना माने पर सच में डेली सेक्स का यह भी एक फायदा है।

यह आपके प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है जिससे आपके बॉडी के अंदर शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर हो जाती है।

साथ ही शरीर में होने वाली छोटी-छोटी इंफैक्शन से भी छुटकारा मिल जाता है।

सेक्स आपके प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है जिससे आपके बॉडी के अंदर शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर हो जाती है

ऊपर तो मैंने पति पत्नी के रोजाना शारीरिक सम्बन्ध बनाने से जो बेनिफिट मिलता है वो बताए पर साथ ही आपको कुछ और बातों का भी ख्याल रखना पड़ेगा जिसके बारे में मैं अब आपसे बात करने जा रही हूँ।

जहाँ शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बेनिफिट है तो उसके साथ भी कुछ नुकसान भी है

हम सभी को पता है की अगर किसी चीज का सकारात्मक पहलु है तो उसका नकारात्मक पहलु भी होगा ही।

इसी तरह डेली सेक्स करने के अगर कुछ फायदे है तो उसके साथ कुछ खतरा भी है जिसके बारे में हमें पता होना चाहिए ।

तो चलिए इसके नेगटिव पॉइंट के बारे में आप सभी के साथ थोड़ी बहुत जानकारी शेयर करती हूँ।

रोजाना सेक्स करने से संक्रमण का खतरा 

रोज सेक्स करने से यूरिन इन्फेक्शन का खतरा होता है।

सेक्स के दौरान बैक्टीरिया आसानी से मूत्र पथ अंदर जा सकता है जिसके वजह से आपको यूटीआई हो सकता है साथ ही यौन संचारित संक्रमण का जोखिम बढ़ जाता है।

इन सबसे बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल ज़रूर करे।

रोजाना सेक्स करने से संक्रमण का खतरा भी हो सकता है

सेक्स की लत लगने का खतरा होना

कपल अगर रोज सम्भोग करते है तो हो सकता है की उन्हें इसकी लत भी लग सकती है।

जिसकी वजह से पति पत्नी का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ सकता है। इसलिए इसे आदत ना बनाए।

नियमित शारीरिक सम्बन्ध बनाने से थकावट भी हो सकती है

सेक्स करना एक एक्सरसाइज करने जैसा काम होता है।

हो सकता है की आपको अच्छा लग रहा है पर आपका पार्टनर थकावट महसूस करे रोजाना सम्बन्ध बनाने से।

ऐसे में आपके रिश्ते भी प्रभावित हो जायेंगे।

इन सबके बाद भी कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि नियमित यौन संबंध बनाने से आपकी यौनेच्छा मजबूत रहती हैउनका मानना है कि अगर आप इससे परहेज करते हैं तो सेक्स के प्रति चाहत भी कम हो जाएगी और शक्ति में भी कमी आएगी। 

यौन संबंध बनाने को लेकर लोगों की कई तरह की सोच होती है। कुछ लोग इसको अच्छा मानते हैं तो ज्यादातर तो इस पर बात करना तक गलत समझते हैं। लेकिन इसके बावजूद मैंने आपसभी के लिए यह ब्लॉग लिखा और आप सभी को बताया पति पत्नी में शारीरिक संबंध बनाने के फायदे क्या है और उसके नुकसान क्या है। मुझे उम्मीद है की इस लेख के माध्यम से मैंने आप सभी के उन सवालों के जवाब दे दिए होंगे जो आप जानना चाहते होंगे। फिर भी आपके मन में कोई सवाल है तो आप मुझे मेल कर सकते है या अपना सवाल यहाँ नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है , मैं आपके सवालों के जवाब ज़रूर दूंगी। मिलते है फिर अगले ब्लॉग पर धन्यवाद !

error: Content is protected !!