“पति को कैसे सुधारे”- इस सवाल के बारे में हर विवाहित महिला सोचती हैं। ज्यादातर महिलायें इस वजह से परेशान रहती हैं की उनका पति कैसे सुधेरगा बुरी आदतों को कैसे छोड़ेगा वगैरह – वगैरह।

पति को कैसे सुधारे ? अगर पति गलत रास्ते पर भटक गया हैं तो उसे सही रास्ते पर लाना हम पत्नियों की जिम्मेवारी हैं सबसे पहले तो उस कारण का ढूँढना जरुरी हैं जिसके कारण पति गलत रास्तों पर चल रहा हैं। 

पति को कैसे सुधारे – आज के इस ब्लॉग में मैं आप सभी महिलाओं को इस समस्या के होने का कारण बताऊँगी और साथ ही साथ पति को सुधारने के कुछ तरीके भी बताऊँगी।

पति को कैसे सुधारे

पति को कैसे सुधारे – हर विवाहित महिला की समस्या

पति को कैसे सुधारे ये दुनिया की हर औरत की समस्या हैं और ये बेहद ही गंभीर समस्या हैं क्योंकि इस समस्या के कारण ना जाने कितने परिवार टूटने के कगार पर हैं और ना जाने कितने ही टूट गए हैं।

निचे बनी तालिका में मैं उन कारणों को बताने वाली हूँ जिसके कारण पति गलत रास्ते पर चलता हैं तो आये डालते हैं उन कारणों पर एक नजर।

 1. कम आमदनी और ज्यादा खर्च की आदत होना 
 2. पति को जुए और शराब की लत होना 
 3. दूसरी औरत के साथ सम्बन्ध होना 
 4.  पति के गलत रास्ते पर भटकने का कारण बेरोजगारी हो सकता हैं 
 5. पति के गलत रास्ते पर भटकने का कारण गलत दोस्तों का साथ 
 6. किसी बात को लेकर मानसिक परेशानी होना

दोस्तों मैंने ऊपर बनी तालिका में उन सभी जरुरी बिंदुओं को बताया जिसके कारण पति गलत रास्ते पर चलते हैं।

पति के गलत रास्ते पर चलने का कारण कम आमदनी और ज्यादा खर्च की आदत

कई बार ऐसा होता हैं की कम कमाई और खर्चे ज्यादा होते हैं ऐसे में होता ये हैं की घर और परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए पति गलत रास्तों पर चल पड़ता हैं।

पति के गलत राह पर चलने का कारण जुए और शराब की लत

जी हाँ अगर पति गलत रास्ते पर चल रहा हैं तो उसका कारण शराब और जुए की लत हो सकती हैं। आपने कई बार समाचार पत्रों या आसपास ऐसा सुना ही होगा की पति के नशे की लत या जुए खेलने की आदत के कारण अच्छा – खासा परिवार उजड़ गया।

पति को कैसे सुधारे

पति के गलत रास्ते पर चलने का कारण  दूसरी औरत के साथ सम्बन्ध होना

ये एक बेहद जरुरी कारण हैं। अक्सर ऐसा होता हैं की पति का अगर बाहर किसी और औरत के साथ चक्कर चल रहा हो तो ऐसे में वो गलत रास्तों पर निकल पड़ता हैं। ऐसे मामलों में कई बार जिन्दगी से भी हाथ धोना पड़ जाता हैं।

पति के गलत रास्ते पर भटकने का कारण बेरोजगारी हो सकता हैं

जी हाँ ये हो सकता हैं की आपके पति बेरोजगार हो और इस वजह से वो गलत राह पर चलने को मजबूर हो गए हो। अपने भारत देश में बेरोजगारी एक मुख्य कारण हैं युवाओं के गलत राह पे चलने के लिए मजबूर करने के लिए। जुर्म भी इसी बेरोजगारी की देन हैं।

पति के गलत रास्ते पर भटकने का कारण गलत दोस्तों का साथ

कहीं ऐसा तो नहीं हैं ना की आपके पति जिन लोगों के साथ उठते – बैठते हैं उनके जो दोस्त हैं वो गलत संगत के शिकार तो नहीं।

ऐसा कई बार होता हैं की गलत दोस्तों के साथ रहने के कारण अच्छा इंसान भी बिगड़ जाता हैं,तो कहीं आपके पति गलत संगत में तो नहीं हैं ना।

पति के गलत राह पे चलने का कारण किसी बात को लेकर मानसिक परेशानी

क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की कहीं आपके पति किसी मानसिक परेशानी से तो नहीं गुजर रहे हैं।

कई बार ऐसा होता हैं की पति हमें अपनी समस्या बताते नहीं हैं और उन समस्याओं से बाहर निकलने के लिए खुद ही कोशिश करते हैं जिसके कारण वो कई बार गलत राह पर निकल पड़ते हैं।

मैंने आपको ऊपर पति के गलत राह पर जाने के कारण बताये अब मैं आपको दूसरी जरुरी बातों से भी रूबरू करवाती हूँ। वैसे मैंने एक ब्लॉग लिखा हैं पति मारपीट करे तो क्या करे आप चाहे तो पढ़ सकती हैं 🙂

पति किस वजह से गलत रास्ते पर चल रहे हैं – सबसे पहले उसका कारण जाने

मैंने आपको ऊपर पति के गलत रास्ते पर चलने के कुछ कारण बताये पर मैं चाहती हूँ की आप खुद अपनी तरफ से अपने पति के गलत राह पर निकलने के पीछे का कारण जानने की कोशिश करे।

मेरा ये मानना हैं की जब तक आप किसी समस्या का कारण नहीं जान लेते तब तक आप उसका समाधान नहीं कर सकते इसलिए आपको सबसे पहले कारण पता करना हैं। क्योंकि हो सकता हैं की मेरे बताये हुए कारण के अलावा भी कुछ और कारण हो।

पति को कैसे सुधारे

पति को कैसे सुधारे – कुछ जरुरी उपाय 🙂

पति को कैसे सुधारा जाये- ये आज की हर महिला की परेशानी हैं। मैं आपको कुछ उपाय बताने वाली हूँ जिससे आपको अपने पति को सुधारने में काफी मदद मिलेगी। तो चलिए जानते हैं की वो उपाय क्या हैं।

पति को सुधारने के लिए उसके बच्चों के साथ – साथ पति की माँ भी बने

सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा आपको लेकिन ये उपाय कारगर है। आप उनके बच्चों की माँ हो या न हों, लेकिन उनकी माँ बनने से उन्हें सुधारने में आपको मदद मिलेगी।

जब आप उनकी गलतियों को एक माँ की नज़रों से देखेंगी तो उन गलतियों पर आपको प्यार आएगा | अपने बुरे व्यवहारों के बदले जब आपके पति को आपसे प्यार और स्नेह मिलेगा तो ये तय हैं की उन्हें ये एहसास होगा कि आपके साथ उन्हें ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए था।

पति को कैसे सुधारे – अपनाये रोमांस का रास्ता 🙂

पति अगर रंगीन मिजाज के हैं तो आप उनपर प्यार के हर रंग उड़लिये। पति को अगर घर में ही प्यार और रोमांस मिलेगा तो उनका मन खुद ही बदलने लगेगा।

अगर आपको ये सब पसंद नहीं है लेकिन पति को सुधारने के लिए ही सही, आपको अपने पति से रोमांस करने में झिझक महसूस नहीं होनी चाहियें।

पति को कैसे सुधारे – साथ मिलके समय बिताये

पति को सुधारने के लिए ये जरुरी हैं की आप अपने पति के साथ मिलके समय बिताये।

अगर आप साथ में ज्यादा रहेंगे तो ये संभव हैं की आप अपने पति के हर गलत और बुरे लत को जान सकेंगी। और फिर आप उनसे इस बारे में प्यार से बात करके हल ढूंढ सकती हैं।

पति को कैसे सुधारे – झगड़ा करने से बचे

जी हाँ अगर आप अपने पति को सुधारना चाहती हैं तो बात – बात पर झगड़ने से बचे।

अगर आप बार – बार झगड़ेंगी तो ये तय हैं की आपके पति उतना ही आपसे कटे रहेंगे। आपस में प्यार से बात करे क्योंकि प्यार हर मर्ज की दवा हैं।

पति को कैसे सुधारे – मेरा व्यक्तिगत अनुभव

कोई भी शादी कभी परफेक्ट नहीं होती उसे आपको खुद से परफेक्ट बनाना पड़ता हैं। मेरी शादी भी पूरी तरह से परफेक्ट नहीं थी पर मैंने इसे परफेक्ट बनाया। शादी के कुछ साल बाद हमारे बिच कुछ झगड़े होने शुरू हो गए थे जो बिना मुद्दे के होते थे ।

अक्सर मेरी भी गलती होती थी पर मैंने कभी खुद की गलतियों पर गौर ही नहीं किया। हम दोनों ने ये फैसला किया की साथ बात करके झगड़े की वजह पता करे ऐसे में बड़े ही रोचक बातें सामने आयी।

झगड़े का कोई ठोस वजह नहीं था अपितु रोज की छोटी – छोटी बातों से बेवजह के झगड़े होते थे। हमने मिलके बातें सुलझायी और जिसके कारण आज हम एक अच्छी शादी में हैं।

तो आप भी एक मौका अपने रिश्ते को दे और वजह जानने की कोशिश जरूर करे।

मेरी प्यारी महिला मित्रों मैंने आपको पति को सुधारने के लिए कुछ उपाय बताये अब जरा आगे बढ़के दूसरे पहलुओं से भी वाकिफ होते हैं 🙂

पति मारपीट करे तो क्या करे

“पति मारपीट करे तो क्या करे” – ये सवाल हर उस विवाहित महिला के मन में उठता हैं जो अपने पति के मारपीट से जुंझ रही हैं। आपका पति अगर आपके साथ मारपीट कर रहा हैं और आप उसे चुपचाप सह रही हैं तो ये आप बिल्कुल ही गलत कर रही हैं।

ये हमेशा याद रखे की आपके साथ मारपीट करने का हक किसी को नहीं हैं। अगर आपके पति की आपसे नहीं बनती तो साथ मिलके इस पर बात कर सकते हैं लेकिन किसी भी हालत में आपका पति आप पर हाथ नहीं उठा सकता।

आपको मारना पीटना या किसी भी तरह का शारीरिक शोषण करना गलत ही नहीं बल्कि एक गंभीर अपराध हैं। वैसे मैंने इस विषय पति मारपीट करे तो क्या करे पर एक ब्लॉग लिखा हैं आप चाहे तो पढ़ सकती हैं |

पति-मारपीट-करे-तो-क्या-करे

एक आदर्श पति के गुण

आदर्श पति के गुण  – क्या हैं | ये सवाल हर विवाहित और अविवाहित महिलाओं के दिमाग में होता हैं | हर पत्नी ये सोचती हैं की उसके पति में क्या वो सारे गुण हैं जो एक अच्छे पति में होना चाहियें |

एक आदर्श पति वो होता हैं जो अपनी पत्नी से बहुत प्यार करें उसकी इज्जत करें पत्नी के बिना बोले ही वो उसकी दिल की बात समझ जाये की पत्नी को चाहियें क्या वो कहना क्या चाहती हैं |

एक अच्छा पति वही होता हैं जो ऐसा कभी कुछ ना करें जिससे उसका दाम्प्तय जीवन बर्बाद हो | वैसे मैंने एक ब्लॉग लिखा हैं आदर्श पति के गुण क्या हैं आप चाहे तो पढ़ सकती हैं।

आज मैंने आप सभी को इस ब्लॉग में पति को कैसे सुधारे वो बताया और उससे जुड़े कुछ और पहलुओं से भी अवगत करवाया अगर फिर भी आपके मन में कोई सवाल हैं तो कमेंट में जरूर बतायें मैं जरूर जवाब दूंगी आशा करती हूँ की आपको मेरा ब्लॉग पसंद आया हो तो फिर मिलते हैं नए ब्लॉग पर |

error: Content is protected !!