हर वो विवाहित औरतें जिनके जीवनसाथी उन्हें धोखा दे रहे है , उनके दिमाग में हर वक़्त सिर्फ एक ही सवाल उठता है की आखिर ” धोकेबाज़ पति से कैसे निबटें ” ?

धोकेबाज़ जीवनसाथी से निबटना बहुत ही कठिन काम है, ऐसी स्थिति में आपको शांति एवं संयम से काम लेना होगा। याद रहे की क्रोध में उठाया गया कदम आपको हमेशा हानि ही पहुँचाता है।

आज के ब्लॉग में मैं आपको ये बताने वाली हूँ की धोकेबाज़ पति से कैसे निबटें? तो चलिए इस लेख के माध्यम से हम दगाबाज जीवनसाथी को कैसे सुधारे ये जानते है।

धोकेबाज़ पति से आखिर कैसे निबटे ?

धोकेबाज़ पति से कैसे निबटें – क्या करे क्या ना करे ?

हर उस पत्नी के लिए ये जानना बहुत ही दुःख दायी होता है की उसके पति का किसी और महिला के साथ चक्क्कर चल रहा है। आज हम जानेंगे की आखिर कैसे धोकेबाज़ साथी से निपटा जाए ?

 1. बिना सोचे समझे कोई भी कदम मत उठाये
 2. अपने जीवनसाथी की बात सुनिए
 3. आपके दिल में जो है वो खुल कर बताए
 4. खुद को थोड़ा समय दे
 5. आपके लिए जो सबसे अच्छा हो उसी को चुनिए
 6. अपने पति पर नज़र रखे
 7. जीवनसाथी को उसके द्वारा की गयी गलती का अहसास कराए
 8. अगर वो आपके साथ नहीं रहना चाहते तो ज़बरदस्ती उन्हें रिश्ते में कैद ना करे
 9. धोखेबाज़ पति को माफ़ करें लेकिन अपनी शर्तों पर
 10. पति के साथ बात करें
 11. खुद को खुश रखे
 12. रिलेशनशिप कॉउंसलर की सहायता ले
 13. पति के साथ कम्युनिकेट करने की कोशिश करें
 14. बार – बार उस महिला को लेकर जीवनसाथी को ताना ना मारे
 15. पति के साथ गाली – गलौज एवं झगड़ा करने से बचे

ऊपर सारणी (टेबल ) में दिए गए बिंदुओं पर नज़र डालते है।

1. बिना सोचे समझे कोई भी कदम मत उठाये

मैं समझ सकती हूँ की आप पर क्या गुजर रही है फिर भी जल्दबाजी में कुछ भी ना करिये।

लम्बी सांस ले और शांति से सोचे की इस स्थिति से कैसे निकला जा सकता है, खुद को कुछ समय दे।

कभी – कभी जल्दबाजी में हम कुछ ऐसा कर देते है जो हमें नुकसान पंहुचा सकता है।

सोच समझकर उठाया गया कदम हमें सही दिशा में ले जाता है।

2. अपने जीवनसाथी की बात सुनिए

पति का धोखा देना पत्नी के लिए बेहद ही असहनीय है इस बात में कोई शक नहीं है।

फिर भी ऐसे स्थिति में आपको अपने जीवनसाथी से बात करना ही चाहिए।

उनसे जानने की कोशिश करें की उनके ये सब करने के पीछे की क्या वजह है।

जब तक आप उनकी पूरी बात ना सुन ले तब तक किसी भी निर्णय और निष्कर्ष पर ना पहुंचे।

3. आपके दिल में जो है वो खुल कर बताए

अंदर ही अंदर घुटने से कोई फायदा नहीं है जो दिल में है उसे खुल कर अपने पति से बताए।

मन के अंदर बात रखने से आप खुद को ही तकलीफ पहुँचाओगे।

खुल कर साफ़ स्पष्ट रूप में अपने भावनाओं को ज़ाहिर करे।

उनके धोखे से आपको क्या महसूस हुआ है ये आप अपने जीवनसाथी से बताए।

धोकेबाज़ पति से कैसे निबटे ?

4. धोकेबाज़ पति से कैसे निबटें – खुद को थोड़ा समय दे

किसी भी समस्या का समाधान जल्दीबाजी में लिए गए निर्णय से नहीं हो सकता है।

खुद को थोड़ा समय दे। शांति से सोचे की आगे करना क्या है।

कुछ समय के लिए पार्टनर से दूर एकांत में रहे।

खुद के साथ वक़्त बिताए फिर किसी फैसले पर पहुंचे।

5. आपके लिए जो सबसे अच्छा हो उसी को चुनिए

आपका पति अगर आपको धोखा दे रहा है तो आप वही करिये जो आपके लिए सही है।

अगर आपके रिश्ते में एक साथ रहने की गुंजाइश नहीं बची है तो फिर सम्बन्ध को ज़बरदस्ती मत खीचिए।

एक साथ घुट – घुट के रहने से कई गुना बेहतर है की आप अकेले रह कर खुद की ज़िंदगी जिए।

धोकेबाज़ पति से कैसे निबटे

6.धोकेबाज़ पति से निबटने के लिए उनपर अपनी नज़र बनाए रखे

मुझे पता है की एक बार धोखा मिलने के बाद दुबारा से विश्वास करना बहुत मुश्किल है और कई बार तो नामुमकिन भी है।

दगाबाज मर्द से निबटने के लिए उनपर नज़र रखे।

आप जब जान ही चुकी है की आपके जीवनसाथी आपको धोखा दे रहे है तो उनके गतिविधि पर ध्यान दे।

वो क्या करते है , कहां जाते है और किससे मिलते है इनसबका पता करे।

7. जीवनसाथी को उसके द्वारा की गयी गलती का अहसास कराए

पति – पत्नी का रिश्ता विश्वास के धागों पर बना होता है , ज़रा सा गाँठ लगा की रिश्तें अपनी चमक खो देते है।

अपने रिश्तें को दुबारा एक मौका देने के लिए सबसे पहले तो जीवनसाथी को उनकी की गयी गलती का अहसास कराए।

साथी का उनकी द्वारा की गयी गलती का बोध होना बहुत ज़रूरी है।

उन्हें जब तक उन्हें अपने भूल का अहसास ना हो माफ़ ना करें।

धोकेबाज़ पति से कैसे निबटें

8. अगर वो आपके साथ नहीं रहना चाहते तो ज़बरदस्ती उन्हें रिश्ते में कैद ना करे

कई बार ऐसा होता है की कई कारणों के बावजूद पति और पत्नी को एकसाथ रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

लोगो या परिवार के दवाब में आ कर या बच्चों के भविष्य के खातिर साथ ना रहे, ये सरासर गलत है।

अगर आपके जीवनसाथी या आप साथ नहीं रहना चाहते तो रिश्ता को खत्म करना ही बेहतर है।

हमेशा ये याद रखे की किसी को भी ज़बरदस्ती रिश्तें में कैद नहीं करना चाहिए।

9. धोकेबाज़ पति से कैसे निबटें – जीवनसाथी को माफ़ करें लेकिन अपनी शर्तों पर

आपने तो ये सुना ही होगा की माफ़ करने वाला महान होता है।

मैं मानती हूँ की पति की दगाबाजी भूलना इतना आसान नहीं है पर अगर उन्हें अपनी गलती का अहसास है तो उन्हें माफ़ कर दे।

कभी – कभी बीती बातों को भूल कर आगे बढ़ने में ही समझदारी होती है।

धोकेबाज़ पति से कैसे निबटें

10. धोकेबाज़ पति से निपटने के लिए उनसे बात करें

धोकेबाज़ पति और उसकी दी गयी दगाबाजी वाक़ई एक कभी ना भरने वाला एक ज़ख्म है।

फिर भी आप अपने साथी से बात करे और ये जानने की कोशिश करें की उन्होंने ऐसा क्यों किया और वो क्या चाहते है।

एक – दूसरे से बातचीत के द्वारा उनकी गलती की वजह जाने और उसका एक हल निकाले।

11. धोकेबाज़ पति की परवाह करना छोड़े एवं खुद की खुशियों का ख्याल रखे

आपकी अपनी ख़ुशी सबसे ज़्यादा ज़रूरी है , याद रखे की जब तक आप खुद नहीं खुश रहोगे आप दूसरों का क्या ही खुश रख पाओगे।

कई महिलाएं अपने पति की बेवफाई के लिए खुद में ही कमी तलाशने लगती है।

पति ने धोखा दिया इसके लिए आप खुद को दोष ना दे और ना ही खुद को कोसे।

खुद में खुश रहिये और वो काम करिए जिनसे आपको ख़ुशी मिलती हो।

धोकेबाज़ पति से कैसे निबटें

12. धोकेबाज़ पति से कैसे निबटें – रिलेशनशिप कॉउंसलर की सहायता ले

पति ने अगर आपके साथ विश्वासघात किया है तो ज़ाहिर है की इससे आपका रिश्ता बहुत बुरे तरीके से प्रभावित होगा।

आप समझ नहीं पा रही है की आपको क्या करना है , आप अपने वैवाहिक रिश्तें को क्या मोड़ देना चाहती है ये भी आपको पता नहीं है।

आप बहुत ज़्यादा गुस्सा या अंदर से तनाव महसूस कर रही है और अपने रिश्तें को भी एक मौका देना चाहती है तो ऐसे में आपको मैरिज कॉउंसलर की ज़रुरत है।

13. पति के साथ कम्युनिकेट करने की कोशिश करें

हम अपने रोजमर्रा की ज़िंदगी में ऐसे वयस्त हो जाते है खासकर की वे महिलाएं जिनके ऊपर कई तरह की जिम्मेदारियां होती है।

वे अपने वैवाहिक रिश्तें में उतना समय नहीं दे पाती जिस वजह से दोनों के बीच दुरी आ जाती है और किसी तीसरे की मौजूदगी हो जाती है।

ऐसे में पत्नी को अपने पति के साथ कम्युनिकेट करने की कोशिश करना चाहिए जिससे बढ़ रहे फासलों को कम किया जा सके।

14. बार – बार उस महिला को लेकर जीवनसाथी को ताना ना मारे

कई औरतों ऐसी होती है जो अपने पति को रोज ताना मारती है उनके किये गए अफेयर के लिए।

ऐसे में होता ये है की ,आपके बार बार बोलने से उन्हें अंदर ही अंदर गुस्सा आता है और साथ ही गलती का अफ़सोस बिल्कुल भी नहीं रहता।

मन ही मन वो सोचते है की आगे भी ऐसा ही करूँगा , तो ऐसे में उन्हें ताना मारने से आप बिल्कुल बचे।

15.धोकेबाज़ पति से कैसे निबटें – जीवनसाथी के साथ गाली – गलौज एवं झगड़ा करने से बचे

कई पत्नियां अपने धोकेबाज़ पति से निबटने के लिए उनसे लड़ाई -झगडे और गाली – गलौज करती है।

जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए , देखिये लड़ाई झगड़े से कभी भी किसी भी समस्या का हल नहीं निकल सकता।

याद रखें की जो समस्या आप प्यार और शांति से सुलझा सकते है वो चीख – चिल्लाकर नहीं ठीक कर सकते।

धोकेबाज़ पति से कैसे निबटें

दोस्तों आज के ब्लॉग में मैंने आपको “धोकेबाज़ पति से कैसे निबटें” ये बताया है। आप चाहे तो टाइम्स ऑफ़ इंडिया के लेख क्या आपके साथी ने आपको धोखा दिया है, और उससे कैसे सामना करना है पढ़ सकते है। अब आप मुझे ये बताए की आपको मेरा ये ब्लॉग कैसा लगा और साथ ही अगर आपको ब्लॉग या ब्लॉग से सम्बंधित कोई पॉइंट समझ नहीं आया तो कमेंट बॉक्स में मुझसे ज़रूर पूछे , मैं आपके सवाल का जवाब ज़रूर दूंगी धन्यवाद !

error: Content is protected !!