आज के ब्लॉग में हम बात करने वाले है की क्या शादी के बाद कंडोम लगाना जरूरी है ? कंडोम के बारे में बात करने से लोग हिचकिचाते है तो इसके उपयोग के बारे में क्या ही नज़रिया होगा।

जी हाँ शादी के बाद भी कंडोम लगाना बेहद ज़रूरी होता है क्योंकि ये आपको अनचाहा गर्भ और घातक यौन बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।

यूं तो शादी के बाद कंडोम लगाना ज़्यादातर जोड़ों को पसंद नहीं आता पर इस के बहुत सारे फायदे भी है जो आज मैं आपको इस ब्लॉग के माध्यम से बताउंगी।

क्या शादी के बाद कंडोम लगाना जरूरी है ?

क्या शादी के बाद कंडोम लगाना जरूरी है ? जानिए इसके इस्तेमाल के फायदे

हर शादीशुदा जोड़ा अपने सेक्स लाइफ को लेकर काफी उत्सुक होता है।

ऐसे में कंडोम के यूज़ को लेकर भी उनके मन में काफी सारे सवाल होते है।

तो चलिए नीचे दी गयी तालिका में कंडोम से जुड़े तमाम बिंदुओं पर नज़र डालते है।

 1. कंडोम आपको यौन संबंधी रोगों से बचाता है 
 2. जनसंख्या नियंत्रण में भी मदद करता है 
 3. कंडोम अनचाहे प्रेग्नन्सी को रोक सकता है
 4. कंडोम शारीरिक संतुष्टि भी देता है
 5. इसके इस्तेमाल से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता
 6. यह काफी सस्ता होता है
 7. कंडोम को इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी तरह की तैयारी भी नहीं करनी होती
 8. कंडोम खरीदने के लिए आपको डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन की ज़रुरत नहीं होती

आइये अब विस्तार से इसे समझते है।

1. कंडोम आपको यौन संबंधी रोगों से बचाता है

निरोध के उपयोग के बहुत सारे फायदे है जिनमे से एक फायदा है की ये आपको यौन संक्रमण से होने वाली बिमारियों से बचाता है।

हर वर्ष दुनिया भर में करोड़ों लोगों को गोनोरिया, क्लामिडी, सिफलिस और ट्राइकोमोनिएसिस जैसे यौन संक्रमण से जूझना पड़ता है।

अगर कंडोम का इस्तेमाल किया जाये तो काफी हद तक इन बिमारियों से बचा जा सकता है।

क्या शादी के बाद कंडोम लगाना जरूरी है ?

2. क्या शादी के बाद कंडोम लगाना जरूरी है ? जनसंख्या नियंत्रण में मदद करता है

कंडोम लगाने से जहाँ एक तरफ आप बीमारी से बचते है वही दूसरी तरफ यह जन्म नियंत्रण के लिए भी काफी अच्छा विक्लप है।

अगर पति पत्नी नसबंदी करवाना नहीं चाहते और बच्चा भी नहीं चाहते है तो ऐसे में निरोध का इस्तेमाल करना सही रहेगा।

हमारे देश में नेशनल लेवल पर कई प्रोग्राम के तहत कंडोम के बारे मे जागरूकता फैलाने की कोशिश की जा रही है।

3. कंडोम अनचाहे प्रेग्नन्सी को रोक सकता है

कंडोम का इस्तेमाल आपके अनचाहे प्रेग्नन्सी को रोकने मे कारगर साबित हो सकता है।

अगर आप फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं और आपकी पत्नी अभी बच्चे के लिए तैयार नहीं है तो ऐसे में कंडोम लगाना बेहद ज़रूरी हो जाता है।

इससे आप एबॉर्शन जैसी दर्दनाक तकलीफ से भी बच जाएँगी।

क्या शादीशुदा लोगों को कंडोम लगाना ज़रूरी है

4. कंडोम शारीरिक संतुष्टि भी देता है

कंडोम कई प्रकार के होते है इसके अलग – अलग फ्लेवर और बनावट होते है।

मैं अगर रिबड कंडोम की बात करू तो इसकी बाहरी सतह पर उभरी हुई धारिया होती है जो की सेक्सुअल उत्तेजना को बढ़ाता है।

निरोध के इस्तेमाल से पार्टनर के बीच दिलचस्पी तो बढ़ती ही है साथ ही यह एक दूसरे के प्रति संतुष्ट भी करता है।

5. क्या शादी के बाद कंडोम लगाना जरूरी है ? इसके इस्तेमाल से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता

अधिकतर लोग बिना किसी समस्या के कंडोम का उपयोग करते है एवं इसके कोई दुष्प्रभाव नहीं है।

कभी – कभी ही ऐसा देखा जाता है की निरोध लगाने के बाद जलन होता है।

ऐसे में आपको अच्छे ब्रांड के कंडोम को इस्तेमाल करना चाहिए जिससे आपको ऐसी समस्या ना हो।

6. यह काफी सस्ता होता है

कंडोम का एक और फायदा यह भी है की इसे कोई भी आसानी से यूज कर सकता है।

इसे खरीदने के लिए आपको ढेर सारे पैसे की ज़रुरत नहीं होती क्योंकि इसका दाम कम है और कोई भी इसे अफोर्ड कर सकता है।

आज के तारीख मे आपको एक अच्छी ब्रांड का निरोध 30 रूपए में मिल जाएगा।

1968 मे कंडोम के प्रति लोगों मे जागरूकता फैलाने के लिए, भारतीय प्रबंधन संस्थान की टीम ने सरकार को कंडोम आयात करने और उन्हें 5 पैसे प्रति कंडोम के हिसाब से बेचने का सुझाव दिया था।

7. कंडोम को इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी तरह की तैयारी भी नहीं करनी होती

कंडोम को यूज करने का एक फायेदा यह भी है की इसमे पहले से कोई भी तैयारी करने की जरूरत नहीं होती है।

आप इसे सीधे यौन संबंध बनाने के वक़्त इस्तेमाल कर सकते है साथ ही इसका यूज करना काफी असान और सुरक्षित है।

महिलाएं अपने पीरियड के दौरान भी फीमेल कान्डम का इस्तेमाल कर सकती है।

8. कंडोम खरीदने के लिए आपको डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन की ज़रुरत नहीं होती

निरोध को खरीदने के लिए आपको किसी डॉक्टर के प्रिस्क्रीप्शन की जरूरत नहीं होती।

इसे आप बिना किसी हिचखिचाहट से किसी भी मेडिकल की दुकान से खरीद सकते है।

वैसे भी ये सोचने की बात है की हमारे देश में कंडोम मांगने में लोगों को शर्म क्यों आती है ?

ऊपर तो मैंने आपको विस्तार से कंडोम क्यों लगाना चाहिए इसके बारे में बताया अब इससे जुड़े दूसरे पहलुओं पर भी बात करते है।

क्या कंडोम लगाने से कोई नुकसान हो सकता है ?

हम सभी जानते है की विज्ञान ने जितने भी साधन ढूंढे है उनमे फायदा और नुकसान दोनों ही है।

कंडोम के भी कुछ नुकसान है जिसे मैं आपको बताना ज़रूर चाहूंगी क्योंकि ये लेख मैंने आपकी मदद करने के लिए लिखा है तो पूरी जानकारी देनी तो बनती है।

तो चलिए इसके लॉस के बारे में बात करते है।

 1. कंडोम मूड को प्रभावित करता है  कंडोम को लगाना मूड खराब करने वाला माना जाता है, क्योंकि इसको लगाने के लिए रुकने से रोमांस वाला मूड बर्बाद हो जाता है और उत्तेजना भी पहले जैसी नहीं रहती है।
 2. निरोध उपयोग के बाद लिंग में उत्तेजना की कमी  कई पुरुष इस तरह की शिकायत करते हैं कि कंडोम को लगाने के बाद वे लिंग में उत्तेजना बरक़रार नहीं कर पाते है और उन्हें असुविधा होती है।
 3. एलर्जी  कई पुरुषों को कंडोम इस्तेमाल करने पर लिंग में जलन या खुजली होती है जो की एलर्जी के वजह से होती है। 
 4. योनि में प्रवेश करने में मुश्किल
देखिये कंडोम घर्षण को बढ़ाता है और कभी-कभी बहुत अधिक घर्षण के वजह से योनि में लिंग के प्रवेश को मुश्किल बना देता है।

तो ये है कंडोम के कुछ हानि अगर आप अच्छे ब्रांड और सावधानी के साथ इसका उपयोग करते है तो आपको कोई भी नुकसान नहीं होगा।

कंडोम को इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है ? ज़रूर पढ़िए

अभी आप सोचेंगे की कंडोम का इस्तेमाल करना किसे नहीं आता।

पर मैं यही कहूँगी की अगर आप कुछ छोटी – छोटी बातों का ध्यान रखते है तो आपकी सेक्स लाइफ काफी अच्छी होगी।

1.सबसे पहले तो कंडोम खरीदते वक़्त पैक की जांच करके यह सुनिश्चित करें कि समाप्ति की तारीख क्या है ?

2.पैकेट को सावधानी से खोलें नाखून या दांत का इस्तेमाल ना करे इस से कंडोम फट सकता है।

3. कंडोम उल्टा तो नहीं है ना पहनने से पहले ये ज़रूर एक बार देख ले।

4. कंडोम की नोक से हवा को हटाने के लिए कंडोम की नोक को चुटकी में दबाएं।

5. जब लिंग पूरी तरह से खड़ा हो तभी कंडोम की नोक को चुटकी में पकड़े हुए इसे नीचे की तरफ रोल करें।

6. अगर कंडोम की चिकनाई बढ़ाना चाहते है तो केवल पानी आधारित लुब्रीकेंट (जैसे KY जेली, गीला पदार्थ, सिल्क और टॉप जेल) का ही प्रयोग करें।

7. वीर्यस्राव के बाद जब लिंग योनि से बाहर निकालते है तो कंडोम को पकड़ लें ताकि यह लिंग से ना फिसले और वीर्य योनि पर न फैले।

8. टिश्यू या टॉयलेट पेपर में उपयोग किये गए कंडोम को लपेटें और उसे कचरे के बॉक्स में डाल दें। 

पत्नी से प्यार से शारीरिक सम्बन्ध कैसे बनाये ?

कई पुरुष जानना चाहते है की आखिर वो अपनी वाइफ से प्यार से सम्बन्ध कैसे बनाए ?

पत्नी से प्यार से शारीरिक सम्बन्ध बनाने का तरीका वैसे तो बहुत हैं।

पर सबसे अहम बात हैं प्यार और आपके बीच का मजबूत बन्धन ( बॉन्ड)।

जो आतंरिक पलों (क्षणों) में आनन्द का कारण बनती हैं।

पत्नी के साथ प्यार से शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए सेक्स से पहले फोरप्ले करे।

चुंबन का आदान – प्रदान जरूर करें साथ ही आप रोमांटिक मूवी भी देख सकते है।

पत्नी की सेक्स सम्बन्धी क्या इच्छा (फतांसी ) हैं इसे जानने की कोशिश करें।

ताकि आप अपने सेक्स लाइफ का भरपूर मज़ा ले सके।

ऐसे बहुत सारे तरीके है प्यार से शारीरिक सम्बन्ध बनाने के जिसके ऊपर मैंने एक अलग से ब्लॉग लिखा है आप चाहे तो इसे ज़रूर पढ़ सकते है।

दोस्तों आज के ब्लॉग में मैंने आपको बताया की क्या शादी के बाद कंडोम लगाना जरूरी है और उसके साथ ही मैंने कंडोम के कुछ नुकसान और कंडोम को यूज़ कैसे करते है वो भी विस्तार से बताया। यदि आपके मन में अभी भी इससे लेकर कोई सवाल है तो आप मुझसे ज़रूर पूछ सकते है आप चाहे तो यही कमेंट बॉक्स में अपना सवाल छोड़ सकते है या फिर मुझे मेल भी कर सकते है तो चलिए मिलते है नए ब्लॉग पर तब तक के लिए धन्यवाद !

error: Content is protected !!