अधिकतर महिलाओं के ज़िंदगी में ये स्थिति आती ही है जब उन्हें पता चलता है की उनका पति उनके साथ बेवफाई कर रहा है। एक सर्वे के मुताबिक 55 फीसदी भारतीय अपने पार्टनर के प्रति वफादार नहीं है।

मैं समझ सकती हूँ की आप किस दर्द से गुजर रहे है और इस सवाल में खुद ही अपने आप से उलझे हुए है की क्या आपको एक बेवफा पति को माफ़ करना चाहिए या नहीं क्योंकि ये फैसला करना इतना आसान नहीं आपके लिए।

SUGGESTED :

क्या आपको एक बेवफा पत्नी को माफ़ करना चाहिए

क्या आपको एक बेवफा पति को माफ़ करना चाहिए

क्या आपको एक बेवफा पति को माफ़ करना चाहिए ? सवाल खुद से करे क्योंकि जवाब आपके पास ही है

जब भी एक औरत इस दर्द से गुजरती है तो वो टूट जाती है , सालों का रिश्ता बस एक झूठ सा लगने लगता है।

प्यार , विश्वास की नीव पर ही पति – पत्नी का रिश्ता टिका होता है पर जब दोनों के बीच भरोसे की डोर ही टूट जाए तो क्या करे ?

1.

सबसे पहले तो उनके बेवफाई करने के पीछे क्या कारण था ये पता कीजिये

किसी भी इंसान की गलती को माफ़ करने से पहले ये जानना बेहद ज़रूरी होता है की उसके ऐसे करने के पीछे का कारण क्या रहा होगा ?

अक्सर लोग अपनी की गयी गलतियों के लिए खुद से ज़्यादा दूसरों को कसूरवार ठहराते है।

आपके हस्बैंड ने आपको साथ जो धोकेबाजी की तो उसके पीछे का वाजिब कारण जानिए और फिर किसी फैसले पर आये।

क्या आपको एक बेवफा पति को माफ़ करना चाहिए

2.

क्या वो आपके साथ हमेशा से ही अच्छे से पेश आते रहे है

मैं मानती हूँ की कभी – कभी इंसान रास्ता भटक जाता है और गलती कर बैठता है।

भटकाव के कारण और जानकर किये गए करतूतों में अंतर होता है।

अभी तक वो आपको साथ अच्छे से पेश आते रहे है और आपका ख्याल रख रखे है एक अच्छे इंसान की तरह।

या उनके व्यवहार में आपके लिए कोई बदलाव आया है ?

3.

खुद से गलती करने के बावजूद भी वो आपको ही दोष देते है

आपके पति की बेवफाई पकड़ी गयी और उसके बाद भी उनके आँखों में शर्म ना होकर गुस्सा है तो माफ़ करने से पहले एक बार और सोचे।

अपनी गलतियों को वो गलती ना मानकर आपपर ही दोष मढ़ रहे है की आप ही जिम्मेवार है।

ऐसे में तो मैं ये कहूँगी की आपको फिर ऐसे इंसान को माफ़ करना ही नहीं चाहिए जो खुद को दोषी नहीं मानता।

4.

क्या आपको उनके अफेयर की बात खुद से पता चली ?

जिस चीज को हम जितना छिपाना चाहते है वो इतना ही बाहर आने को बेताब होता है।

आपको अपने हस्बैंड के किसी और महिला के साथ नाज़ायज़ तालुक होने के बारे में कही न कही से पता चला होगा।

किसी के बताये जाने या आपने उनके धोखे को खुद आपने अपनी आँखों से देखा।

5.

क्या पति ने सामने से आकर इस गलती को आपके सामने कबूला है ?

मान लेते है की एक ऐसा पल आया और जिसमे आपके पति आपसे बेवफाई कर गए।

इसके बावजूद क्या वो आपसे अपने इस सच को कह पाए की उन्होंने ऐसा किया जो गलत है।

अगर उन्होंने सामने से आकर अपनी गलती आपको बताई तब आप ये मान सकती है की उन्हें अफ़सोस है अपनी करतूत पर।

क्या आपको एक बेवफा पति को माफ़ करना चाहिए

6.

आप उनपर विश्वास कर सकती है की दुबारा वो ऐसा नहीं करेंगे ?

इतने सालों का आपका रिश्ता है तो आप अपने पतिदेव को अच्छे से जानती ही होंगी।

उनकी सोच क्या है , किस तरीके के इंसान है, क्या भरोसे के लायक है या बस बार – बार भरोसा तोड़ते रहते है।

आप खुद अपने दिमाग से पूछिए की क्या आप उन्हें माफ़ कर एक नई शुरुआत कर पाएंगी ?

क्या आपको अभी भी कही न कही उनपर विश्वास है।

7.

माफ़ी के लायक है या नहीं ?

अगर दिल से आपके पार्टनर अपनी गलती के लिए माफ़ी मांगते है तो आप थोड़ा विचार कर सकती है।

उन्हें अपने किये पर दुःख है और वो अपने पश्चाताप की आग में जल रहे है तो फिर वाकई में उन्हें अफ़सोस है।

और आप उनकी पूरी बात सुनकर यह मानती है की वो अब दुबारा ऐसी हरकत नहीं करेंगे।

8.

क्या आप वास्तव में उन्हें माफ़ करना चाहती है ?

अब हर बात से बढ़कर मेरा सवाल आपसे की क्या आप उन्हें सच में माफ़ करना चाहती है ?

किस मजबूरीवश , परिवार या बच्चों के भविष्य के खतिर तो कही आप उनकी गलतियों को नजरअंदाज कर रही है।

देखिये शादी एक ऐसा बंधन है जहाँ आपको आखिरी सांस तक साथ चलना होता है।

अगर आप ना चाहते हुए भी उन्हें माफ़ कर उनके साथ रहेंगी तो फिर आप ही सफर करेंगी दर्द से।

क्या आपको एक बेवफा पति को माफ़ करना चाहिए इस नतीजे पर पहुंचने से पहले आप को एक और ज़रूरी बात से अवगत करवाना चाहती हूँ।

क्या आपको एक बेवफा पति को माफ़ करना चाहिए ? वास्तविक कहानी

अब जो मैं आपको बताने जा रही हूँ उसे आप गौर से सुनिए ये एक सच्ची कहानी है।

मैं अपनी उस महिला मित्र का नाम तो नहीं बता सकती पर उनकी कहानी आपके साथ शेयर कर रही हूँ।

शिखा ( काल्पनिक नाम ) जिसकी शादी को काफी साल हो चुके है।

उसे आज से कुछ साल पहले उसके पति के बेवफाई के बारे में पता चला।

हस्बैंड के माफ़ी मांगने पर उसने माफ़ कर दिया ये सोचकर की अब वो सुधर गए है।

पर कुछ टाइम बाद से फिर वही सब , वो बार – बार उसकी बात में आती रही और माफ़ करती रही।

और ये सब चलता रहा , कुछ समय के बाद बात मारपीट पर भी आ गयी।

आज तक उसका पति सुधरा नहीं है।

जिस दर्द से शिखा गुजर रही है वो किसी भी महिला के साथ ना हो।

आप जो भी फैसला ले आप एक बार ये ज़रूर सोचियेगा की क्या आप भी शिखा की तरह जीना चाहती है ?

क्या आपको एक बेवफा पति को माफ़ करना चाहिए

क्या आप पति की बेवफाई के बाद भी अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहती है ?

हाँ मैं समझ सकती हूँ की आप अपने पार्टनर से प्यार करती है और उन्हें नहीं छोड़ पा रही।

आप चाहती है की आपका रिश्ता किसी तरह से वापस पटरी पर आ जाए।

देखिये कई बार बेवफाई का कारण एक दूसरे से किया गया गलत व्यवहार या रिश्ते में कोई कमी होता है।

ऐसे में आपके रिश्ते में जिस बात की कमी है उसे दूर करने का प्रयास करे।

खुद के व्यवहार पर भी गौर कीजिये और क्या आप अपना 100 % दे पा रही है इस रिश्ते को।

एक बात याद रखे की जबरन आप किसी को भी रिश्ते में नहीं बांध सकती और ना ही प्यार पा सकती है।

विवाहित रिश्ते में कभी भी एकतरफे कोशिश से कुछ नहीं होता ऐसे में आपके पति को भी एफर्ट डालने होंगे।

क्या आपको एक बेवफा पति को माफ़ करना चाहिए ? मेरी राय

अब मैं अपना मत यहाँ रख रही हूँ जिससे आपको यक़ीनन मदद मिलेगी।

पति पत्नी का रिश्ता जितना मजबूत होता है ठीक वो कांच की तरह उतना साफ़ भी होता है।

अगर एक बार इस रिश्ते में दरार पड़ जाए धोखे और अविश्वास की तो फिर वो भर नहीं सकता।

आप खुद सोचिये की अगर आप उन्हें माफ़ कर भी देती है तो क्या विश्वास कर पाएंगी उनपर पहले की तरह।

नहीं कर पायेगी ना , तो फिर क्या मतलब ऐसे रिश्ते का जहाँ आपको हर वक़्त अपने पार्टनर पर शक रहे।

इनसबके बावजूद भी मैं यही कहूँगी की आपकी ज़िंदगी है तो फैसला भी आपका ही होना चाहिए।

क्या आपको एक बेवफा पति को माफ़ करना चाहिए की नहीं इसका जवाब आपको अब तक मिल गया होगा। आप हौसला रखिये और पुरे साहस के साथ अपने फैसले पर खड़े रहे , मैं उम्मीद करती हूँ की आपको जो भी करेंगी वो पूरी तरीके से सूझ और सोच के साथ करेंगी। अगर आपको इस विषय में कोई भी बात शेयर करनी हो या कोई सवाल तो कमेंट बॉक्स के साथ साथ आप मेल करके भी पूछ सकते है जो पूरी तरह से गोपनीय रहेगा। अपना ख्याल रखिये और मिलते है फिर नए ब्लॉग पर धन्यवाद !

error: Content is protected !!