ईर्ष्यालु भाभी से कैसे निपटें ? अगर ये सवाल आपके मन में बार – बार आ रहा हैं और इसका जवाब जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही ब्लॉग पर आये हैं।

ईर्ष्यालु भाभी से कैसे निपटें- इसके लिए सबसे ज्यादा जरुरत हैं ननद और भाभी के बीच बातचीत का होते रहना। बातचीत हर समस्या का  सबसे मजबूत और प्रभावी हल हैं।

ईर्ष्यालु भाभी से कैसे निपटा जाये ? ये सवाल हर उस ननद का हैं जो अपनी भाभी की जलन से तंग आ चुकी हैं। वैसे तो बहुत सारे उपाय हैं इनसे निपटने को। जो मैं आपको इस ब्लॉग के माध्यम से बताऊँगी।

ईर्ष्यालु भाभी से कैसे निपटें

ईर्ष्यालु भाभी से कैसे निपटें – जाने 18 जरुरी उपाय 🙂

ईर्ष्यालु भाभी से कैसे निपटना हैं। इसके बारे में जानने के लिए मैं निचे बनी तालिका में कुछ जरुरी बिंदुओं को बता रही हूँ। इससे आपको काफी सहायता मिलेगी। वैसे आप चाहे तो ईर्ष्यालु सास से कैसे निपटना हैं इस लेख को भी पढ़ सकते हैं।

 1. भाभी के ईर्ष्या का कारण जानने की कोशिश करें 
 2. बातचीत का सहारा ले 
 3. उन्हें तकलीफ पहुंचे जिससे ऐसी कोई बात न करें
 4. उनके व्यवहार को समझने की कोशिश करें 
 5. उनके पसंद का उपहार लेकर दे 
 6. अपने गुस्से पर काबू रखे
 7. उनके तानों को नजरअंदाज करें 
 8. अच्छी चीजों पर अपना ध्यान केंद्रित करें 
 9. अपने चहेरे पर मुस्कराहट बनाये रखे 
 10. खुद को नुकसान बिल्कुल ना पहुचाये 
 11. उनसे एक निश्चित दुरी बनाके रखें
 12. भाभी के इस व्यवहार के बारें में घरवालों से बात करें 
 13. लड़ाई – झगड़ा करने से बचे 
 14. भाभी को आपके प्रति उनके रवैये की परवाह किए बिना प्यार करें 
 15. भाभी के सामने कुछ ऐसा ना करें जिससे उनके मन को चोट पहुँचता हो 
 16. उनकी बातों को अपने दिल पर ना ले
 17. उनके वजह से कभी खुद के ऊपर संदेह ना करें
 18. ये हमेशा याद रखे की वो आपकी प्रतिस्पर्धी नहीं हैं 

ऊपर तालिका में दिए गए बिंदुओं पर अब हम विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।

ईर्ष्यालु भाभी से कैसे निपटें – सबसे पहले जाने ईर्ष्या का कारण

आपकी भाभी आपसे जलती हैं और इससे आप परेशान हैं।

भाभी के जलनखोर रवैये से निपटने के लिए जरुरी हैं जलन के कारण को जानने का।

सबसे पहले तो उनके ईर्ष्यालु व्यवहार का कारण पता करें। फिर निदान की कोशिश करें।

ईर्ष्यालु भाभी से निपटने के लिए बातचीत का सहारा ले 🙂

बातचीत हर समस्या का सबसे प्रभावी हल हैं।

आप अपनी भाभी से बातचीत करते रहें। जो बहुत जरुरी हैं।

इससे आपको उनके व्यवहार को समझने में काफी मदद मिलेगी।

ऐसी कोई बात ना करें जिनसे भाभी को तकलीफ पहुंचे

कई बार ऐसा होता हैं की हम अपनी खुशियों में मग्न हो जाते हैं।

बिना ये सोचे की सामने वाले की ज़िंदगी में क्या उतार – चढ़ाव आ रहे हैं।

हम उनके सामने अपनी खुशी जाहिर करते हैं फलसवरूप ईर्ष्या का भाव खुद जन्म ले लेता हैं।

ईर्ष्यालु भाभी से कैसे निपटें

ईर्ष्यालु भाभी से कैसे निपटें – करें उन्हें समझने की कोशिश

अपनी भाभी को समझने की कोशिश करें की क्या उनके मन के अंदर चल रहा हैं।

ऐसा भी हो सकता हैं की वो किसी तरह की दिमागी परेशानी से जूझ रही हैं।

जिसके कारण वो आपसे ईर्ष्या करने लगी हो। आप इस पर जरूर सोचें।

छोटे – मोटे उपहार ला सकते हैं आपके रिश्तें में एक नई जान 🙂

भाभी के अंदर जो आपके प्रति जलन भावना हैं उसे खत्म करने में इसकी मदद जरूर ले।

भाभी की पसंद की वस्तु उन्हें उपहार के सवरूप दे। उन्हें अच्छा लगेगा।

आपको खुद के बारे में सोचता देख उन्हें गलानि और शर्म आएगी अपने किये व्यवहार पर।

रखे खुद के गुस्से पर काबू 🙂

चाहे कुछ हो जाये आपको अपने गुस्से पर काबू रखना हैं।

गुस्से में आके हम कई गलत बात कह देते हैं जो गलत हैं।

भाभी को आपके लिए कड़वी बाते बोलते हुए देख अपना आपा मत खोये।

कभी – कभी तानों को नजरअंदाज करना जरुरी होता हैं

आप क्या हो , कैसे हो ये आपको सबसे अच्छे से पता हैं।

यदि जब आपकी भाभी आपको ताना मारे तो उनपर पलटवार बिल्कुल ना करें।

आप उनके कारण खुद की व्यक्तित्व पर कीचड़ बिल्कुल ना मारे।

ईर्ष्यालु भाभी से कैसे निपटें

ईर्ष्यालु भाभी से निपटे के लिए अच्छी बातों पर अपना ध्यान लगाए

ये बेहद जरुरी हैं की आप अपनी सकारात्मक सोच को बनाये रखें।

चाहे कुछ भी आपकी ईर्ष्यालु भाभी आपको बोले उसपे ध्यान नहीं देना हैं।

अच्छी बातों पर अपना ध्यान केंद्रित करें। अच्छी किताबें पढ़े। ये काफी फायदेमंद हैं।

अपने चेहरे पर मुस्कराहट बनाये रखें 🙂

हम सभी के ज़िंदगी में ऐसे लोग होते ही हैं जो हमसे जलते हैं।

लेकिन ऐसे लोगों की परवाह किये बगैर आप खुद में खुश रहा करिये।

याद रखियें मुस्कराहट आपकी सबसे बड़ी ताकत हैं इसे अपने चेहरे से कहीं जाने न दे।

खुद को नुकसान बिल्कुल ना पहुचायें

ये हमेशा याद रखें की आप कभी खुद को नुकसान नहीं पहुचायेंगे।

आपकी भाभी या कोई भी हो आपको इनकी बातों में आकर खुद को जज करने की कोई जरुरत नहीं हैं।

ऐसा करके आप खुद ही उन्हें सही और खुद को गलत साबित करेंगी। मजबूत बनिए।

ईर्ष्यालु भाभी से कैसे निपटें – बनाये एक निश्चित दुरी 🙂

काफी कोशिश करने के बाद भी आपकी भाभी का व्यवहार बदला नहीं हैं।

ऐसे में परेशान बिल्कुल नहीं होना हैं आपको।

आप अपनी भाभी से एक निश्चित दुरी बनाये। अपनी ज़िंदगी में उन्हें ताक – झांक ना करने दे।

ईर्ष्यालु भाभी से कैसे निपटें

भाभी के ईर्ष्यालु व्यवहार के बारें में घरवालों को बताएं

बात हद से ज्यादा बिगड़ जाये इससे पहले घरवालों से भाभी के बारें में बात करें।

आप अपने पति ,पिता या भाई से इस बारें में चर्चा कर सकते हैं।

इससे आपको काफी राहत मिलेगी और ये बताना जरुरी भी हैं।

जलनखोर भाभी से लड़ाई – झगड़ा करने से बचे

जी हाँ ईर्ष्यालु भाभी से निपटने के लिए जरुरी नहीं हैं झगड़ा -लड़ाई।

आप उनसे वाद प्रतिवाद कर सकती हैं पर गाली – गलौज ना करें।

ऐसा करने से स्थिति और भी खराब हो सकती हैं। शांति और सयंम से काम ले।

भाभी को आपके प्रति उनके रवैये की परवाह किए बिना प्यार करें 🙂

ये जानकार आपको थोड़ा हैरत होगा पर ये उपाय कारगर हैं।

भाभी को आपके प्रति उनके ईर्ष्यालु व्यवहार की परवाह किए बिना उनसे प्यार करें।

जब वो आपको ऐसे करते हुए पायेगी तो उन्हें खुद पर ही शर्म होगी।

भाभी के सामने कुछ ऐसा ना करें जिससे उनके मन को चोट पहुँचता हो

जी हाँ अपनी भाभी के सामने वो बिल्कुल ना करें जो उन्हें चोट पहुँचाती हो।

अगर आप नौकरी कर रही हो या कुछ भी उनके सामने अपने सफलता के बारें में बात ना करें।

आपकी बातें उनके मन में आपके प्रति ईर्ष्या का भाव पैदा करेगी।

ईर्ष्यालु भाभी से कैसे निपटें

ईर्ष्यालु भाभी से कैसे निपटें – उनकी बातों को अपने दिल पर ना ले 🙂

ईर्ष्यालु भाभी की किसी भी बात को अपने दिल पर बिल्कुल ना ले।

उनकी बातों से आपको बिल्कुल भी आहत नहीं होना हैं।

उनकी बातों को आप बिल्कुल ही नजरअंदाज कर दे जैसे की आपने कुछ सुना ही नहीं हैं।

उनके वजह से कभी खुद के ऊपर संदेह ना करें 🙂

आपकी भाभी आपसे ईर्ष्या करती हैं ये उनका स्वभाव हैं।

ये आपके हाथ में बिल्कुल नहीं हैं की आप किसी के खराब व्यवहार को बदल सकें।

भूल कर भी ये ना सोचें की कहीं आप में ही तो कोई खराबी नहीं जिसके कारण वो ऐसा कर रही हैं।

ये हमेशा याद रखे की आपकी भाभी आपकी प्रतिस्पर्धी नहीं हैं 🙂

ये आप हमेशा याद रखे की आपकी भाभी आपकी प्रतिस्पर्धी नहीं हैं।

वो जो हैं ,जैसी हैं सिर्फ आपकी भाभी हैं उससे ज्यादा कुछ नहीं हैं।

सिर्फ और सिर्फ अपने लाइफ पर फोकस करिये, उनसे स्पर्धा बिल्कुल ही ना करें।

ईर्ष्यालु भाभी से कैसे निपटना हैं ये मैंने आपको ऊपर बताया। अब हम ये जानते हैं की आखिर भाभी अपनी ननद से क्यों जलती हैं।

ईर्ष्यालु भाभी के जलन के कारण – हर ननद को ये पढ़ना चाहियें

आपकी भाभी आपसे क्यों ईर्ष्या करती हैं। ये सवाल बार – बार आपके मन में आ रहा हैं। मैं आपको बताऊँगी की आखिर उनकी आपसे जलने की क्या वजह हैं। आइये डालते हैं इसपर नजर।

जब उनसे ज्यादा आप के काम की तारीफ हो

जी हाँ जब उनसे ज्यादा आपके काम की तारीफ हो तो ईर्ष्या होना लाजिमी हैं।

भाभी के सामने कोई आप की काम की तारीफ करें ये उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता।

इससे उनकी ईर्ष्या की आग अंदर ही अंदर सुलगने लगती हैं।

आपकी सफलता हैं उनके ईर्ष्या का अहम कारण

जी हाँ आपकी सफलता आपकी भाभी के ईर्ष्या का अहम कारण हैं।

चाहे छोटी हो या बड़ी आपकी सफलता उन्हें बिल्कुल नहीं भाती हैं।

ऐसे में वो आपसे जलने लगती हैं। और आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लग जाती हैं।

आपका घर में सबकी चहेती होना 🙂

आपका घर में सबकी चहेती होना भी उनके ईर्ष्या का एक प्रमुख कारण होता हैं।

उन्हें लगता हैं की जो जगह उनकी हैं घर में वो आप ने ले रखी हैं।

यही सब सोच सोच कर भाभी अपने ननद से जलने लगती हैं।

आपके पति का आपसे प्यार भरा रिश्ता हैं भाभी के जलन का कारण

ये बिल्कुल सच हैं। आपकी भाभी का आपसे ईर्ष्या करने का ये एक जरुरी कारण हैं।

आपके पति और आपका प्यार भरा रिश्ता देख उन्हें जलन होती हैं।

वो सोचती हैं की आखिर उनके और उनके पति के बीच ऐसा बंधन क्यों नहीं हैं।

ईर्ष्यालु भाभी से कैसे निपटें इस ब्लॉग में मैंने आपको भाभी के जलन से बचने के 18 जरुरी उपाय बताये हैं। मैं उम्मीद करती हूँ की आपको मेरा ब्लॉग पसंद आया हो और आप को इससे मदद भी मिले। अगर आपके दिमाग में कोई सवाल हैं तो जरूर पूछे कमेंट बॉक्स में। मैं आपके सवाल का जवाब जरूर दूंगी। फिर मिलते हैं नए ब्लॉग पर।

 

 

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!