शराबी पति को कैसे सुधारें क्योंकि जिन घरों के पुरुष शराब पीने वाले होते हैं उनके घर का माहौल हमेशा तनाव में रहता है। परिवार में हर समय कलह की स्थिति बनी रहती है । इतना ही नहीं घर में अगर बच्चे हो तो उनपर भी बुरा असर पड़ता हैं।
SUGGESTED :
| बिगड़े हुए पति को कैसे सुधारे |
शराबी पति को कैसे सुधारें | 7 Effective Ways
पति को शराब की लत से कैसे बाहर निकाले ? शराब की लत बहुत ही बुरी लत हैं। भारत की न जाने कितनी महिलाओं ने इस शराब की आग में अपना घर को जलते देखा हैं।
1. शराब की लत छुड़ाने के लिए पति को समझाए |
2. शराब की लत से छुटकारे के लिए पति को बच्चों का वास्ता दे |
3. शराब की लत छुड़ाने के लिए धैर्य और सयंम से काम ले |
4. शराब के लिए पति को पैसे बिल्कुल ना दे |
5. शराबी दोस्तों से पति को दूर रखे |
6. नशा छुड़ाने वाले मेडिकल केंद्र की सहायता ले |
7. ज्यादा से ज्यादा घर का माहौल खुशनुमा रखे |
आइये अब इन सभी बिंदुओं पर जरा विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
1.
शराब की लत छुड़ाने के लिए पति को प्यार से समझाए ना की झगड़ा लड़ाई से
शराब की लत छोड़ने के लिए पति को समझाए। उन्हें बताये की शराब के कारण उनके घर की क्या हालत हो गयी हैं।
अगर आप प्यार से समझाएंगी तो काफी हद तक वो आपकी बात समझेंगे।
2.
नशा या शराब की लत छुड़ाने के लिए थोड़ा इमोशनल ड्रामा भी करना पर सकता है
पति बहुत दारु पीता है क्या करूं ? यही सोच रही हैं ना आप ?
पति आपसे प्यार करे न करे वो अपने बच्चों से प्यार जरूर करता हैं।
पति को बताये की कैसे शराब के कारण बच्चें बर्बाद हो रहे हैं।
बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए वो जरूर शराब छोड़ देंगे।
3.
शराबी पति को कैसे सुधारें | धैर्य और सयंम से ले काम 🙂
अगर आप शराबी पति को सुधारना चाहती हैं तो धैर्य से काम ले।
चाहे कुछ भी हो जाये आप पति पर चीखे – चिल्लाये नहीं। शांति और सयंम से आप शराब से निपटे।
4.
शराब के लिए पति को पैसे बिल्कुल ना दे भले वो आपको साथ कैसा भी बर्ताव करे
पति कितना भी शराब के लिए पैसा मांगे बिल्कुल ना दे।
आपके पैसे ना देने से पति को गुस्सा आ सकता हैं लेकिन ऐसा करने से उनकी शराब की लत छूट सकती हैं।
5.
पति की शराब की लत छुड़वाना चाहती हैं तो उन्हें उनके शराबी दोस्तों से दूर रखनें की कोशिश करें
आपने सुना ही होगा संगत का बहुत असर होता हैं। पति की शराब छुड़वाना चाहती हैं तो पति को उनके शराबी दोस्तों से दूर रखे।
काफी हद तक ये मुमकिन हैं की इससे पति की शराब की आदत छूट सकती हैं।
6.
ज़रुरत पड़े तो नशा छुड़ाने वाले मेडिकल केंद्र की सहायता अवश्य लें
कई बार ऐसा होता हैं की शराब की लत आसानी से नहीं छूट पाती हैं।
ऐसे में आप नशा छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र की सहायता ले सकती हैं। इससे आप पति की शराब की लत छुड़ा सकती हैं।
7.
हो सके तो ज्यादा से ज्यादा घर का माहौल खुशनुमा रखे 🙂
हो सके तो घर का माहौल खुशनुमा रखे। पति की पसंद की चीजें बनाये। हसी खुशी के साथ समय बिताये।
जितना हो सके बहस करने से बचे। ऐसे में आपके पति का ध्यान शराब से हटा रहेगा।
मैंने आपको शराबी पति को सुधारने के कुछ जरुरी उपाय बताये अब दूसरे जरुरी बातों से भी अगवत कराती हूँ।
जब पति हो शराबी तो कैसे रोकें घर की बर्बादी | समाज की भूमिका
ये दर्द हर उस औरत का हैं जिसका पति रोज शराब पीके घर आता हैं। शराब की लत के कारण इंसान हैवान बन जाता हैं। इस गन्दी लत के कारण ना जाने कितने जुर्म होते हैं।
क्या आपने सोचा हैं कभी शराब की इस लत में समाज की क्या भूमिका होती हैं।
कितनी बार आपने देखा होगा महिलाओं ने शराब बंदी के लिए कितने सारे मोर्चे निकाले। कितनी ही शराब की दुकान पर ताला लग गया।
पर परिणाम वही का वही लोग चोरी – छिपे शराब बेच रहे हैं। इसमें समाज का एक बहुत बड़ा हाथ हैं।
इसका विरोध सबको मिलकर करना चाहिए। अगर सब मिलकर विरोध करे तो कामयाबी जरूर मिलेगी।
सिर्फ औरतें ही नहीं बल्कि मर्दों को भी ऐसे आंदोलन में बढ़ चढ़ के भाग लेना चाहिए।
जानिए भारत में शराब पीने के कानूनों के बारे में
शराब के उपयोग और शराब की खरीद के लिए अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग कानून होते हैं। शराब की खरीद के लिए कानूनी आयु अलग होती हैं। जबकि शराब पिने के लिए कानूनी आयु अलग होती हैं।
मैं अब आपको भारत के हर राज्य के शराब पिने की क़ानूनी आयु बता रही हूँ।
भारत के राज्य | शराब पिने की क़ानूनी उम्र |
1. आंध्र प्रदेश | 21 साल |
2. अरुणाचल प्रदेश | 21 साल |
3. असम | 25 साल |
4. चंडीगढ़ | 25 साल |
5. दिल्ली | 25 साल |
6. गोवा | 18 साल |
7. हरियाणा | 18 साल |
8. हिमांचल प्रदेश | 18 साल |
9. जम्मू – कश्मीर | 21 साल |
10. झारखण्ड | 21 साल |
11. मध्य प्रदेश | 18 साल |
12. पश्चिम बंगाल | 21 साल |
11. केरला | 21 साल |
12. उत्तर प्रदेश | 18 साल |
12. कर्णाटक | 21 साल |
13. राजस्थान | 18 साल |
14. उड़ीसा | 21 साल |
15. महाराष्ट्र | 25 साल |
16. पंजाब | 25 साल |
17. सिक्किम | 18 साल |
18. मेघालय | 25 साल |
19. तमिलनाडू | 21 साल |
20 उत्तराखंड | 21 साल |
21.पाण्डिचेरी | 18 साल |
मैंने ऊपर तालिका में उन राज्यों के बारे में बताया जहाँ शराब पीना वैध हैं।
जाने भारत के कुछ ऐसे राज्य जहाँ शराब प्रतिबंधित हैं
भारत में कुछ ऐसे राज्य हैं जहां शराब की बिक्री और खरीद पूरी तरह से मना है । यहाँ शराब की बिक्री या खरीद एक दंडनीय अपराध है।
गुजरात जहाँ शराब प्रतिबंधित हैं
1960 से गुजरात में शराब पीना और बेचना दोनों वैध नहीं हैं।
बिहार जहाँ शराब प्रतिबंधित हैं
बिहार उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक 2016 के अनुसार बिहार में शराब पीना और बेचना प्रतिबंधित हैं।
नागालैंड जहाँ शराब प्रतिबंधित हैं
1 9 8 9 में नागालैंड शराब कुल निषेध अधिनियम (“एनएलटीपी”) के अनुसार शराब पीना और बेचना प्रतिबंधित हैं।
मणिपुर जहाँ शराब प्रतिबंधित हैं
मणिपुर में 1991 के मणिपुर शराब प्रोहिबिशन एक्ट के अनुसार शराब पीना और बेचना प्रतिबंधित हैं।
खुलेआम शराब पीने पर भारत में 5000 रूपये का जुर्माना हैं। और अगर कोई शराब पीके मारपीट करता हैं तो 10 ,000 रुपये का जुर्माना और जेल की सजा भी हैं। भारत में शराब से जुड़े कानून आप चाहे तो पढ़ सकती हैं।
“शराबी पति को कैसे सुधारें “ में आपको आपके सभी सवालों का जवाब मिल गया होगा, मैं आशा करती हूँ की आपके पति इस शराब के गन्दी आदत से जल्द ही मुक्त हो एक अच्छी ज़िंदगी के तरफ कदम बढाएंगे।

नमस्ते। मेरा नाम दिव्या अरविंद पटेल है। मैं दिव्या दैनिका की संस्थापिका और मुख्य सम्पादिका हूँ। मेरा ब्लॉग मानवीय रिश्तों, विवाहित ज़िन्दगी और लोगो की अंदरूनी पहचान को उभारने के लिए समर्पित है । दिव्या दैनिका के हर लेख के पीछे मेरी खुद की ज़िन्दगी का अनुभव छुपा है।