बिगड़े हुए पति को कैसे सुधारे | आपके मन में कभी भी ये सवाल उठता है क्या ? अगर हाँ तो आप बिलकुल सही ब्लॉग पर आए हैं | ऐसी बहुत सी पत्नी हैं जो अपने बिगड़े हुए पति से परेशान हैं।

बिगड़े हुए पति को कैसे सुधारे – आज मैं अपने ब्लॉग के जरिये सभी महिलाओं को ये बताने वाली हूँ की बिगड़े हुए पति को कैसे ठीक करे | पति अगर गलत रास्ते पर चला जाये तो, पारिवारिक जीवन तहस – नहस हो जाता हैं।

पति अगर बिगड़ा हुआ हो तो परिवार टूट जाता हैं। आज के इस ब्लॉग में मैं पति के बिगड़ने की वजह बताऊँगी और साथ ही उन्हें सुधारने के कुछ तरीके भी बताऊँगी।

बिगड़े हुए पति को कैसे सुधारे

बिगड़े हुए पति को कैसे सुधारे – हर पत्नी की समस्या

बिगड़े हुए पति को कैसे सुधारे ये दुनिया की हर पत्नी की समस्या हैं। इस समस्या के कारण ना जाने कितने परिवार टूटने के कगार पर हैं और ना जाने कितने ही टूट गए हैं।

तो चलिए जानते हैं की पति हो बिगड़ा तो कैसे सुधारे | वैसे मैंने एक ब्लॉग और लिखा हैं पति को कैसे सुधारे आप चाहे तो पढ़ सकती हैं।

 1. घर में किसी बड़े बुजुर्ग का ना होना।
 2. पति के बिगड़ने का कारण गलत दोस्तों का साथ
 3. पति के बिगड़ने का कारण बेरोजगारी हो सकता हैं 
 4. पति के बिगड़ने का कारण दूसरी औरत के साथ सम्बन्ध 
 5. पति को जुए और शराब की लत होना
 6. किसी बात को लेकर मानसिक परेशानी होना
 7. कम आमदनी और ज्यादा खर्च की आदत होना

दोस्तों मैंने ऊपर बनी तालिका में उन सभी जरुरी बिंदुओं को बताया जिसके कारण पति बिगड़ते हैं। अब इन सभी बिंदुओं पर जरा विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।

पति के बिगड़ने का कारण घर में किसी बड़े बुजुर्ग का ना होना

घर में अगर बड़े ना हो तो बच्चे बिगड़ जाते हैं। सही मार्गदर्शन आपको सही राह दिखता हैं। हो सकता हैं की पति के जीवन में कोई बड़ा बुजुर्ग ना हो जिसके कारण वो बिगड़ गए।

बिगड़े हुए पति को कैसे सुधारे

पति के बिगड़ने का कारण गलत दोस्तों का साथ

कहीं ऐसा तो नहीं हैं ना की आपके पति जिन लोगों के साथ उठते – बैठते हैं उनके जो दोस्त हैं वो गलत संगत के शिकार तो नहीं।

ऐसा कई बार होता हैं की गलत दोस्तों के साथ रहने के कारण अच्छा इंसान भी बिगड़ जाता हैं,तो कहीं आपके पति गलत संगत में तो नहीं हैं ना।

पति के बिगड़ने का कारण बेरोजगारी हो सकता हैं

ये हो सकता हैं की आपके पति बेरोजगार हो और इस वजह से वो बिगड़ गए हो। भारत देश में बेरोजगारी एक मुख्य कारण हैं युवाओं के गलत राह पे चलने के लिए मजबूर करने के लिए। जुर्म भी इसी बेरोजगारी की देन हैं।

पति के बिगड़ने का कारण दूसरी औरत के साथ सम्बन्ध

अक्सर ऐसा होता हैं की पति का अगर बाहर किसी और औरत के साथ चक्कर चल रहा हो तो ऐसे में वो गलत रास्तों पर निकल पड़ता हैं।

ऐसे मामलों में कई बार जिन्दगी से भी हाथ धोना पड़ जाता हैं।

पति के बिगड़ने का कारण जुए और शराब की लत

जी हाँ अगर पति बिगड़ा हुआ हैं तो उसका कारण शराब और जुए की लत हो सकती हैं।

आपने कई बार समाचार पत्रों या आसपास ऐसा सुना ही होगा की पति के नशे की लत या जुए खेलने की आदत के कारण अच्छा – खासा परिवार उजड़ गया।

पति के बिगड़ने का कारण किसी बात को लेकर मानसिक परेशानी

कई बार ऐसा होता हैं की पति हमें अपनी समस्या बताते नहीं हैं और उन समस्याओं से बाहर निकलने के लिए खुद ही कोशिश करते हैं जिसके कारण वो कई बार गलत राह पर निकल पड़ते हैं।

पति के बिगड़ने का कारण कम आमदनी और ज्यादा खर्च की आदत

कई बार ऐसा होता हैं की कम कमाई और खर्चे ज्यादा होते हैं। ऐसे में होता ये हैं की घर और परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए पति गलत रास्तों पर चल पड़ता हैं।

बिगड़े हुए पति को कैसे सुधारे

मैंने आपको ऊपर पति के बिगड़ने के कारण बताये अब मैं आपको दूसरी जरुरी बातों से भी रूबरू करवाती हूँ। वैसे मैंने एक ब्लॉग लिखा हैं शराबी पति को कैसे सुधारे आप चाहे तो पढ़ सकती हैं 🙂

बिगड़े हुए पति को कैसे सुधारा जाए – सबसे पहले बिगड़ने का कारण जाने

मैंने आपको ऊपर पति के बिगड़ने के कुछ कारण बताये हैं पर मैं चाहती हूँ की आप खुद अपनी तरफ से अपने पति के गलत राह पर निकलने के पीछे का कारण जानने की कोशिश करे।

मेरा ये मानना हैं की जब तक आप किसी समस्या का कारण नहीं जान लेते तब तक आप उसका समाधान नहीं कर सकते।

इसलिए आपको सबसे पहले कारण पता करना हैं। क्योंकि हो सकता हैं की मेरे बताये हुए कारण के अलावा भी कुछ और कारण हो।

बिगड़े हुए पति को कैसे सुधारे – कुछ जरुरी उपाय 🙂

बिगड़े हुए पति को कैसे सुधारे ? ये आज हर पत्नी की परेशानी हैं। मैं आपको कुछ उपाय बताने वाली हूँ।  इससे आपको अपने पति को सुधारने में काफी मदद मिलेगी। तो चलिए जानते हैं की वो उपाय क्या हैं।

बिगड़े हुए पति को कैसे सुधारे

बिगड़े हुए पति को कैसे सुधारे – अपनाये रोमांस का रास्ता 🙂

पति अगर रंगीन मिजाज के हैं तो आप उनपर प्यार के हर रंग उड़लिये। पति को अगर घर में ही प्यार और रोमांस मिलेगा तो उनका मन खुद ही बदलने लगेगा।

अगर आपको ये सब पसंद नहीं है लेकिन पति को सुधारने के लिए ही सही, आपको अपने पति से रोमांस करने में झिझक महसूस नहीं होनी चाहियें।

बिगड़े हुए पति को कैसे सुधारे – झगड़ा करने से बचे

अगर आप अपने पति को सुधारना चाहती हैं तो बात – बात पर उनसे झगड़ने से बचे।

अगर आप बार – बार झगड़ेंगी तो ये तय हैं की आपके पति उतना ही आपसे कटे रहेंगे। आपस में प्यार से बात करे क्योंकि प्यार हर मर्ज की दवा हैं।

बिगड़े हुए पति को कैसे सुधारे – साथ मिलके समय बिताये 🙂

पति को सुधारने के लिए ये जरुरी हैं की आप अपने पति के साथ मिलके समय बिताये।

आप साथ में ज्यादा रहेंगे तो ये संभव हैं की आप अपने पति के हर गलत और बुरे लत को जान सकेंगी। फिर आप उनसे इस बारे में प्यार से बात करके हल ढूंढ सकती हैं।

बिगड़े हुए पति को कैसे सुधारे – जरुरत पड़े तो उनकी माँ भी बने

सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा आपको लेकिन ये उपाय कारगर है। आप उनके बच्चों की माँ हो या न हों, लेकिन उनकी माँ बनने से उन्हें सुधारने में आपको मदद मिलेगी।

जब आप उनकी गलतियों को एक माँ की नज़रों से देखेंगी तो उन गलतियों को सुधारने का रास्ता भी आपको मिल जायेगा।

मेरी प्यारी महिला मित्रों मैंने आपको ऊपर पति के बिगड़ने का कारण बताया और साथ ही साथ बिगड़े हुए पति को कैसे सुधारा जाए वो भी बताया। अब मैं आप सभी को दूसरी बातों से भी अवगत कराती हूँ।

पति का अफेयर चल रहा हैं – परेशान ना हो उपाय हैं 🙂

आप परेशान हैं क्योंकि आपके पति का किसी के साथ अफेयर चल रहा हैं | शादी के बाद इस तरह का सम्बन्ध बनाना बिल्कुल ही गलत हैं।

पत्नी के रहते हुए भी किसी और औरत के साथ ऐसा सम्बन्ध रखना किसी जुर्म से कम नहीं हैं।

लेकिन ऐसा करने के पीछे क्या वजह हैं। आये हम उन कारण पर एक नजर डालते हैं।

वैसे आप चाहे तो टाइम्स ऑफ़ इंडिया का लेख विवाहेतर सम्बन्धों का कारण पढ़ सकती हैं।

किसी प्रकार की शारीरिक अक्षमता

अगर पत्नी किसी कारणवश शारीरिक सम्बन्ध बनाने में असमर्थ हो तो पति का किसी और के साथ सम्बन्ध बन सकता हैं।

शारीरिक अक्षमता एक मुख्य कारण हैं विवाहेतर सम्बन्ध में शामिल होने के लिए।

एक – दूसरे में कोई रूचि ना रहना

अगर आप को एक दूसरे में बिलकुल दिलचस्पी नहीं हैं |

यहाँ तक की एक – दूसरे के साथ समय नहीं बिताते हैं, तो इसके कारण पति का अफेयर चलने लगता हैं।

भावनात्मक तौर पर एक – दूसरे से कोई लगाव ना हो

भावनात्मक तौर से पति पत्नी को जुड़े रहना जरुरी होता हैं। अगर पति और पत्नी एक दूसरे से जुड़े नहीं होंगे तो, पति किसी के साथ सम्बन्ध में जा सकते हैं।

विवाहेतर सम्बन्ध को खत्म करने के उपाय 🙂

पति का किसी और के साथ विवाहेतर सम्बन्ध (अफेयर ) हैं , और आप उस सम्बन्ध को खत्म करना चाहती हैं तो परेशान ना हो उपाय हैं।

मैं अब आपको कुछ उपाय बता रही हूँ। वैसे आप चाहे तो विवाहेतर संबंध कैसे खत्म करे  लेख पढ़ सकती हैं।

अच्छे समय को याद करे

विवाहेतर सम्बन्ध को खत्म करने के लिए साथ बिताये अच्छे पलों को याद करे। ऐसा करने से आपके बिच का खोया अहसास फिर से जाग जायेगा।

पति पत्नी के रिश्तों पर पड़ी धूल को हटाने का ये अच्छा तरीका हैं।

एक – दूसरे के साथ बातचीत करे

जितना हो सके एक – दूसरे के साथ समय बिताये। आउटिंग के लिए कही जाये। जितना ज्यादा साथ में रहेंगे आपके बिच का प्यार उतना ही पनपने लगेगा

अफेयर होने के कारण को जाने

कोशिश करे ये जानने की आखिर क्यों पति का अफेयर शुरू हुआ। अगर आप कारन जान पायेगी तभी आप उसका हल निकाल पाएंगी।

मैंने आपको ऊपर बताया की अगर पति का किसी और के साथ सम्बन्ध हो तो उस सम्बन्ध को कैसे आप खत्म कर सकती हैं। तो फिर परेशान बिल्कुल न हो 🙂

शराबी पति को कैसे सुधारे

शराबी पति को कैसे सुधारे – आपके मन में कभी भी ये सवाल उठता है क्या ? भारत में बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जिनके घर शराब की वजह से टूट गए हैं |

जिन घरों में पति को शराब पीने की लत होती है, उनका पारिवारिक जीवन सुखी नहीं होता । शराब पीने वाले घर का माहौल हमेशा तनाव में रहता हैं।

घर में हर समय कलह की स्थिति बनी रहती है । इतना ही नहीं घर में अगर बच्चे हो तो उनपर भी बुरा असर पड़ता हैं।

शराब की लत बहुत ही बुरी लत हैं। भारत की न जाने कितनी महिलाओं ने इस शराब की आग में अपना घर को जलते देखा हैं।

वैसे मैंने एक ब्लॉग लिखा हैं शराबी पति को कैसे सुधारे आप चाहे तो पढ़ सकती हैं।

आज मैंने आप सभी को इस ब्लॉग में बिगड़े हुए पति को कैसे सुधारे वो बताया और उससे जुड़े कुछ और पहलुओं से भी अवगत करवाय। अगर फिर भी आपके मन में कोई सवाल हैं तो कमेंट में जरूर बतायें मैं जरूर जवाब दूंगी । आशा करती हूँ की आपको मेरा ब्लॉग पसंद आया हो तो फिर मिलते हैं नए ब्लॉग पर 

error: Content is protected !!