” कम उम्र में शादी के नुकसान ”- क्या है? एक तो छोटी अवस्था और उसपर से विवाह की जिम्मेवारी उठाना ये कच्ची उम्र में कैसे संभव है। सरकार ने भी इस तरह की शादी को जुर्म माना है।
“कम उम्र में होनेवाली शादी के बहुत नुकसान” होते है। अबोध मन और तन इस जिम्मेदारी को नहीं उठा सकता है। शादी रुपी पेड़ को मजबूती से खड़ा करने के लिए तन और मन दोनों से सक्षम होना जरूरी है।
कच्ची उम्र में शादी के नुकसान तो है ही और ये क़ानूनी जुर्म भी है। आज के इस ब्लॉग में मैं आपको उन सभी नुकसानों के बारे में बताउंगी जो की छोटी आयु में विवाह करने से होती है।
कम उम्र में शादी के नुकसान – 17 ऐसी बातें जो कम उम्र में शादी होने के कारण होती है
कच्ची अवस्था में शादी के नुकसान वैसे तो बहुत सारे है पर मैं यहाँ आपको 17 ऐसी बातें बता रही हूँ जो कम उम्र में होनेवाली शादी के कारण होते है।
1. तन और मन दोनों अबोध होता हैं |
2. शरीर का विकास रुक जायेगा |
3. कम उम्र में विवाह से मृत्यु की संभावना बढ़ जाती हैं |
4 छोटी उम्र में शादी करने से पढाई छूट जाती हैं |
5. कच्ची अवस्था में शादी करोगे तो शारीरिक सम्बन्ध की जानकारी नहीं होगी |
6. कम उम्र में शादी करने पर गर्भपात का खतरा ज्यादा होता हैं |
7. बच्चों की जिम्मेवारी जल्दी आ जाती हैं |
8. एक – दूसरे के बीच तालमेल की कमी होगी |
9. कम उम्र में शादी होने के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती हैं |
10. कई तरह के बिमारियों से ग्रसित हो जाओगे |
11. कम उम्र में शादी होने से मानसिक परिवक्ता कम होती हैं |
12. छोटी आयु में शादी करोगे तो अपनी आजादी खो दोगे |
13. पर महिला या पुरुष से विवाहेत्तर संबंध बनना |
14. कम उम्र में शादी होने से तलाक की स्थिति उत्पन्न होती हैं |
15. पारिवारिक जिम्मेदारियां उठाने में काफी तकलीफ होती हैं |
16. रिश्तों की परख नहीं हो पाती हैं |
17. कम उम्र में शादी करने से घरेलू हिंसा का खतरा बढ़ता है| |
ऊपर बताये गए बिंदु को विस्तार से समझते है।
1.तन और मन दोनों अबोध होता है
शादी सिर्फ फेरे ,सिंदूर , और मंगलसूत्र पहनने तक ही नहीं सीमित हैं अपितु यह एक बहुत बड़ी जिम्मेवारी है।
कम उम्र में शादी होने पर शादी शब्द का मतलब ही पता नहीं रहेगा और ना ही आप इसके महत्व को समझ पाएंगे।
अगर आप शादी का महत्व ही नहीं समझ पाओगे तो कैसे शादी को निभा पाओगे ?
2.शरीर का विकास रुक जाएगा
कम उम्र में शादी करने से शरीर का विकास रुक जाता है क्योंकि यह अवस्था शारीरिक विकास के लिए उपयुक्त होता है।
शादी के बाद सेक्स जीवन में एक्टिव होने के कारण तरह – तरह के गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन करना शुरू कर देते है।
गोलियों के सेवन से दैहिक विकास प्रभावित होता है जिसके परिणामसवरुप शरीर का विकास रुक जाता है।
3.कम उम्र में विवाह से मृत्यु की संभावना में बढ़ोतरी
उम्र कम होने के कारण औरत का शरीर माँ बनने के लिए तैयार नहीं हो पाता है।
भूर्ण को विकास के लिए जिन चीजों की जरुरत होती है, वो उसे मिल नहीं पाता जिससे गर्भ में ही बच्चें की जान चली जाती हैं।
कई बार तो ये भी देखा गया है की प्रसव के समय माँ और बच्चा दोनों की मौत हो जाती हैं।
4.कच्ची उम्र में शादी करने से पढाई छूट जाती है
छोटी उम्र में शादी होने के कारण अक्सर देखा गया हैं की पढाई छूट जाती हैं।
आप जिस घर का हिस्सा बनोंगे हो सकता हैं वहाँ आपके पति , सास – ससुर को आपका पढ़ना – लिखना पसंद ना आये ।
आपकी पढाई पर पैसे खर्च करना उन्हें नागवार लगे तो ऐसे में वो सीधा आपकी पढाई बंद करवा देंगे।
ऐसे बहुत कम ही सास – ससुर या पति मिलते हैं जो आपके सपनो को साकार करने में आपकी मदद करे।
तो फिर क्यों ऐसा जोखिम उठाना , पढ़ने की उम्र हैं पढ़िए और अपने सपनों को उड़ान भरने दीजिये ।
5.कच्ची अवस्था में शादी करोगे तो शारीरिक सम्बन्ध की जानकारी नहीं होगी
छोटी उम्र में शादी करने के कारण सेक्स शिक्षा अधूरी रहती हैं सेक्स के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती हैं।
इधर – उधर की कही हुई बातों को सेक्स जीवन में आजमाते है कारण स्वरूप आप स्वस्थ सेक्स जीवन का मजा नहीं ले पाते।
कई बार इसके भयंकर परिणाम भी देखने को मिलते है।
अगर किसी ने आपको या आपके साथी को अपने गोपनीय क्षणों का फोटो या वीडियो बनाने के लिए सुझाव दिया है तो आप बिल्कुल ऐसा ना करे।
मैंने आपको बताया की कम उम्र में विवाह होने से शरीर का विकास रुक जाता है एवं शरीर कमजोर हो जाता है।
मान ले आम का छोटा सा पौधा है कुछ दिन उसे खाध – पानी दिया और फिर बंद कर दिया जिसके कारण पेड़ का विकास रुक गया फिर उसमे फल आए पर वो सड़ा है, कीड़े लगे है।
इंसान का शरीर भी ठीक ऐसा ही है शरीर पूरी तरह से मजबूत और विकसित ना हो तो भूर्ण का विकास नहीं हो पाएगा एवं गर्भपात की समस्या होगी।
7.बच्चों की जिम्मेवारी जल्दी आ जाती है
कम उम्र में होनेवाली शादी में बच्चे जल्दी हो जाते है ऐसे में आप खुद बड़े नहीं होते और आप पर बच्चों की जिम्मेवारी आ जाती है।
जल्दी माता – पिता बनने के कारण बच्चों की देखभाल अच्छे से नहीं कर पाते है।
जब आप खुद बड़े नहीं हुए हो तो बच्चों को को कैसे पालेंगे उन्हें क्या सिखाएंगे , क्या उनकी जिम्मेवारी आप बखूबी उठा पाएंगे ?
8.एक – दूसरे के बीच तालमेल की कमी होगी
कम उम्र में विवाह होने से मानसिक समझदारी विकसित नहीं हो पाती ऐसे में पति – पत्नी एक दूसरे को भावनात्मक तौर पर समझ नहीं पाते है ।
अच्छी तालमेल ना होने के कारण कलह , लड़ाई – झगड़े और घर का माहौल खराब होने लगता है बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ता है।
खुशहाल शादी के लिए सबसे जरुरी है की आपके बीच अच्छी साझेदारी हो ये तभी बन पायेगी जब आप दिमागी स्तर पर समझदार होंगे।
9.कम उम्र में शादी होने के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है
जल्दी होनेवाली शादी में आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर होती है जल्दी ही पत्नी और बच्चों की जिम्मेवारी आ जाती है।
पढ़ाई पूरी नहीं हो पाने के कारण अच्छी नौकरी नहीं मिल पाती है कम पैसे में गुजर – बसर करना भी बहुत मुश्किल हो जाता है।
ऐसे में आपके साथ – साथ आपके बच्चों का भविष्य भी अँधेरे में खो जाता है।
10.कई तरह के बिमारियों से ग्रसित हो जाओगे
कम उम्र में शादी होने से आप कई तरह की बीमारियों से घिर जाते है।
शादी के बाद आपके शरीर में बहुत सारे बदलाव आयेंगे कुछ बदलाव तय समय से पहले ही आ जायेंगे।
गुप्तांगों की साफ़ – सफाई करने की समझ नहीं होती है जिससे यौन संक्रमण जैसी या उससे भी खतरनाक बीमारियाँ हो सकती है।
अगर बार – बार गर्भपात हो रहा हो तो भी प्रसूति से जुडी गंभीर बीमारी हो सकती है।
11.कम उम्र में शादी होने के कारण मानसिक परिवक्ता में कमी होती है
शादी अगर कम उम्र में हो तो आपकी दिमागी समझ सीमित हो जाती है।
ऐसे में आपको सही और गलत के बीच का अंतर पता ही नहीं चलता।
हर कोई आपका फायदा उठाना और अपना काम निकालने के फ़िराक में लगा रहता है।
12.कम उम्र में शादी करोगें तो अपनी आजादी खो दोगे
छोटी उम्र में शादी होने से व्यक्तिगत आजादी खो जाती है वही करना पड़ता हैं जो पति या ससुराल वाले करने को कहते है।
कई ससुराल वाले बहु को मायके नहीं जाने देते माँ – बाप से मिलने नहीं देते , कहीं बाहर जाने पर रोक टोक करते है।
तो फिर आप क्यों कम उम्र में शादी करके अपने आजादी को गवाना चाहोगे ?
13.महिला या पुरुष के साथ विवाहेत्तर सम्बन्ध बनना
कम उम्र में होनेवाली शादी मर्ज़ी से नहीं होती है ऐसे में पति पत्नी एक दूसरे को पसंद नहीं करते है।
ऐसे में हो सकता है की आप या आपके साथी का सम्बन्ध किसी अन्य पुरुष या महिला से बने।
हर किसी की अपनी एक पसंद और नापसंद होती है ऐसे में अपनी पसंद वाली चीजों के पीछे भागना आम बात है।
14.कम उम्र में विवाह होने से तलाक की स्थिति उत्पन्न होती है
अक्सर कम उम्र में होनेवाली शादी में साथी एक दूसरे को पसंद नहीं करते है।
ऐसे में तालमेल के अभाव के कारण तलाक होने में ज्यादा देर नहीं लगती है।
शादी को आगे तक ले जाने उसे निभाने में बहुत ज्यादा धैर्य की जरुरत पड़ती है।
15.पारिवारिक जिम्मेवारियाँ उठाने में काफी तकलीफ होती है
कम उम्र में की गयी शादी आप पर मुसीबतों का बोझ लाती हैं।
कच्ची उम्र में आप परिवार की जिम्मेवारी उठाने में नाकामयाब हो जाते है।
मान ले शादी के बाद आपकी पढाई छूट गयी जिसके कारण आपको नौकरी नहीं मिली ऐसे में आप परिवार की जिम्मेवारी उठा पाएंगे ?
16.रिश्तों की परख नहीं हो पाती है
कम उम्र में विवाह करोगे तो आपकी सूझ – बुझ उस समय उतनी विकसित नहीं होगी जिससे आपको रिश्तों की परख हो पाए।
अक्सर ऐसा होता हैं की अगर माँ – बाप नहीं होते है तो लोग फायदा उठाने में लगे रहते है।
ऐसे में वही लोग जो आपके अभिभावक होने का दावा करता हैं वो आपका फायदा उठा रहे होते हैं।
17.कम उम्र में शादी करने से घरेलू हिंसा का खतरा बढ़ता हैं
शादी अगर कम उम्र में करोगे तो घेरलू हिंसा का खतरा आप पर बढ़ेगा।
ऐसे में आपको ये नहीं पता की आपके हक क्या हैं? आप चुप – चाप सबकुछ सहन करती है।
सोचिये अगर आप पढ़ – लिख लेती आत्मनिर्भर होती तो क्या आप अपने ऊपर हो रहे मार – पीट को यूँ ही चुपचाप सहती ?
मैंने आपको ऊपर बताया की कच्ची उम्र में शादी करने के क्या नुकसान है। छोटी आयु मे होनेवाली शादी ज़िंदगी को बर्बाद कर देती है। अभी जो अवस्था है वो आपके पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए हैं , तो खुद को सही दिशा में लगा कर अपने लिए मंजिल तलाशिये ।
कम उम्र के मुकाबले ज्यादा उम्र में शादी होने के फायदे
छोटी उम्र के मुकाबले ज्यादा और सही उम्र में शादी होने के बहुत सारे फायदे है।
आप अपने फैसले खुद ले सकते हो परिवार की जिम्मेवारी अच्छे से उठा सकते हैं।
आप आत्मनिर्भर होगे तो अपने साथ किसी भी तरीके की जबरदस्ती नहीं होने देंगे।
आपके लिए ये जानना आसान हो जायेगा की आपके लिए क्या सही और क्या गलत हैं।
समझ अच्छी होगी और आप एक अच्छी और खुशहाल शादी शुदा जिन्दगी जी सकते हैं।
कम उम्र में विवाह – समाज की एक चाल
शादी करने की राय देनेवाले कुछ ऐसे लोग जो खुद को समाज का रखवाला कहते हैं ये इनकी चाल है।
पुरुष – प्रधान समाज और परिवार का मजबूत ढांचा खड़ा करने के लिए ये छोटी उम्र में होनेवाली शादी को बढ़ावा देते हैं।
बेबुनियादी बातें का हवाला दे के लोगों को कम उम्र में ही उनके बच्चों की शादी करने के लिए तैयार कर देते है।
उलटे – सीधे बातों को वो लोगों के मन में बिठा देते हैं जिससे डर कर माँ – बाप अपने बच्चों की शादी जल्दी ही कर देते हैं।
कम उम्र में विवाह नहीं बल्कि शिक्षा पूरी करें
मत करिए छोटी उम्र में विवाह इसमें नुकसान ही – नुकसान हैं।
पढ़िए आगे बढिये जो ख्वाब देखे हैं आपने उन्हें साकार करिए खुद को काबिल बनाये।
आप शिक्षित होंगे तभी तो आप अपने परिवार को शिक्षित करेंगे।
ये याद रखिये हमेशा की एक शिक्षित इंसान पुरे समाज को बदलने की ताकत रखता हैं।
तो सोचना किस बात का अपने इरादों को मजबूत करिए।
उन सपनों को पूरा करने की ठान लीजिये जो आपने देखे हैं।
मैंने इस ब्लॉग मे आप सभी को “कम उम्र में शादी के नुकसान” के बारे में बताया। अब तो आप समझ गए होंगे की विवाह छोटी अवस्था में करनी चाहिए या नहीं। अगर आपके साथ आपके परिवार वाले दवाब बना रहे हैं तो आप अपने लिए आवाज उठाये और खुद को इस से बचाये। अगर आपके मन में कोई सवाल है तो वो कमेंट बॉक्स में पूछे मैं जवाब ज़रूर दूंगी। मिलते हैं आप सबसे अगले ब्लॉग पर।

नमस्ते। मेरा नाम दिव्या अरविंद पटेल है। मैं दिव्या दैनिका की संस्थापिका और मुख्य सम्पादिका हूँ। मेरा ब्लॉग मानवीय रिश्तों, विवाहित ज़िन्दगी और लोगो की अंदरूनी पहचान को उभारने के लिए समर्पित है । दिव्या दैनिका के हर लेख के पीछे मेरी खुद की ज़िन्दगी का अनुभव छुपा है।