आदर्श पत्नी के गुण क्या होते  है? आखिर एक अच्छी पत्नी में कैसी खूबियाँ होनी चाहिए जिससे वैवाहिक जीवन में ख़ुशियों की सौगात आ जाए, यही जानना चाह रहे है ना आप ?

SUGGESTED:

| पत्नी धर्म क्या है |

आदर्श पत्नी के गुण | 21 Best Qualities

एक अच्छी पत्नी कैसी होती हैं जो पिया के मन को भा जाएं .

1.

एक अच्छी पत्नी वो कहलाती है जो हमेशा अपने पति का ख्याल रखती हैं 

एक आदर्श पत्नी के गुण ये हैं की अपने पति का ख्याल रखे।

पति अगर बीमार हैं तो तन – मन से उसकी सेवा करती हैं।

आदर्श पत्नी अपने पति की छोटी – सी – छोटी जरूरतों का भी ख्याल रखती हैं।

एक आदर्श पत्नी अपने पति को दर्द में बिल्कुल नहीं देख सकती।

2.

अच्छी पत्नी जो होती हैं वो Husband के प्रति हमेशा समर्पण की भावना रखती हैं 

एक अच्छी पत्नी के अंदर अपने पति के लिए समर्पण की भावना होती हैं।

आदर्श पत्नी के लिए उसका पति ही सबकुछ होता हैं।

वो जो कुछ भी करती हैं अपने पति के लिए ही करती हैं।

आदर्श पत्नी के लिए उसकी पूरी दुनिया उसका पति ही होता हैं।

3.

एक आदर्श जीवनसंगिनी वो कहलाती हैं जिसे अपने पति के लिए स्वादिष्ट व्यंजन बनाना आता हो 

एक आदर्श पत्नी अपने पति के लिए अच्छा और स्वादिष्ट खाना बनाती हैं।

एक अच्छी पत्नी रोज अपने पति के पसंद का खाना बनाती हैं।

जब पति दफ्तर से घर वापस आता हैं तो बड़े ही प्यार से वो पति को खाना खिलाती हैं।

4.

पत्नी ऐसी होनी चाहिए जो अपने जीवनसाथी से कभी भी झूठ ना बोलें

एक अच्छी पत्नी अपने पति से कभी भी झूठ नहीं बोलती हैं।

आदर्श पत्नी कोई भी बात अपने पति से कभी नहीं छिपाती हैं।

हमेशा याद रहे  एक अच्छा रिश्ता कभी भी झूठ के बुनियादों पर खड़ा नहीं हो सकता।

क्योकि झूठ के नीव पे बने रिश्ते कभी भी टिकते नहीं हैं।

5.

एक आदर्श पत्नी कभी भी अपने पति पर चीखती – चिल्लाती नहीं हैं

जी हाँ एक अच्छी पत्नी कभी भी अपने पति पर चीखती चिल्लाती नहीं हैं।

एक आदर्श पत्नी हमेशा प्यार और शांति के साथ अपने पति से बात करती हैं।

जो भी समस्याएं हैं उसे अपने पति से बताती हैं।

चीखना चिल्लाना कठोर शब्द बोलना आदर्श पत्नी के गुण नहीं हैं।

6.

पति की ख़ुशी में ही अगर पत्नी की ख़ुशी बसें वही तो कहलाती है एक आदर्श पत्नी

एक अच्छी पत्नी चाहती हैं की उसका पति खुश रहे।

आदर्श पत्नी हर उस छोटी सी छोटी बात का ध्यान रखती हैं।

जिसको करने से या जिसके कारण उसके पति को खुशी मिलती हैं।

वो हर वक़्त यही कोशिश में लगी रहती हैं की कैसे अपने पति को खुश रख सके।

7.

किसी भी परिस्थिति में अपने Husband का साथ देना आदर्श पत्नी के गुण हैं

एक अच्छी पत्नी हर हाल में अपने पति का साथ देती हैं।

चाहे सुख हो या दुःख अच्छा हो या बुरा एक आदर्श पत्नी किसी भी परिस्थिति में अपने पति का साथ बिलकुल भी नहीं छोड़ती।

अपितु वो अपने पति के साथ मजबूती से खड़ी रहती हैं।

8.

पत्नी ऐसी होनी चाहिए जो अपने घर का रख – रखाव अच्छे से कर सकें

एक अच्छी पत्नी वो होती हैं जो अपने घर का ख्याल रखे।

आदर्श पत्नी एक घर को असल मायने में घर बनाती हैं।

वो अपने हाथों से घर के हर कोनो को सजाती हैं सवारती हैं।

एक अच्छी पत्नी ईट और सीमेंट से बने घर में भी जान डाल देती हैं।

9.

जी हाँ एक अच्छी जीवनसंगिनी व्रत और पूजा में विश्वास में रखती हैं

एक अच्छी पत्नी अपने पति के लम्बी उम्र के लिए अपनी मर्जी से बहुत प्रकार के व्रत रखती हैं।

पूजा करती हैं दान – दक्षिणा भी करती हैं।

पूजा और व्रत करने से एक अच्छी पत्नी को खुशी और मन में शांति मिलती हैं।

10.

एक अच्छी पत्नी अपने पति को आर्थिक रूप से सहयोग करती हैं

जी हाँ एक आदर्श पत्नी आर्थिक रूप से अपने पति का सहयोग करती हैं।

एक अच्छी पत्नी पति का हाथ बटाने और घर चलाने के लिए पैसे को जरुरत के मुताबिक खर्च करती हैं।

वो बचत करती हैं जिससे मुसीबत के वक़्त उन पैसो का उपयोग किया जाता हैं।

11.

अपने पति की हर बात जो मानती है वही अच्छी संगनी कहलाती हैं

जी हाँ एक आदर्श पत्नी पतिपरायण होती हैं वो अपने पति की कही हर बात मानती हैं।

एक अच्छी पत्नी के लिए उसके पति की कही हर बात उसके सर आँखों पर होती हैं।

जिसे पूरा करने के लिए वो जी – जान से लग जाती हैं।

एक अच्छी पत्नी वो सबकुछ करती हैं जो उसका पति चाहता हैं।

12.

पति के बातों को समझना एक आदर्श पत्नी के लक्षण हैं

जी हाँ एक आदर्श पत्नी अपने पति के कही बातों को समझती हैं।

मान लो पति – पत्नी बाजार गए हैं पत्नी को एक साड़ी पसंद आ जाती हैं जिसकी कीमत ज्यादा हैं , इधर पति के जेब में इतने पैसे नहीं हैं जिससे वो इतनी महँगी साड़ी खरीद सके ऐसे में पत्नी को पति की बात समझनी चाहियें और बजट के मुताबिक कोई दूसरी साड़ी ले लेनी चाहियें।

13.

पति से प्यार करना एक अच्छी जीवनसंगिनी के गुण हैं

जी हाँ  एक आदर्श पत्नी अपने पति से बेइंतहा प्यार करती हैं।

एक अच्छी जीवनसंगिनी अपने पति के अलावा किसी गैर मर्द के बारे में कभी नहीं सोचती हैं।

ना ही किसी गैर मर्द के साथ सम्बन्ध बनाती हैं।

अच्छी पत्नी कभी भी अपने पति से बेवफाई नहीं करती हैं।

14.

अच्छी जीवनसंगिनी पति के साथ – साथ पुरे परिवार का भी ख्याल रखती हैं

अच्छी पत्नी जितना प्यार अपने पति से करती हैं उतना ही प्यार अपने परिवार से भी करती हैं।

आदर्श पत्नी अपने परिवार की छोटी सी छोटी जरूरतों का ध्यान रखती हैं।

15.

एक आदर्श पत्नी पति की हमराज होती हैं

एक आदर्श पत्नी अपने पति का विश्वास कभी नहीं तोड़ती है।

अच्छी पत्नी विश्वासी होती हैं पति उनसे जो भी बातें शेयर करता है  पत्नी उन सारी बातों को अपने तक में ही सीमित रखती है।

16.

अच्छी जीवनसंगिनी अपने पति की सच्ची दोस्त होती है पति के साथ वो दोस्ती वाला सम्बन्ध शेयर करती है

अच्छी पत्नी के गुण हैं की वो अपने पति की दोस्त बने।

एक ऐसी दोस्त जिससे पति अपनी सारी उलटी – सीधी बातें भी बेबाकी से शेयर करता हो।

17.

एक अच्छी पत्नी ऐसे किसी भी बात पे रोक – टोक नहीं करती जिसे करने में कुछ गलत ना हो

जी हाँ एक आदर्श पत्नी अपने पति को उसका स्पेस देती है।

अगर पति किसी बात को बताना नहीं चाहता है तो वो उसे बार – बार वही बात बताने के लिए जोर नहीं डालती है।

18.

आदर्श पत्नी अपने पति को बदलने की कोशिश नहीं करती है

जी हाँ एक आदर्श पत्नी अपने पति को बदलने की कोशिश नहीं करती है।

अगर पति में कुछ बुरी आदतें हैं जैसे की नशा करना वगैरह – वगैरह तो वो उन आदतों को बदलने की सलाह देती है।

वो अपने पति को पूरा बदलने की बात बिल्कुल भी नहीं करती है।

एक अच्छी पत्नी बिना बदलाव के पति जैसा हैं उसे वैसा ही अपनाती हैं।

19.

जीवनसंगिनी अगर अपने जीवनसाथी पर शक करें तो वो अच्छी पत्नी बिल्कुल नहीं कहलाती हैं

जी हाँ एक अच्छी जीवनसंगिनी अपने पति पे कभी भी शक नहीं करती हैं।

अगर पति अपने किसी महिला मित्र या सहकर्मी से मिल रहा हो या बात कर रहा हो तो ऐसे में एक अच्छी पत्नी उसका गलत मतलब नहीं निकालती है।

पति पर शक करना एक अच्छी पत्नी के लक्षण नहीं है।

20.

एक अच्छी Wife में अपने पति को ताना मारने वाले गुण नहीं होते हैं

एक अच्छी पत्नी कभी भी अपने पति को ताना नहीं मारती है।

पति की वेतन उतनी नहीं है जिससे की जरूरतों के अलावा बाकि के शौक भी पुरे हो पाएं, और ऐसे में पत्नी अपने शौक पुरे न कर पाने के कारण पति को ताना मारती है जो गलत है।

21.

अच्छी पत्नी घरेलू कामों में निपुण होती हैं

उसे घर के सारे काम आते हैं वो सिलाई , बुनाई कढ़ाई सब जानती हैं जिससे बाजार से खरीदने के बजाय घर पर ही जरुरत की सारी वस्तु बनी बनाई मिल जाती है।

अच्छी जीवनसंगिनी में कैसे गुण होने चाहिए अब ये आप जान चुके होंगे। मैं उम्मीद करती हूँ की आपको ऐसी संगनी मिले जिसमे हर वो खूबी हो जो आप चाहते हो। भावी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं।

error: Content is protected !!